Chandil. टाटा-पुरुलिया मार्ग (एनएच 32) जामडीह में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान जामडीह गांव निवासी नारद प्रमाणिक उर्फ सोनू (38) के रूप में हुई हैं. घटना सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोग व परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और नारद प्रामाणिक को सामुदायिक स्वास्थ्य नीमडीह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कार तेज रफ्तार से पुरुलिया की ओर से चांडिल की ओर आ रहा था. वही साइकिल से नारद प्रामाणिक जा रहा था. तभी कार ने साइकिल…
Author: News Desk
Chandil चांडिल थाना के कदमडीह-सिकली बस्ती में रविवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान 13 वर्षीय मो शाहनवाज की डूबने से मौत हो गयी. जबकि उसका बड़ा भाई मो फैजान(15) टीएमएच में इलाजरत है. फैजान की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मो फैजान को वेंटीलेटर पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, फैजान व मो शाहनवाज के पिता नौशाद उर्फ लड्डू व पत्नी के साथ जमुई (बिहार) जाने के लिए रविवार सुबह 9 बजे घर से निकल गये. माता-पिता के जाने के बाद फैजान व मो शाहनवाज तालाब में नहाने चले गये. नहाने के दौरान शाहनवाज डूबने लगा, तो…
Chaibasa. खनन विभाग ने सोमवार को बालू लदा ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त की है. ट्रैक्टर से खरकई नदी से अवैध तरीके से बालू का परिवहन किया जा रहा था. इसी दौरान जिला परिषद कार्यालय जाने वाली सड़क में ट्रैक्टर का चक्का पंक्चर हो गया. इसके बाद चालक बालू लदी ट्रॉली वहीं छोड़कर ट्रैक्टर का इंजन को लेकर भाग गया. खनन विभाग के इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी मिलने पर दलबल के साथ वहां. पहुंचे. बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली को जब्त कर ली. बाद में दूसरे ट्रैक्टर के इंजन से जोड़कर ट्रॉली को खनन विभाग कार्यालय ले जाया गया.
Jamshedpur.108 एंबुलेंस सेवा सोमवार से पूरी तरह ठप हो गयी. इसमें ड्राइवर व स्वास्थ्य कर्मी मिलाकर लगभग 100 कर्मचारी हड़ताल पर गये हैं. एंबुलेंस सेवा बंद होने से जिले के मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. उन्हें निजी वाहन से अस्पताल जाना पड़ रहा है. मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगातार 108 नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है. एंबुलेंस चालकों ने तीन माह के वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सबसे पहले सिविल सर्जन ऑफिस के पास प्रदर्शन किया. उसके बाद एंबुलेंस लेकर पहले डीसी ऑफिस…
Chaibasa .टोंटो थाना अंतर्गत तुंबाहाका और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगल से पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने सोमवार को पांच-पांच किलो के दो केन बम बरामद किये. एसपी आशुतोष शेखर ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बम प्लांट किया था. हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों की चौकसी के कारण बम बरामद करने में सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने दो आइइडी बरामद किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से आइइडी को नष्ट किया गया. ज्ञात हो कि 10…
Jamshedpur. दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद टाटा मोटर्स कंपनी सोमवार से कामकाज आरंभ हुआ. कंपनी के कर्मचारियों की ओर से पद्म विभूषण रतन टाटा के अकस्मात निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की. टाटा मोटर्स कंपनी के सभी डिवीजन में रतन टाटा के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सबसे पहले सुबह 8 बजे प्लांट थ्री में श्रद्धांजलि सभा हुई. इसके उपरांत एच बी टी एल हीट ट्रीटमेंट, न्यू ड्रीम लाइन, फाउंड्री, रियल एक्सल, सीटीआई, फ्रंट एक्सल, इंजन डिविजन, प्लांट वन फ्रेम फैक्ट्री, वर्ल्ड ट्रक पर शोक सभा आयोजित किया. सभी विभागों में…
Jamshedpur. मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर व उनके करीबियों ठिकानों पर सोमवार की अहले सुबह इडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी शुरू की. पेयजल घोटाले से जुड़े मामले में इडी ने दबिश दी है. सोमवार तड़के इडी की टीम ने चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में मंत्री के भाई विनय ठाकुर और बिजनेस पार्टनर वेदांत खिरवाल के घर पर छापेमारी शुरू की. मंत्री के भाई के घर में छापेमारी के दौरान अंदर में कर्मचारी अजय कुमार ठाकुर व एक अन्य कर्मी मौजूद थे. टीम ने घर में रखी आलमारी व सत्यम बिल्डर के कागजात की जांच की. घर में रखी दो…
New Delhi. उत्तर रेलवे ने सोमवार को कहा कि उसने इस त्योहारी मौसम में यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करने और उनकी भारी तादाद को ध्यान में रखकर 2,950 विशेष रेलगाड़ियों के साथ एक दृढ़ कार्य योजना लागू की है. उत्तर रेलवे ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल उसने एक अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच त्योहार विशेष रेलगाड़ियों में करीब 172 प्रतिशत का इजाफा किया है. इन उपायों का जिक्र करते हुए उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, ‘2,950 रेलगाड़ियों में से लगभग 83 प्रतिशत त्योहार विशेष रेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश,…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार द्वारा कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की ‘‘तदर्थ’’ नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार को राज्य सरकार को एक सप्ताह का समय दिया. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ नरेश मकानी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने राज्य में शीर्ष पुलिस अधिकारी की नियुक्ति पर शीर्ष अदालत द्वारा पारित आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा करने के लिए प्रतिवादियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई का अनुरोध किया है. याचिका…
Jamshedpur. टेल्को कॉलोनीवासियों ने सोमवार की शाम लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के समीप पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने एक शाम अन्नदाता के नाम कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पद्म विभूषण रतन टाटा को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर रतन टाटा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर हम सब स्तब्ध हैं. वो न केवल एक कुशल उद्योगपति थे, बल्कि मानवता की सेवा के…
