Chaibasa प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने चाईबासा समेत पूरे राज्य में सोमवार की सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की. इसी क्रम में चाईबासा में दो जगहों पर दबिश दी गयी. इस दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर व उनके बिजनेस पार्टनर वेदांत खिरवाल के घर पर इडी की टीम ने छापेमारी की है. इडी की टीम करीब 2:30 बजे रात में ही रांची से चाईबासा पहुंच गई थी.यहां पहुंचने पर ईडी की टीम सबसे पहले अमला टोला के एक्सिस बैंक के पास स्थित मंत्री श्री ठाकुर के भाई विनय कुमार ठाकुर के आवास पर पहुंची एवं सुबह 4:00 बजे…
Author: News Desk
Ghatsila. अनुमंडल अस्पताल की 108 एंबुलेंस के चालक अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे. ऐसे में 108 एंबुलेंस अनुमंडल अस्पताल में खड़ी है, लेकिन लोगों को सेवाएं नहीं दे रही है. दामपाड़ा क्षेत्र के गंधनिया और काड़ाडुबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस खड़ी हैं. घाटशिला व आसपास के लोग निजी एंबुलेंसों से मरीज लेकर जमशेदपुर लेकर जाते दिखे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन सोरेन ने बताया कि घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में तीन 108 एंबुलेंस हैं. एक काड़ाडुबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक गंधनिया और तीसरी घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के लिए है. प्रखंड में तीन 108…
Chakradharpur सोमवार करीब 4:00 बजे बंदगांव प्रखंड के कराईकेला निवासी चार युवक एक ही बाइक में सवार होकर जारकी शिमलाबाद गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर दर्शन को जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रही कार करंजो मोड़ के पास बाइक से भीड़ गयी. इस दुर्घटना में कराईकेला निवासी बजरंग नायक, रोहित नायक, सुखलाल नायक और सूरज नायक को गंभीर चोट आयी है. जबकि कार का आगे हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं बाईक में सवार चारों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती किया गया है. जहां पर चारों घायलों का प्राथमिक उपचार के…
Jamshedpur.बागबेड़ा के कीताडीह ग्वाला पट्टी में रोहित सिंह उर्फ छोटू (22) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार देर रात की है. घटना के वक्त छोटू अपने घर के बाहर सो रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. रोहित को सिर के पीछे एक गाेली लगी है. पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है. गोली मारने का कारण पूर्व का झगड़ा बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रोहित पेशे से स्कूल वैन चलाने का काम करता था. रविवार की…
Ranchi.रांची-झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक सोमवार को प्रोजक्ट भवन में हुई. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली. कैबिनेट ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस वर्ष दिसंबर महीने से महिलाओं को बढ़ी हुई राशि उनके खाते में भेजी जाएगी. दरअसल, झामुमो ने राज्य सरकार से मांग की थी कि मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया जाये. राज्य सरकार पांचवीं किस्त के रूप में दिसंबर में उक्त राशि दे सकती…
Ranchi. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था ‘लगभग फाइनल’ है और चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी श्री शर्मा पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘राजग के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारा लगभग तय हो चुका है. जैसे ही निर्वाचन आयोग आदर्श आचार संहिता घोषित करेगा, हम 24 से…
New Delhi. मुंबई से 239 यात्रियों को लेकर न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में सोमवार को बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे दिल्ली हवाई अड्डा भेज दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और विमान की तलाशी ली जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘विमान फिलहाल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मौजूद है और यात्रियों तथा चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से इडी एक्शन में है. इडी ने सोमवार सुबह रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है. इडी ने आईएएस अधिकारी मनीष रंजन, झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी रांची में 23 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और आईएएस अधिकारी मनीष रंजन समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इडी की एक बड़ी टीम रांची पहुंची है. इंद्रपुरी मेन रोड में एक कारोबारी…
Chakardharpur.चक्रधरपुर नगर के राजबाड़ी रोड स्थित शैतान क्लब दुर्गा पूजा समिति के साउंड बॉक्स को प्रशासन द्वारा रविवार दोपहर एक बजे जब्त कर लिया गया. साउंड बाक्स जब्त करने के बाद दोपहर से देर शाम तक चक्रधरपुर में बवाल मचा रहा. शाम करीबन पौने छह बजे धीरे-धीरे लोगों का जुटान पवन चौक पर हुआ, जिसके बाद लोग प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. काफी देर के बाद अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नलिन कुमार मरांडी तथा अभियान एएसपी पारस राणा ने स्थानीय लोगों को भरसक समझाया, लेकिन कोई नहीं माना.चक्रधरपुर में ऐसा पहली बार हुआ जब मां…
हरियाणा,तमिलनाडु, तेलंगाना,पश्चिम बंगाल,केरल और छत्तीसगढ़ के तर्ज पर झारखंड के पत्रकारों को भी पेंशन योजना का लाभ का सपना दिखाने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कभी गंभीर नहीं दिखे. ज्ञात हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न पत्रकार संगठनों को आश्वस्त किया था कि वे जल्द ही झारखंड के पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिलाएंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी दिया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों को कहा था कि वे राज्य में कार्यरत वैसे पत्रकार, जो अवकाश प्राप्त हो गये…
