Author: News Desk

Ranchi. रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर वरुण रंजन को रांची का नया उपायुक्त बनाया गया है. श्री रंजन अभी झारखंड औद्योगिक संरचना विकास निगम लिमिटेड के एमडी पद पर पदस्थापित थे. मंजूनाथ को झारखंड राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी का सीइओ बनाया गया है. वहां जेएसएपीएस में पदस्थापित मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को मनरेगा आयुक्त बनाया गया है. वरुण रंजन 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.

Read More

New Delhi. केरल की वायनाड लोकसभा सीट और विभिन्न राज्यों की 47 विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होगा, जबकि महाराष्ट्र के नांदेड़ संसदीय क्षेत्र और तथा उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों एवं दो संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. उन्होंने बताया कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में 13 नवंबर तथा नांदेड़ संसदीय सीट के लिये 20 नवंबर को मतदान होगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट…

Read More

KumarDungi. कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के महुलडीहा गांव में डायन-बिसाही के आरोप में वृद्धा की टांगी से गला काटकर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. वृद्धा दोपहर का भोजन कर अपने खलिहान में आराम कर रही थी. इसी दौरान महुलडीहा गांव निवासी गंगाराम बोयपाई का बड़ा बेटा महेंद्र बोयपाई हाथ में टांगी लेकर पहुंचा. डायन का आरोप लगाते हुए प्रगाणा बोयपाई की पत्नी पूनम बोयपाई को खोजने लगा. वह नहीं मिली, तो खलिहान में सो रही उसकी 67 वर्षीय मां पार्वती हेम्ब्रम के गला को टांगी से काट दिया. उसके बाद महेंद्र फरार हो गया.…

Read More

New Delhi. वैश्विक इस्पात निकाय वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन ने मंगलवार को कहा कि टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी वी नरेंद्रन को संगठन का नया चेयरमैन चुना गया है. जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के बाद नरेंद्रन वर्ल्डस्टील के चेयरमैन पद पर चयनित होने वाले दूसरे भारतीय हैं. जिंदल वर्ष 2021 में वर्ल्डस्टील के चेयरमैन चुने गए थे. ब्रसेल्स स्थित इस्पात निकाय ने कहा कि कोलाकोग्लू मेटलर्जी एएस के उगुर डालबेलर और न्यूकोर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ लियोन टोपालियन उपाध्यक्ष चुने गए हैं. वर्ल्डस्टील ने कहा कि नरेंद्रन को जिंदल, आर्सेलरमित्तल के…

Read More

New Delhi. दिल्ली से शिकागो जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को मंगलवार को बम की धमकी के बाद कनाडा के एक हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया. एअरलाइन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एअरलाइन ने एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से शिकागो के लिए उड़ान संख्या एआई 127 ऑनलाइन पोस्ट की गई सुरक्षा धमकी के बाद एहतियात के तौर पर कनाडा के इकालुइट हवाई अड्डे पर उतर गई है. बयान में कहा गया, ‘‘निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार विमान और यात्रियों की फिर से जांच की जा रही है. एअर…

Read More

Chakradharpur.नक्सलियों की ओर से बुलाये गये झारखंड-बिहार बंद का खासा असर पश्चिम सिंहभूम में दिखा. ग्रामीण इलाकों के बाजार बंद रहे. हालांकि शहरों में असर नहीं दिखा. लंबी दूरी की बसों का परिचालन ठप रहा. चाईबासा व आसपास के क्षेत्र में मिलाजुला असर रहा. लंबी दूरी की बसों का परिचालन दिनभर ठप रहा. आसपास के क्षेत्रों में यात्री बसों का परिचालन सामान्य रहा. स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, बाजार, दुकान के साथ निजी और प्राइवेट प्रतिष्ठान खुले रहे. चाईबासा से रांची जाने वाली यात्री बसें नहीं चलीं. मनोहरपुर बाजार की दुकानें और प्रतिष्ठान के ताले तक नहीं खुले. नक्सलियों ने पोस्टरबाजी…

Read More

Bandamunda चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा ए केबिन के पास देर रात 9.30 बजे 23 हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी आ गयी, जिसकी चपेट में आकर हाथी के बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद ट्रैक पर हाथी जोर-जोर से चिंघाड़ने लगे. सूचना पाकर रेल अधिकारियों ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग की सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया. सोमवार रात 9.30 बजे से 12.30 बजे तक चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनें नहीं चलीं. घटना के बाद हाथी के बच्चे को ट्रैक से हटाया गया. इसके बाद ट्रेनों को एक-एक…

Read More

New Delhi. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय सूचना आयोग में “आठ सूचना आयुक्तों के पद खाली होने” को लेकर मंगलवार को सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि ये नियुक्तियां नहीं करने का मकसद सूचना का आधिकार क़ानून को आघात पहुंचाना है. चिदंबरम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आरटीआई अधिनियम के तहत केंद्रीय सूचना आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और 10 सूचना आयुक्त होने चाहिए. वर्तमान में, केवल सीआईसी और दो सूचना आयुक्त हैं। सूचना आयुक्त के 8 पद खाली हैं. क्यों? उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि आरटीआई अधिनियम का…

Read More

Ranchi. झारखंड में कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द लिए जाने की उम्मीद है. झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा, ‘हम राज्य में अपने घटक दलों के साथ चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द किया जाएगा. हमें अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतने का भरोसा है. झामुमो ने भी विश्वास जताया कि उसका गठबंधन फिर से सत्ता में आएगा. इस बीच, पार्टी ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि आखिर…

Read More

New Delhi. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. मंगलवार (15 अक्टूबर) को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य की सभी 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल 9 करोड़ 63 लाख वोटर्स हैं. इसमें 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिला और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं. पहली बार 20.93 लाख वोटर्स मतदान करेंगे. 85 साल की उम्र से अधिक के मतदाता घर से वोट डाल पाएंगे.…

Read More