Narayanpur.. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए और जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोडलियर गांव के निकट एक जंगल में यह विस्फोट हुआ, जिसमें आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दो जवान अमर पनवार (36) और के राजेश (36) शहीद हो गए. उन्होंने बताया कि इस घटना में नारायणपुर जिला पुलिस के दो अन्य जवान घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर…
Author: News Desk
Jamshedpur.टाटा स्टील के अधिकारियों को मोबाइल हैंडसेट के लिए अब 14 हजार से लेकर 64 हजार रुपये तक की राशि मिलेगी. इसको लेकर मोबाइल खरीदने के लिए अधिकारियों के लिए निर्धारित नयी राशि से संबंधित सरर्कुलर जारी किया गया. इसके तहत अलग अलग श्रेणी के अधिकारियों के लिए अलग-अलग राशि तय की गयी है. कंपनी की ओर से जारी सरर्कुलर के मुताबिक, कोई अधिकारी तीन साल या चार साल से अधिक समय तक कोई मोबाइल चलाते है तो उनको डेढ़ गुणा ज्यादा राशि मोबाइल खरीदने के लिए दी जायेगी. इसके तहत आइएल 2, इ2, इ3, आर 2 स्तर के अधिकारी…
Ranchi.चुनाव आयोग के राज्य के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता (1990 बैच) को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश शनिवार को मुख्य सचिव एल खियांग्यते को दिया. साथ ही श्री गुप्ता की जगह राज्य के सबसे सीनियर आइपीएस अधिकारी को प्रभार देने का आदेश दिया. इसके बाद गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी के प्रभार से मुक्त करने का आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया. वहीं श्री गुप्ता की जगह 1989 बैच के सबसे सीनियर आइपीएस अजय कुमार सिंह को डीजीपी का प्रभार देने की अधिसूचना जारी कर दी गयी. अनुराग गुप्ता…
Latehar.बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत केकराही गांव स्थित जोड़ा जामुन टोला के समीप शुक्रवार रात 12.26 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद डाउन और अप रेल लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया. हाथी के बच्चे का शव मालगाड़ी के इंजन के नीचे फंस गया था. सूचना मिलने पर शनिवार तड़के डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, टोरी आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत रंजन सहाय सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद हाथी के बच्चे का शव मालगाड़ी के नीचे से बाहर निकाला. तब जाकर डाउन रेल लाइन पर सुबह 8.14 बजे…
Ranchi.असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में एनडीए सरकार बनायेगी. एनडीए के घटक दल में शामिल सभी पार्टी के नेता एक-दूसरे के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. श्री सरमा ने यह बातें शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. इसमें झारखंड में हो रहे चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) के एनडीए में शामिल होने की घोषणा की गयी. मौके पर लोजपा के सांसद अरुण भारती, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान मौजूद थे. श्री सरमा ने कहा कि चिराग पासवान चुनाव में राज्य भर में प्रचार करेंगे. लोजपा ने…
Dumri. केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ भेदभाव कर रही है. केंद्र सरकार के पास झारखंड का एक लाख 76 हजार करोड़ बकाया है, लेकिन यह पैसा नहीं दिया जा रहा है. बकाया पैसा मांगने पर राज्य के मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने के मकसद से झूठा आरोप लगाया और जेल भेज दिया गया, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि झारखंड आंदोलन की धरती है. उनके दबाव और षड्यंत्र का कोई प्रभाव यहां पड़ने वाला नहीं है. ये बातें गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहीं. श्रीमती सोरेन शनिवार को डुमरी प्रखंड के परगो तिलैया में आयोजित झामुमो की सभा…
Jamshedpur. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट फाइनांसियल ऑपरेशंस कंट्रोल एंड बिजनेस फाइनांस आइएल 1 संदीप भट्टाचार्य का पदनाम बदलकर वाइस प्रेसिडेंट फाइनांसियल कंट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स कर दिया गया है. उनके कार्यों में अतिरिक्त एनालिटिक्स को भी जोड़ा गया है. इसको देखते हुए पदनाम को बदला गया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के स्तर पर इसका सरर्कुलर जारी किया गया है. इधर, टाटा स्टील में हेड और चीफ स्तर पर भी तबादला और पदस्थापन किया गया है. इसके तहत हेड मैकेनिकल कुमार सानू को हेड मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस बनाया गया है. वे चीफ मैकेनिकल फील्ड मेंटेनेंस व ऑपरेट…
Jamshedpur. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ट्रस्टी कमेटी के सभी सदस्यों को शीघ्र ही मेडिक्लेम की सुविधा मिलेगी. विधान सभा चुनाव के बाद मेडिक्लेम का फॉरमेट भी अधिवक्ताओं को दिया जायेगा. उक्त बातें झारखंड स्टेट बार काउंसिल ट्रस्टी कमेटी के चेयरमेन सह अधिवक्ता राजीव रंजन सिंह ने जमशेदपुर कोर्ट के बार भवन में बैठक कर अधिवक्ताओं को जानकारी दी. अधिवक्ता अक्षय झा ने बताया कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल ट्रस्टी कमेटी के चेयरमेन सह अधिवक्ता राजीव रंजन सिंह ने ट्रस्टी कमेटी के सदस्य अधिवक्ताओं को क्या-क्या लाभ मिल सकता है और क्या मिल रहा है उसके बारे में जानकारी दी. उन्होंने…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कार्य-दायित्व निष्पादन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसे लेकर एक्सआरआइ सभागार में शनिवार को जिले के सभी बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल शामिल हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी मतदाताओं से सीधे जुड़े होते हैं, ऐसे में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भी अपनी परस्पर सहभागिता दिखायें. मतदाताओं को बताएं कि आपका मत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, एक अच्छी सरकार चुनने, सरकार में आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए कितना जरूरी है. प्रशिक्षणार्थियों को दिव्यांग व्यक्तियों और…
Jamshedpur . मानगो थानांतर्गत रोड नंबर 13 में असामाजिक तत्वों ने घर में रखी चार बाइक में आग लगा दी. आगजनी के कारण चोरों बाइक जल कर राख हो गया. घटना शुक्रवार देर रात की है. घटना के बाद शनिवार की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आगजनी में जहांगीर,असगर,नौशाद,अकबर की बाइक जली है. घटना के संबंध में मो. जहांगीर ने बताया कि वह देर रात को अपने घर पर आये. उसके बाद उन्होंने हर रोज की तरह बाइक को खड़ी कर अपने घर…
