New Delhi. संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से ‘पर्याप्त समय’ देने के लिए इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 स्थगित कर दी. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है. बयान में कहा गया है, ईएसई 2025 के उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए आयोग ने ईएसई (प्रारंभिक) और ईएसई (मुख्य) परीक्षा, 2025 को स्थगित करने का निर्णय लिया है. यूपीएससी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ईएसई (प्रारंभिक) 2025 आठ जून 2025 को और ईएसई (मुख्य) 2025 परीक्षा 10 अगस्त 2025 को आयोजित की…
Author: News Desk
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में प्वाइंटस मैन (पीएम-ए व बी) में कार्यरत 99 रेलकर्मी गुड्स ट्रेन मैनेजर बने. गुड्स ट्रेन मैनेजर के पद पर पदोन्नति के लिये विभागीय परीक्षा में पास हो गये हैं. चक्रधरपुर रेल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी ने गुड्स ट्रेन मैनेजरों का रिजल्ट जारी की है. मालूम रहे कि 20 अगस्त को गुड्स ट्रेन मैनेजरों का लिखित परीक्षा आयोजित हुआ था. जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों के पीएम-ए व बी आवेदन दिया था.
Jamshedpur. साकची पुलिस ने शुक्रवार शाम एमजीएम के कैदी वार्ड में बड़ी कार्रवाई की. सूचना थी कि यहां शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड व फायरिंग मामले के आरोपी कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह इलाज कराने के बहाने कैदी वार्ड में रहकर गैंग चला रहे हैं. बताया जाता है कि 3 लोग पिछले 10 से 15 दिनों से बीमारी का बहाना बनाकर एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में सारी सुविधा का इस्तेमाल कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने शुक्रवार की देर शाम एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी की. जिसपर दो मंहगे मोबाइल फोन बरामद हुए…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा शुक्रवार को सीएम आवास पहुंचे. यहां पर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. इसके बाद चमरा लिंडा की नाराजगी और शिकायतें दूर हो गयीं. अब चमरा लिंडा ही विशुनपुर से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, बहुत जल्दी ही चमरा लिंडा को पार्टी निलंबन मुक्त कर सकती है. लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. बताया गया कि सीएम से मुलाकात के दौरान अपने स्वास्थ्य कारणों से चमरा लिंडा ने…
Adityapur. खरसावां के लखनडीह होते हुए कांड्रा जाने वाले मार्ग पर पुड़ीहासा टोला में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक बिट्टू नायक (23) आदित्यपुर के बेल्डीह बस्ती का रहने वाला था. गंभीर रूप से घायल पंकज महतो (24) भी आदित्यपुर के बेल्डीह बस्ती निवासी है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोंनों को खरसावां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पंकज महतो को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम, जमशेदपुर रेफर कर दिया. मृतक बिट्टू नायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला रेफर…
Bahragoda.बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक के पास एनएच 49-पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जमशेदपुर से मेदिनीपुर की ओर जा रही कार (जेएच 01इएस/1355) जगन्नाथपुर चौक के समीप फ्लाई ओवर पर सड़क पर उभरे गड्ढे में आ गयी. इससे दूसरे रोड पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार गोपालपुर पंचायत अंतर्गत गोबरासोल निवासी वीरेंद्र नायक (55), उनकी पुत्री कविता नायक (31) तथा महिला के 3 साल का पुत्र राज नायक घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से…
Ghatsila.झारखंड विधान सभा चुनाव को लेकर घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन शुक्रवार को दोनों विधान सभा क्षेत्र घाटशिला और बहरागोड़ा से एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ. मगर घाटशिला विस से चार और बहरागोड़ा विस से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा. घाटशिला विस 44 अजजा से झारखंड पीपुल्स पार्टी से सूर्य सिंह बेसरा, भारत आदिवासी पार्टी से इंद्रजीत मुर्मू, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से रामदास मुर्मू और आंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया से मनोज मार्डी ने नामांकन पत्र खरीदा. वहीं बहरागोड़ा विधान सभा 44 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दुर्गा पद…
Manoharpur. जराइकेला थाना क्षेत्र के बालिबा जंगल में आइइडी ब्लास्ट करने से ग्रामीण की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुनील सुरीन के रूप में की गयी है. वह मनोहरपुर प्रखंड के नवाडीह गांव का रहने वाला था. सुनील सुरीन गुरुवार को अपने साथियों के साथ बालिबा जंगल में मवेशी चराने गया था. इसी दौरान पुलिस को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाया गया आइइडी में उसका पैर लग गया. पैर लगते ही आइइडी ब्लास्ट कर गया. इसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके साथियों ने उसे घर पहुंचा दिया. परिजन अस्पताल ले जाने की बजाय उसे…
Chaibasa.मुफस्सिल थाना अंतर्गत तीन गांव में जंगली भालू ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया. घायल होने वालों में कातिगुटु निवासी दुर्गाचरण पूरती (58), डोंकासाई निवासी प्रिंस देवगम (44) और पुरनियां गांव निवासी दिगंबर मुंडा (60) शामिल है. इसमें दिगंबर मुंडा की हालत गंभीर बनी हुई है. भालू ने दिगंबर मुंडा का सिर, मुंह, हाथ, चेहरा, दुर्गाचरण पुरती का जांघ और प्रिंस पिंगुवा का बायां हाथ व छाती में नोच कर जख्म कर दिया है. तीनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने प्रिंस देवगम को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है. श्री…
Jamshedpur. झारखंड में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत कोल्हान की 14 समेत 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई. एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी और पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरण में चुनाव होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. जमशेदपुर में पहले दिन 25 नामांकन पत्र खरीदे गये, जबकि जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा…
