Gudabanda: गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के भाकर गांव के समीप सड़क हादसे में तीन लोग जख्मी हो गये. यहां दो बाइक आपस में टकरा गयी, जिससे से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि महिला शांति धीवर के सिर, मुंह तथा शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोट लगी है. जबकि घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अपने एक बाइक सवार बहारागोड़ा से गुड़ाबांदा तथा दूसरा बाईक सवार विपरीत दिशा से बालीजुड़ी से मुसाबनी जाने के क्रम में भाकर के…
Author: News Desk
Manjhganw. एनएच 520 पर भीषण सड़क हादसे में हर किसी का दिल दहल गया. यहां बासुदेबपुर स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रेलर की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना शनिवार की दोपहर करीब दो बजे की है. बिलेइपाड़ा गांव के सोमनाथ मुंडा (22) बासुदेबपुर स्ट्रीट से बासुदेबपुर समूह स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे. युवक का शरीर ट्रेलर के पहिये के नीचे कुचल गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर तनाव फैल गया. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. चंपुआ थानाग्राही अविनाश परीडा और बडबिल तहसीलदार डीएस जोशी मौके पर…
Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप पोटोबेड़ा व उधड़िया गांव के बीच ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत हो गयी. फुचुडुंगरी गांव निवासी सानो महतो (70) पोटोबेड़ा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी. इधर, सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस घटनास्थल पहुंचे. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है. आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.
Kharsawan. पुलिस ने कुचाई के लोपटा गांव के पास जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने करीब 4000 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त की है. साथ ही पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में खरसावां थाना के जोजोडीह के सालुका बांकिरा (27), रामलाल हेम्ब्रम (25), गणेश मुंडा (18), कुचाई के केरकेट्टा गांव के राम सोय (19) व सिकुर सोय (20) शामिल हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कच्चे मकान के चारों ओर घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस ने बताया कि नकली विदेशी शराब बनाने के साथ पैकिंग कर…
Chandil. नीमडीह पुलिस ने टाटा-पुरुलिया मार्ग एनएच 32 आदारडीह अंतरराज्यीय चेक नाका से बीते शुक्रवार की रात को पश्चिम बंगाल की ओर से चांडिल की ओर आ रही इनोवा कार की तलाशी लेने के क्रम में दो लाख रुपए नगद बरामद किए. इस संबंध में थाना प्रभारी संतन कुमार ने बताया कि जब्त राशि की जांच की जा रही हैं. इधर शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी संतन कुमार में चार पहिया बाहन, बस, सवारी बाहन, बाइक आदि की जांच की. साथ ही चेक नाका में तैनात दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों को…
Chakardharpur. चक्रधरपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी के तौर पर सुखराम उरांव 21 अक्तूबर को नामांकन करेंगे. नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन या उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भाग लेंगी. यह जानकारी झामुमो के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने दी. उन्होंने बताया कि एक बजे नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद पोड़ाहाट स्टेडियम में दो बजे जनसभा होगी. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन या उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी समेत अन्य नेता भाग लेंगे.
Chakardharpur. टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत होयोहातु पंचायत के कमेगाडा गांव समीप लांजी सड़क में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को छोड़ दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह 8:30 बजे टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल बल के साथ घटना स्थल पहुचे. मौके पर उन्होंने मामले की जांच की. साथ ही उन्होंने कुछ ग्रमीणों को भी शव दिखाकर उसकी पहचान कराई. लेकिन किसी भी ग्रामीण उसकी पहचान नहीं कर सके. इस संबंध में उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शरीर मे कई जगह चोट के निशान हैं. पहले उसकी हत्या की गई होगी. उसके…
Bandamunda.बंडामुंडा में शुक्रवार-शनिवार की रात रेल कर्मचारी को बांधकर सोने के गहनों के साथ हजारों रुपयों की डकैती से रेल कर्मचारी दहशत में हैं. इस डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने आसपास के तीन क्वार्टराें में बाहर से कुंडी लगा दी गयी थी. पुलिस डॉग स्क्वायड व साइंटिफिक टीम की मदद से इस डकैती की जांच शुरू कर दी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक डकैतों का सुराग नहीं मिल पाया था. शुक्रवार को चोरी के बाद इस डकैती की वारदात से शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. साथ ही आम जनता…
Ranchi.. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान पर ‘‘हमला’’ कर रही है. उन्होंने भाजपा पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों जैसी संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत जाति आधारित गणना और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने से नहीं रोक सकती. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले यहां ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी ओर से संविधान पर लगातार हमला हो रहा है और इसकी रक्षा किये…
New Delhi. जीएसटी दर युक्तिकरण पर गठित मंत्री समूह (जीओएम) ने शनिवार को 20 लीटर की पानी की बोतल, साइकिल और अभ्यास नोटबुक पर कर की दर घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला किया. एक अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा जीओएम ने महंगी कलाई घड़ियों और जूतों पर कर बढ़ाने का सुझाव दिया. अधिकारी ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली जीएसटी दर युक्तिकरण पर गठित जीओएम के इस फैसले से 22,000 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होगा. जीओएम ने 20 लीटर और उससे अधिक मात्रा की पानी की बोतलों पर जीएसटी को 18 प्रतिशत…
