Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा रविवार को पूरी तरह ठप रही. इससे राज्य में संचालित करीब 500 एंबुलेंस का परिचालन बंद हो गया है. एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज अस्पताल पहुंचाने के लिए लगातार 108 नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उनको कोई रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है. कई बार फोन भी नहीं उठ रहा है. हालांकि 108 की सेवा उपलब्ध करा रही एजेंसी इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के अधिकारी सेवा को बहाल करने और कर्मचारियों को मनाने में लगे हुए हैं, लेकिन उन…
Author: News Desk
Medninagar. पलामू जिले में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (छतरपुर) अवध यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को नौडीहा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र की है, लेकिन रविवार शाम को मामला सामने आया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को सरायडीह में नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िताओं ने अपने परिवार के…
Jamshedpur . झारखंड राज्य सरकारी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पर जाकर एक ज्ञापन सौंपा. इसमें झारखंड राज्य के चतुर्थवर्गीय कर्मियों का तृतीय वर्ग में प्रोन्नति देने की मांग की. उन लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि पिछले 20-22 वर्षों से किसी भी कर्मचारी की प्रोन्नति नहीं हुई. अन्य राज्यों में नियमित प्रोन्नति दी जा रही है. इसपर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार के द्वारा इस पर विचार किया जायेगा. इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में इसको रखा जायेगा.
Jamshedpur. मंत्री बन्ना गुप्ता ने पथ निर्माण विभाग अंतर्गत 26.5 करोड़ रुपये की मानगो व कदमा क्षेत्र की कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सड़क, कालीकरण, नाला निर्माण समेत अन्य कई योजनाएं शामिल हैं, जिसकी मांग स्थानीय लोग विधायक से काफी दिनों से कर रहे थे. योजनाओं के कार्य का नारियल फोड़कर मंत्री ने शुभारंभ किया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विकास का कार्य ना रुका था ना रुकेगा. वे व्यक्तिगत रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं सोसायटी का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिलते भी हैं. ऑन स्पॉट समस्या को सुनकर समाधान करने का प्रयास…
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने सुवर्णरेखा नदी पर बनने वाले पुल का नाम रतन टाटा के नाम पर करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है. उन्होंने पुल का नाम रतन टाटा सेतु एप्रोच रोड का नाम रतन टाटा पथ रखने की भी मांग की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा कि पुल व पहुंच पथ का शिलान्यास 4 अक्टूबर को किया गया था. पुल और पहुंच पथ के रेखांकन सीमा में टाटा स्टील का भी योगदान है. पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ की जमीन टाटा स्टील के अधीन थी, जिसे…
Jamshedpur. कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने महाराष्ट्र में एनसीपी नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या पर शोक संवेदना जतायी. साथ ही कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आम आदमी तो छोड़िए, पूर्व मंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं. बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, लेकिन लोगों को सुरक्षा प्रदान करना बहुत कठिन काम है. प्रेस बयान जारी कर डॉ अजय ने कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मैंगलोर में एक कार्यक्रम में बाबा सिद्दिकी से मुलाकात हुई थी.
Jamshedpur .सीजीपीसी ने शनिवार को साकची कार्यालय में आयोजित आम सभा में कई अहम फैसले लिये. सीजीपीसी के प्रधान ने साफ किया कि अब एक व्यक्ति एक वोट का अधिकारी होगा. वह क्षेत्र उसका पैदाइश का हो, रिहायश का हो या फिर कार्यस्थल हो. इसे चुनने का अधिकारी खुद व्यक्ति होगा, जिसे इसकी जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी. एक व्यक्ति एक वोट के फैसला को पूरे हाउस ने पूरे जोश खरोश के साथ परवानगी प्रदान कर दी. आम सभा में सीजीपीसी ने मृतक संस्कार को लेकर भी अहम निर्णय लिये. महासचिव अमरजीत सिंह ने आम सभा के एजेंडों पर प्रकाश…
Goelkera. जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के 30वें शहादत दिवस पर 14 अक्तूबर को गोइलकेरा हाट बाजार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन, आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा और कोल्हान के झामुमो विधायक सहित सैकड़ों लोग भाग लेंगे. श्रद्धांजलि सभा के लिए गोइलकेरा हाट में विशाल पंडाल एवं मंच का निर्माण किया गया है. देवेंद्र माझी की पत्नी सह सिंहभूम की सांसद जोबा माझी सोमवार सुबह में चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित आवास में सुबह 7.30 बजे शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि अर्पित करने…
Latehar. लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के करमाही मोड़ के समीप रविवार को जेपीएस नामक बस व कार में भिड़ंत हो गयी. हादसे में झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव अजनफर अंसारी उर्फ छोटू के भाई सफदर इमाम (नामकुम) और उनके 12 वर्षीय बेटे जयान गजनफा की मौके पर ही मौत हो गयी. परिवार के अन्य तीन सदस्य घायल हो गये हैं. कार के पीछे आ रहा टेंपो भी कार से टकरा गया, जिसमें आठ टेंपो सवार घायल हो गये. लातेहार व मनिका पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां…
Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने को लेकर झामुमो की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 14 अक्टूबर को बुलायी गयी है. बैठक हरमू स्थित सोहराय भवन सभागार में दिन के 11 बजे शुरू होगी. इसमें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा लेंगे. केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि बैठक में सदस्यों के साथ-साथ सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला सचिव मौजूद रहेंगे. बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की जायेगी. साथ ही संगठन के ढांचे को दुरुस्त करने पर मंथन किया जायेगा
