Mg Hector: एमजी हेक्टर गाड़ी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेड न्यूज़ है। हाल ही में एमजी हेक्टर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद आपकी जेब पर ज्यादा भार पड़ेगा। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स और इंजन के हिसाब से इसके नए दाम जारी किए गए हैं। 5 सीटर में उपलब्ध यह मॉडल एक शानदार एसयूवी है। Mg Hector की शुरुआती कीमत 14 लाख रुपए है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 22.24 लाख रुपए जाती है। हाल ही में इसकी कीमतों में ₹22000 तक बढ़ोतरी की गई आईए जानते हैं।…
Author: News Desk
New Delhi. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज हो जाएगी. इसके साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. आज शाम 3:30 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों की घोषणा की जाएगी. चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है. जबकि पंचम झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा. पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम…
Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस के कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है. साकची थाना प्रभारियों संजय कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है. आनंद मिश्रा को साकची का नया थानेदार बनाया गया है. जमशेदपुर में पले-बढ़े आनंद मिश्रा की शहर के भूगोल से लेकर अपराध तक की गहरी पकड़ रही है. 1994 बैच के अधिकारी आनंद मिश्रा पहले परसुडीह, गोविंदपुर में थाना प्रभारी रह चुके हैं जबकि उन्होंने टेल्को थाना में भी रहने के दौरान कई अहम मामलों का खुलासा किया था. फिलहाल उनकी पोस्टिंग रांची में थी. उन्हें जमशेदपुर लाकर साकची थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं बागबेड़ा…
Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रहेगी. जूनियर डाक्टर के कोलकाता स्थित आरजी मेडिकल कालेज में चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन जारी है. आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वहां के चिकित्सक भूख हड़ताल पर चले गए हैं. उसके समर्थन में मंगलवार को एमजीएम अस्पताल के जूनियर चिकित्सक भी भूख हड़ताल पर रहेंगे, जिससे मरीज को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक सभी जूनियर डाक्टर काम नहीं करेंगे. इस दौरान ओपीडी सेवा पूरी तरह से…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा. सोरेन ने झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा. विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है. सोरेन ने बैठक के बाद कहा, ‘‘मैंने आज (सोमवार को) सभी कार्यकर्ताओं और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ झामुमो…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है. असम के मुख्यमंत्री व चुनाव सह-प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा ने कहा है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा एनडीए सहयोगियों के साथ मिल कर लड़ेगी. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर लगभग बात फाइनल है. आजसू को 9-11 सीटें व जदयू को दो सीटें मिल सकती हैं. जहां तक लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की बात है, तो चिराग पासवान के विदेश लौटने के बाद बात होगी. वे 16 अक्तूबर को लौट रहे हैं. सरमा ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के…
Devghar. देवघर के भुरभुरा चौक-रिखिया रोड पर हरिलाजोरी मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर रविवार देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे चार लड़कों की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में बाइक सवार तीन लड़कों की मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा किशोर घायल हो गया. मृतकों में अरमान कुमार बाउरी (13 वर्ष), सुमित बाउरी (12 वर्ष) व मांगन बाउरी (13 वर्ष) तथा घायल बाइक चालक 17 वर्षीय अंकित बाउरी शामिल है. सभी कोड़ाबांध बलसारा निवासी है़ं चारों लड़के दुर्गा पूजा के मेले से देर रात एक ही बाइक…
Chatra. सदर थाना क्षेत्र के ब्रह्मणा पंचायत के मलिया गांव में चोरी के आरोप में पकड़े गये एक युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला. युवक का नाम सत्यम कुमार (22) पिता- ब्रह्मदेव साहू है. वह किशुनपुर मुहल्ले का रहनेवाला था. बताया जाता है कि शनिवार रात वह सोलर प्लेट की चोरी कर रहा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगो ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. सूचना मिलते ही गांव के काफी लोग वहां जमा हो गये उसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी. ग्रामीणों ने उसे खंभे में उसे रातभर बांधे रखा. इसकी जानकारी आरोपी के चचेरे भाई…
Ranchi. विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) झारखंड में 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यह घोषणा रांची प्रेस क्लब में राज्य भर से आये पार्टी पदाधिकारियों से रायशुमारी के बाद वीआइपी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रो राजकुमार चौधरी ने की. श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में निषाद वंशीय समाज की जनसंख्या सात प्रतिशत अर्थात करीब 24 लाख के करीब है, जो किसी भी प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में जीत का आंकड़ा पार करा सकती है. लेकिन दुर्भाग्य है कि हमारे समाज के लोगों की लगातार अनदेखी की जा रही है. इसलिए अब हमारा समाज सिर्फ वोट बैंक बनकर नेताओं को विधानसभा…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मुंबई में प्रस्तावित झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया. झारखंड भवन का निर्माण 28 हजार वर्ग फीट में होगा. इसमें बेसमेंट के अलावा सात फ्लोर होंगे. तीसरे और चौथे तल्ले में झारखंड से इलाज कराने के लिए जानेवाले गरीब लोगों के लिए 38 कमरों में 108 बेड की व्यवस्था रहेगी. भवन में पांचवें तल्ले पर डीलक्स रूम होंगे. वहीं सातवें फ्लोर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए सुइट बनेगा. भवन परिसर में गार्डन भी होगा, ताकि यहां ठहरनेवाले लोगों के मॉर्निंग वॉक के लिए प्रबंध हो सके. झारखंड भवन मुंबई लोकल लाइन से…
