Ranchi. शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नाम की चर्चा की गयी. चुनाव समिति के सदस्यों से सादे कागज में सभी विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम मांगे गये. बैठक के नाम पर खानापूर्ति हुई. बैठक की औपचारिकता पूरी करते हुए सर्वसम्मति से केंद्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया. बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हम उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में लगे हैं. प्रत्याशियों के नाम संगठन में नीचे से मांगे गये हैं. पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. प्रदेश चुनाव समिति ने प्रस्ताव…
Author: News Desk
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने चुनाव में टिकट के लिए झामुमो का आवेदन फॉर्म भरा है. दोनों ने सीएम आवास में फॉर्म मंगवाकर भरा और इसे 51-51 हजार रुपये के डीडी के साथ पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय को आवेदन दिया है. हेमंत सोरेन ने बरहेट से और कल्पना ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए आवेदन जमा किया है. इधर बरहेट बाजार स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झामुमो मंडली संयोजक सुनीराम हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्तूबर को बरहेट विधानसभा…
Jamshedpur. जुगसलाई विधानसभा सुरक्षित सीट से आजसू पार्टी और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में रामचंद्र सहिस 23 अक्तूबर ( बुधवार ) को नामांकन दाखिल करेंगे. पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं की उपस्थिति में रामचंद्र सहिस नामांकन दाखिल करेंगे. एनडीए के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद कोल्हान में आजसू के खाते में जुगसलाई, ईचागढ़ और मनोहरपुर विधानसभा सीटें आयी हैं.
Ranchi. राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव-2024 की तैयारी को लेकर आइजी अभियान सह राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी अमोल वीणुकांत होमकर ने शुक्रवार को अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने हिस्ट्री शीटर, सक्रिय अपराधियों और उपद्रवियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने का सभी एसपी को निर्देश दिया. वहीं लंबित वारंट और कुर्की को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली. साथ ही अंतरराज्यीय चेक पोस्ट को सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थों, हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा. वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त किये जानेवाले केंद्रीय…
Jamshedpur.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगते ही जिला पुलिस व प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. इसके लिये सीमावर्ती क्षेत्र के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई जगहों पर चेक पोस्ट लगाये गये हैं. शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने सोनारी डोबो पुल के पास बने चेक पोस्ट का जांच किया. इस दौरान वाहनों को रोक कर उसकी जांच की गयी. इसके अलावा कार से काला फिल्म भी हटाया गया.
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट अपनी सभी पीठों की नियमित सुनवाई की ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ (सीधा प्रसारण) शुरू करने की योजना बना रहा है. शुक्रवार को प्रायोगिक तौर पर सभी पीठों की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की गई. सुप्रीम कोर्ट संविधान पीठों के समक्ष मामलों और कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या जैसे महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के सीधा प्रसारण के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहा है. न्यायालय ने 2018 में इस मुद्दे पर एक ऐतिहासिक फैसले के बाद पूर्व प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित की अगुवाई में पूर्ण पीठ की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिये…
Jamshedpur. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के भतीजा व भाजपा नेता कमलेश साहू की पिटायी मामले में सीमारामडेरा पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले के आरोपी जंबो अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह व उनके साथी मनीष कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर सीतारामडेरा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. मामला गत छह जुलाई का है. भालुबासा हरिजन स्कूल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान कमलेश साहू और बंटी सिंह के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद कमलेश साहू अपने समर्थकों के साथ बंटी सिंह…
New Delhi. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें कोयला घोटाला मामले में उन्हें दोषी करार देने के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया था. कोडा ने उन्हें दोषी करार देने के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध इसलिए किया ताकि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकें. न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने कहा, ‘आवेदन खारिज किया जाता है.’ कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव ए के बसु और कोड़ा के करीबी सहयोगी विजय जोशी को एक निचली अदालत…
Chakulia.विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की ओर से प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर चेक पोस्ट बनाया गया है, जहां वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चाकुलिया स्थित बेंद एवं शीशाखून में चेक पोस्ट बनाया गया है. बंद चेक पोस्ट पर गुरुवार की रात उड़नदस्ता टीम ने छापामारी कर एक वाहन से 50,200 रुपए बरामद किये. वाहन में मौजूद लोग पैसों से संबंधित संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इस कारण पैसों को जब्त कर लिया गया. इस दौरान चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार भी मौजूद थे. शुक्रवार को भी…
Jamshedpur. विधानसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी हो गयी है. इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को 46-पोटका, 47-जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्व एवं 49-जमशदेपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय परिसर में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि सभी निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू है. ऐसे में प्रत्याशी समेत पांच व्यक्ति ही निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय तक जायेंगे. पुराना कोर्ट चौक, समाहरणालय द्वार व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अतिरिक्त…
