Ranchi.झारखंड चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. चुनाव आयोग ने इसके लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि वर्तमान डीजीपी को हटाकर उनके रैंक के सबसे सीनियर अधिकारी को इसका प्रभार सौंपे। आयोग ने राज्य सरकार से शाम 7 बजे तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है. इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर राजधानी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटाया जा चुका है. उनके स्थान पर वरुण रंजन को राजधानी रांची का उपयुक्त…
Author: News Desk
Ranchi.झारखंड विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दोनों प्रमुख गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग हो गई है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के एक दिन बाद इंडिया गठबंधन ने भी इस बात का ऐलान कर दिया कि उनका अपने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत फाइनल हो गई है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. इन दोनों दलों के हिस्से 70 सीटें आईं हैं. इंडिया गठबंधन के बाकी सहयोगी दल 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और…
Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. 81 सीटों वाले विधानसभा की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिस पर सिर्फ झामुमो का दबदबा रहा है. बरहेट, लिट्टीपाड़ा, शिकारीपाड़ा, डुमरी और सरायकेला विधानसभा क्षेत्र झामुमो के गढ़ कहे जाते हैं, यहां से कोई दूसरी पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी है. बरहेट झामुमो की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है. यहां से हेमंत सोरेन विधायक हैं. बरहेट से हेमंत 2014 और 2019 में विजयी रहे हैं. एक बार फिर हेमंत सोरेन बरहेट से ही चुनाव लड़ेंगे. शिकारीपाड़ा सीट पर झामुमो से नलिन सोरेन अपराजेय रहे हैं. वे 2000 से ही यहां…
Bajaj Qute RE60: अगर आपका बजट ₹400000 से कम है और आप अपनी खुद की नई कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए इसकी जानकारी लेकर आ गए हैं। बजाज कंपनी द्वारा भारत की सबसे छोटी कार कुछ समय पहले ही लॉन्च की गई है जो आपके बजट में आ जाएगी। साथ ही इसमें बहुत सारे ऐसे फीचर्स हैं जो आपको टाटा नैनो की याद दिला देंगे। अगर आप भी Bajaj Qute RE60 खरीदना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको इसकी पूरी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। Bajaj Qute RE60 अगर आप एक मिडिल क्लास परिवार से हैं…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. सिंघल को मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था. उससे पहले ईडी ने धनशोधन के एक मामले में उनसे जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की थी. गत 26 सितंबर को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत से जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद सिंघल ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. इस मामले में 22 नवंबर को फिर से सुनवाई होगी. सिंघल पर खान सचिव और विभिन्न जिलों के…
New Delhi. कर्मचारी राज्य बीमा निगम की चिकित्सा लाभ परिषद ने शुक्रवार को लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सेवा पहुंच बढ़ाने को लेकर आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य योजना (जेएवाई) के साथ कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना को एक साथ लाने की मंजूरी दे दी. श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों योजनाओं को एकीकृत करने का फैसला कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मुख्यालय में आयोजित चिकित्सा लाभ परिषद की 86वीं बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता ईएसआईसी के महानिदेशक (डीजी) अशोक कुमार सिंह ने की. आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसका उद्देश्य 12…
Ranchi. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की है. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के हस्ताक्षर से जारी सूची में महाराष्ट्र के लिए एक प्रभारी के अलावा आठ सह प्रभारी जबकि झारखंड के लिए एक प्रभारी के अलावा नौ सह प्रभारी व एक सदस्य शामिल हैं. झारखंड के लिए जारी सूची में संगठन के महासचिव रोहित चहल प्रभारी बनाये गये हैं. जबकि सह प्रभारियों में अनूप कुमार साहा, मनीष सिंह व अर्पिता बाडाजेना (सभी उपाध्यक्ष), शक्ति सिंह, श्रेयसी सिंह, देवकिशन मारू, सुखविंदर सुखी, अरविंद दामानी व…
Ranchi.भाजपा ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार से भेंट की. उन्होंने सरकार द्वारा 14 और 15 अक्तूबर को की गयी ट्रांसफर-पोस्टिंग रद्द करने की मांग की. सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गये प्रतिनिधिमंडल ने स्थानांतरित पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से दूर रखने का भी आग्रह किया. कहा कि एक तरफ दिल्ली में चुनाव आयोग झारखंड में निर्वाचन की घोषणा कर रहा था, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार तबादले पर तबादले कर रही थी. राज्य में स्वस्थ व निष्पक्ष माहौल में चुनाव कराने के लिए तबादला रद्द करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि तबादलों की रफ्तार से…
New Delhi : दिल्ली से लंदन जा रही विस्तारा की फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट (जर्मनी) पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी.. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK17 को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद पायलटों और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी. सूचना के बाद पायलटों ने एहतियात के तौर पर फ्लाइट को तत्काल प्रभाव से जर्मनी डाइवर्ट किया और फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया. इसके बाद फ्लाइट की जांच की गयी, लेकिन कुछ भी नहीं मिला. सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद विमान करीब ढाई घंटे बाद लंदन के…
TVS iQube ST: अगर इस दिवाली पर आप एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम एक बेहतरीन ऑफर की जानकारी आपके लिए लेकर आ गए हैं। TVS iQube ST एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर है और दिवाली के मौके पर इसके ऊपर आपको 30000 रुपए का अतिरिक्त बोनस मिल रहा है। यह भारत की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक स्कूटर मानी जाती है। आज इस आर्टिकल में हम TVS iQube ST के सभी फीचर्स और इस पर चल रहे ऑफर्स की जानकारी प्राप्त करेंगे। TVS iQube ST Diwali Offer टीवीएस इलेक्ट्रिक आइक्यूब खरीदने पर आपको ₹20000 का कैशबैक मिल…
