Author: News Desk

Ranchi. विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) झारखंड में 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह घोषणा रांची प्रेस क्लब में राज्य भर से आये पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी के बाद वीआइपी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रो राजकुमार चौधरी ने की. श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में निषाद वंशीय समाज की जनसंख्या सात प्रतिशत अर्थात करीब 24 लाख के करीब है, जो किसी भी प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में जीत का आंकड़ा पार करा सकती है. लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे समाज के लोगों की लगातार अनदेखी की जा रही है. इसलिए अब हमारा समाज सिर्फ वोट बैंक बनकर नेताओं को विधानसभा…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मुंबई में प्रस्तावित झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया. झारखंड भवन का निर्माण 28 हजार वर्ग फीट में होगा. इसमें बेसमेंट के अलावा सात फ्लोर होंगे. तीसरे और चौथे तल्ले में झारखंड से इलाज कराने के लिए जानेवाले गरीब लोगों के लिए 38 कमरों में 108 बेड की व्यवस्था रहेगी. भवन में पांचवें तल्ले पर डीलक्स रूम होंगे. वहीं सातवें फ्लोर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए सुइट बनेगा. भवन परिसर में गार्डन भी होगा, ताकि यहां ठहरनेवाले लोगों के मॉर्निंग वॉक के लिए प्रबंध हो सके. झारखंड भवन मुंबई लोकल लाइन से…

Read More

Mumbai.मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन समेत मुंबई से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया और इंडिगाे की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गयी. मुंबई हावड़ा मेल को उड़ाने की धमकी के बाद अहले सुबह हड़कंप मच गया. इसके बाद ट्रेन संख्या 12809 मुंबई हावड़ा मेल ट्रेन को महाराष्ट्र के जलगांव के पास रोक दिया गया. उसके बाद सारे यात्रियों को आनन-फानन में उतारने के बाद चेकिंग की गई. अचानक से बम की खबर मिलने से यात्रियों में भय का माहौल बन गया. इसके बाद ट्रेन की चेकिंग की गई. चेकिंग के…

Read More

Kolkata. विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक विमान ‘बेलुगा एक्सएल’ एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार सोमवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह विमान चीन के तियानजिन बिन्हाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर यहां पहुंचा. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि विमान के यहां उतरने का उद्देश्य चालक दल के सदस्यों को आराम देना, एफडीटीएल (उड़ान ड्यूटी समय सीमाएं) और ईंधन भरना है. उन्होंने बताया कि विमान मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे बहरीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होगा. कोलकाता ने ‘बेलुगा…

Read More

New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को धनशोधन के एक मामले में इडी को झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा के खिलाफ मुकदमे पर लगी रोक हटवाने के लिए हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी. जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने कहा कि जांच एजेंसी की शिकायतों को हाइकोर्ट के समक्ष उठाना चाहिए था, क्योंकि मामला अब भी वहां लंबित है. पीठ ने सुझाव दिया कि शीर्ष अदालत के समक्ष इडी की याचिका लंबित रखी जायेगी और इस बीच एजेंसी मुकदमे पर रोक हटाने के लिए हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. पीठ ने हाइकोर्ट को…

Read More

Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़सा पंचायत स्थित पीड्राबांद गांव निवासी वीर सिंह की पत्नी विशाखा सिंह बीते 24 सितंबर से लापता है. वीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पीड्राबांद से मौसी के घर कदमा (जमशेदपुर) गयी थी. घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली. इसके बाद लापता है. आस-पड़ोस व रिश्तेदारों के पास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसे लेकर वीर सिंह ने गालूडीह थाना में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस विवाहिता की खोजबीन में जुटी है.

Read More

Chakardharpur. पुलिस प्रशासन द्वारा चक्रधरपुर शहर के आदर्श दुर्गा पूजा समिति राजवाड़ी रोड पंडाल का लाउडस्पीकर को रविवार को जब्त करने के बाद जम कर हंगामा हुआ. कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के प्रति विरोध जताया. उक्त विवाद को प्रशासन सुलझाने में देरी की. जिस कारण मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं हो पाया. मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में प्रशासन द्वारा बांधा उत्पन्न करने से लोगों ने नाराजगी जतायी. वहीं प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए चक्रधरपुर बाजार को बंद रखा गया. बाजार की सभी दुकानें विरोध में बंद रहा. दुकानों पर ताला लगा रहे. रविवार को जब मां…

Read More

Goilkera.गोइलकेरा की साप्ताहिक हाट में सोमवार को जल, जंगल और जमीन के अगुवा रहे देवेंद्र माझी का शहादत दिवस मनाया गया. इसमें सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो फिर से स्कूल बंद होंगे और बिजली महंगी हो जायेगी. उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य में विकास की कई योजनाएं शुरू की है. इससे छात्र, किसान, गरीब और महिलाएं सभी लाभान्वित हो रहे हैं. मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मांगों को…

Read More

Chandil. टाटा-पुरुलिया मार्ग (एनएच 32) जामडीह में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान जामडीह गांव निवासी नारद प्रमाणिक उर्फ सोनू (38) के रूप में हुई हैं. घटना सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोग व परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और नारद प्रामाणिक को सामुदायिक स्वास्थ्य नीमडीह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कार तेज रफ्तार से पुरुलिया की ओर से चांडिल की ओर आ रहा था. वही साइकिल से नारद प्रामाणिक जा रहा था. तभी कार ने साइकिल…

Read More

Chandil चांडिल थाना के कदमडीह-सिकली बस्ती में रविवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान 13 वर्षीय मो शाहनवाज की डूबने से मौत हो गयी. जबकि उसका बड़ा भाई मो फैजान(15) टीएमएच में इलाजरत है. फैजान की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मो फैजान को वेंटीलेटर पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, फैजान व मो शाहनवाज के पिता नौशाद उर्फ लड्डू व पत्नी के साथ जमुई (बिहार) जाने के लिए रविवार सुबह 9 बजे घर से निकल गये. माता-पिता के जाने के बाद फैजान व मो शाहनवाज तालाब में नहाने चले गये. नहाने के दौरान शाहनवाज डूबने लगा, तो…

Read More