Ranchi. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोले जायेंगे. इसे लेकर 14 अक्तूबर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक रखी गयी है. बैठक में चुनाव प्रबंधन को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा. इसके बाद मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी. बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिन के 11 बजे से होगी. चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक में भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा मौजूद रहेंगे. इनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल…
Author: News Desk
Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हर झारखंडी का अपना आवास होगा. जैसे हमने मंईयां सम्मान घर-घर पहुंचाया है, वैसे ही हर झारखंडी परिवार काे अपना तीन कमरों का पक्का मकान होगा. हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है कि दिल्ली से बड़े-बड़े मंत्री झारखंड आकर 300 घर देने को अपनी उपलब्धि बताकर खुद की पीठ थपथपा जाते हैं. जबकि, झारखंड सरकार आठ लाख मकान बनवा रही है. साथ ही बाकी के 17 लाख मकानों के लिए तैयारी शुरू कर दी है. हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक सबकी अपनी पक्की छत नहीं होगी.
Jamshedpur .विधायक सरयू राय ने कहा कि डिमना रोड के बीच टाटा स्टील यूआइएसएल ने पार्क का निर्माण कराया है, जिसका श्रेय मंत्री बन्ना गुप्ता ले रहे हैं, जो सरासर गलत है. बन्ना गुप्ता ने अनेक साइनबोर्ड लगवा दिये हैं, जिन पर लिखा है कि यह उनकी विधायक निधि से बना है, जबकि टाटा स्टील यूआइएसएलका कहना है कि पूरा निर्माण टाटा स्टील लिमिटेड की ओर से हुआ है. इसमें विधायक निधि या किसी अन्य सरकारी निधि का पैसा नहीं लगा है. सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर जालसाजी और जनता को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ…
सुवर्णरेखा और खरकई नदी के विभिन्न घाटों पर रविवार को 415 से अधिक दुर्गा मां की प्रतिमाओं के विसर्जन Jamshedpur. शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक अपने मायके पृथ्वीलोक में भक्तों के बीच खुशियां बांटकर मां दुर्गे रविवार शाम प्रतिमा विसर्जन के साथ वापस कैलाश पर्वत लौट गयीं. पूजा पंडालों में बंगला परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभायी और मां दुर्गा को खोइछा दिया. माता का मुंह मीठा कराने व जल अर्पित करने के बाद प्रतिमा उठायी गयी. विदाई देते वक्त भक्तों की आखें छलक उठीं. भूल-चूक के लिए माफी मांगी गयी. अगले साल जल्दी आने…
Jamshedpur. दुर्गापूजा घूमने के दौरान बाइक सवार युवकों ने विवाद के बाद कमदा उलियान के युवक की चाकू मारकर हत्या की दी. मृतक का नाम देवराज पिल्ले (21) है. घटना रविवार तड़के करीब चार बजे बिष्टुपुर एल रोड स्थित एसएनटीआई के पास की है. रविवार को पोस्टमार्टम करने के बाद उसके शव परिजनों को सौंप दिया गया. देवराज दो दिनों के बाद टाटा स्टील कंपनी में किसी वेंडर के अंदर काम करने जाने वाला था. उसके काम को लेकर सभी कागजी कार्रवाई भी हो गयी थी. लेकिन उससे पूर्व यह घटना घट गयी. मृतक के दोस्त गौतम महतो ने बताया…
Jamshedpur. टाटानगर रेल पुलिस ने टाटानगर स्टेशन परिसर के पास से मोबाइल चोरी करने के मामले में एक युवक काे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वाले युवक का नाम आकाश लोहार है. वह आकर्षणी मंदिर, खरसावां का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने चोरी के पांच मोबाइल बरामद किया है. आकाश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे अन्य चोरी के मामले में कई जानकारी ली.
Jamshedpur. मानगो पारडीह ऊपर बस्ती निवासी शिक्षक ब्रजेश नारायण प्रसाद की पत्नी नीरा नारायण प्रसाद के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गये. घटना रविवार की है. नीरा अपने पति ब्रजेश के साथ स्कूटी से मानगो से साकची की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक से आये बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गये. ब्रजेश ने बताया कि छिनतई के बाद अपराधी शीतला मंदिर, नागरमल, मरीन ड्राइव होते हुए भाग निकले. उन्होंने अपराधियों का पीछा किया, लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आए. नीरा ने…
Jamshedpur. मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 में स्थित परमेश्वर कॉलोनी में डॉक्टर गजेंद्र सिंह के आवास में कटर से ग्रिल काटकर लगभग 10 लाख रुपये से अधिक के सोने और हीरे के जेवर चोरी हो गये. कितने रुपये और सामान की चोरी हुई है, इसका अंदाजा अभी डॉक्टर गजेंद्र सिंह और उनके परिवार को नहीं लग पाया है. चोरी की जानकारी मिलते ही डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को चोरी की सूचना दी. डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह घर के बाहर ताला बंद कर मानगो डिमना रोड में अपने क्लीनिक में मरीज…
Jamshedpur. पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर उसे जलाने के मामले में बंगाल पुलिस ने राहुल नामक युवक को जमशेदपुर के साकची से गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद पश्चिम बंगाल लेकर चली गयी है. राहुल गम्हरिया का रहने वाला है. घटना के बाद वह साकची में रह रहा था. घटना के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस शनिवार की देर शाम जमशेदपुर पहुंची. उसके बाद पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर की साकची पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर साकची से राहुल को गिरफ्तार किया. उसके बाद रविवार शाम को पश्चिम…
Ranchi. राज्य के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) अपनी मांगों को लेकर 15 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. राज्य में लगभग 60 हजार पारा शिक्षक हैं. शिक्षकों की हड़ताल से प्राथमिक व मध्य विद्यालय में पठन-पाठन बाधित होगा. वार्ता में बनी सहमति के अनुरूप शिक्षकों के मानदेय में प्रतिमाह एक हजार रुपये व इपीएफ का लाभ मिलना था. शिक्षा विभाग द्वारा अब तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी. आंदोलन के प्रथम चरण में शिक्षक 14 अक्तूबर को राज्य भर में शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम व गिरिडीह विधायक का पुतला दहन करेंगे. 15 अक्तूबर से हड़ताल पर रहेंगे. इस दिन राज्य…
