Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर सीट बंटवारे के बाद भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा पर थी. कई चर्चित चेहरों के नाम की चर्चा थी, लेकिन भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास के नाम की घोषणा की. इधर, पूर्णिमा दास के नाम की घोषणा होते ही एग्रिको स्थित आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. सभी पूर्णिमा दास को बधाई देने के लिए आतुर…
Author: News Desk
Saraikela. भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा सीट से दो बार प्रत्याशी रह चुके गणेश महाली शनिवार को भाजपा के टिकट घोषणा के बाद पार्टी से काफी नाराज दिखे. उन्होंने झामुमो के टिकट से सरायकेला सीट से चुनाव लड़ने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन जब पार्टी में आये तो हमलोगों ने उनका स्वागत किया और बिना किसी विरोध के सरायकेला सीट छोड़ दी और खरसावां में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी. यहां से टिकट तय था. लेकिन दिल्ली जाकर चंपाई सोरेन ने अड़चन डालने का काम किया है. वे हमलोगों को…
झारखंड विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा के पश्चात पोटका विधानसभा की पूर्व भाजपा विधायक मेनका सरदार ने अपनी प्राथमिक सदस्यता के अलावा अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व विधायक मेनका सरदार ने अपना इस्तीफा,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजा है. ज्ञात हो कि मेनका सरदार कई बार पोटका विधानसभा सीट से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुकी है, वर्ष 2019 के चुनाव में बीजेपी विधायक मेनका सरदार को झामुमो प्रत्याशी संजीव सरदार ने परास्त किया था. पूर्व विधायक मेनका सरदार इस चुनाव में भी भाजपा से उम्मीदवारी हेतु प्रयासरत थी पर अंतिम…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है. चंपाई सोरेन को सरायकेला से प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को टिकट दिया गया है. बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है. रांची से सीपी सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं. बीजेपी के खाते में कुल 68 सीटें हैं. शेष दो सीटों पर घोषणा बाकी है. ये हैं बीजेपी प्रत्याशी धनबाद – राज सिन्हा झरिया – रागिनी सिंह बाघमारा – शत्रुध्न महतो बहरागोड़ा…
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. सूची में सरायकेला विधानसभा से चंपई सोरेन, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास, घाटशिला विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन , बहरागोड़ा विधानसभा से दिनेशानंद गोस्वामी प्रत्याशी बनाए गए हैं. सूची में बाबूलाल मरांडी समेत कई प्रत्याशियों के नाम है. भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में ही भी तय किया था कि चुनाव घोषणा के 48 घंटे के अंदर प्रत्याशियों के लिस्ट जारी कर दी जाएगी.ऐसे में अब तक लिस्ट जारी न होने…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड पहुंचे. राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के सीनियर लीडर्स ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी होटल रेडिसन ब्लू पहुंचे. यहां पार्टी के नेताओं के साथ-साथ इंडिया के घटक दलों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की. झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की. राहुल गांधी शौर्य सभागार में ‘संविधान सम्मेलन’ में शामिल हुए. इस सम्मेलन में सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों…
Mahindra Bolero Neo Plus: भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा द्वारा, कुछ समय पहले ही महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस वेरिएंट को लांच किया गया था। अब तक महिंद्रा बोलेरो के 15 लाख से भी ज्यादा ग्राहक बन चुके हैं। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को 9 सीटर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें आपको जबरदस्त फीचर्स और पावरफुल इंजन मिल जाता है। अगर आप इन दिनों बड़ी फैमिली के लिए एक SUV गाड़ी देखना चाह रहे हैं तो महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है। आईए जानते हैं इसके सभी फीचर्स, डिजाइन और प्राइस के बारे…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कौन रहेगा भाजपा प्रत्याशी? यह पूरे झारखंड प्रदेश में चर्चा एवं उत्सुकता का विषय बना हुआ है. बीते विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को परास्त किया था. वर्तमान हालत में कयास लगाया जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और अपने माथे पर लगे हार के दाग को मिटाना चाहेंगे. ज्ञात हो कि रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से वर्ष 1995 से 2014 तक लगातार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जाते…
Jamshedpur.बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी सीट का फॉर्मूला सामने आ गया है. झारखंड चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड में जदयू को 2 सीट दी गई है- जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़. इसका मतलब है कि वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय 2024 में जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें, हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान रांची में हैं. यहां शनिवार को शिवराज सिंह चौहान के रांची स्थित आवास पर झारखंड बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक हुई. इस बैठक के बाद…
BYD eMAX7 Launched: बीवाईडी कंपनी ने भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक eMAX7 को लांच कर दिया है। यह एक 6 सीटर और 7 सीटर वेरिएंट में मिलने वाली कार है। कंपनी के अनुसार इस कार में ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, इसकी वजह से यह अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी हम नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं। BYD eMAX7 Features and Design यह कार आपको क्वार्ट्ज ब्लू, कॉसमॉस ब्लू, क्रिस्टल व्हाइट, हार्बर ग्रे चार रंगों में…
