Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास होंगी उम्मीदवार, अपनी बहू के लिए रघुवर दास ने लगाया वीटो, चाईबासा से गीता बलमुचू का नाम कंफर्म, पोटका से मीरा मुंडा पर संशय
Breaking News

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा दास होंगी उम्मीदवार, अपनी बहू के लिए रघुवर दास ने लगाया वीटो, चाईबासा से गीता बलमुचू का नाम कंफर्म, पोटका से मीरा मुंडा पर संशय

News DeskBy News DeskOctober 19, 2024Updated:October 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी सीट का फॉर्मूला सामने आ गया है. झारखंड चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि झारखंड में जदयू को 2 सीट दी गई है- जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़. इसका मतलब है कि वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय 2024 में जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें, हिमंता बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान रांची में हैं. यहां शनिवार को शिवराज सिंह चौहान के रांची स्थित आवास पर झारखंड बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक हुई. इस बैठक के बाद सूत्रों से खबर निकलकर आ रही है कि जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड के पूर्व सीएम और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास चुनाव लड़ेंगी. जानकारी हो, पूर्णिमा पेशे से पत्रकार रह चुकी हैं. टिकटों के बंटवारे को लेकर हुई गहन मंथन के बाद जमशेदपुर पूर्वी की सीट पर रघुवर दास की बहु को टिकट देने पर मुहर लग गयी. आलाकमान के पास शिवशंकर सिंह और अमरप्रीत सिंह का नाम पर काफी गहन विचार हुआ. लेकिन रघुवर दास ने अपने या अपनी बहू के लिए वीटो पावर लगा दिया था. पार्टी ने उनकी बहू को टिकट देने की घोषणा की है. बताया जाता है कि अब भाजपा के नेताओं को रघुवर दास की बहू के लिए चुनाव प्रचार करना होगा.
चाईबासा से गीता बलमुचू, खरसावां से सोनाराम बोदरा का नाम तय, पोटका से मीरा के नाम पर संशय

इसके अलावा हटिया से अजयनाथ शाहदेव और रांची से नवीन जायसवाल का नाम क्लियर हो गया है. इस विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सिमरिया के विधायक किशुन दास का टिकट काटकर, उज्जवल दास पर भरोसा जताया है. जबकि जामताड़ा से सीता सोरेन, चाईबासा से गीता बालमुचू और बरकट्ठा से अमित दास का नाम फाइनल है. आज देर शाम तक बीजेपी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर सकती है. हालांकि, बोकारो से बिरंची नारायण के नाम पर पेंच फंसा है, लेकिन उसे तय ही माना जा रहा है। सरायकेला से चंपाई सोरेन, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन और पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का नाम भी तय है. लेकिन पार्टी के 2-3 नेताओं ने मीरा मुंडा के नाम पर लिखित आपत्ति दर्ज की है, जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व के पास फॉरवर्ड कर दिया है. वहीं, खरसावां से पार्टी ने सोनाराम बोदरा का नाम तय कर दिया है.

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026

Railway: जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

November 14, 2026
Recent Post

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026

Railway: जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

November 14, 2026

Asia Cup U19: भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, PM मोदी ने दी बधाई

November 14, 2026

Jharkhand: दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक के खिलाफ बयान दिलाने के मामले में पत्रकार समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, रांची प्रेस क्लब ने की निंदा

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group