Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव एक चरण में, 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को होगी मतगणना, वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव
    Breaking News

    Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव एक चरण में, 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को होगी मतगणना, वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. मंगलवार (15 अक्टूबर) को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य की सभी 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.
    राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल 9 करोड़ 63 लाख वोटर्स हैं. इसमें 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिला और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं. पहली बार 20.93 लाख वोटर्स मतदान करेंगे. 85 साल की उम्र से अधिक के मतदाता घर से वोट डाल पाएंगे. 100186 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. हर जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में सभी वोटर्स की भागीदारी जरूरी है, इसलिए वोट करेंगे. उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की कि नियमों का पालन करें. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है. एससी के लिए 29 सीटें आरक्षित हैं. वहीं, एसटी के लिए 25 सीटें रिजर्व हैं.साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग हुई थीं. इस दौरान बीजेपी और शिवसेना को स्पष्ट बहुमत मिला था लेकिन कलह के चलते शिवसेना ने NDA गठबंधन से नाता तोड़ दिया था. शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम बने थे. बाद में शिवसेना दो गुटों में बंट गई. साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों के साथ बीजेपी से मिलकर सरकार का गठन किया. एकनाथ शिंदे राज्य के नए सीएम बने. इसके बाद एनसीपी भी दो गुटों में बंट गई. साल 2023 में अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी भी बीजेपी और शिंदे की महायुति सरकार में शामिल हो गई.

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल
    नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
    नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
    नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
    उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 3 नवंबर 2024
    महाराष्ट्र में वोटिंग की तारीख- 20 नवंबर 2024
    महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    by-election on Wayanad Lok Sabha seat on 13th November. Maharashtra Assembly elections in one phase voting on 20th November and counting of votes on 23rd November
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group