रांची. राज्य में राजनीतिक सरगर्मी के साथ मौसम भी करवट ले रहा है. राज्य में मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम केंद्र ने 15 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना जताई गई है. इसका असर रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा. इसके साथ 16 से 18 अक्तूबर तक राज्य के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसका असर सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा. पिछले 25 घंटे में…
Author: News Desk
गढ़वा. दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर गढ़वा में फिर बवाल हो गया. विसर्जन को लेकर विवाद की दूसरी घटना भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी गांव में रविवार काे दोपहर बाद हुई. विसर्जन जुलूस को लेकर यहां विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठी चार्ज करना पड़ा. अपुष्ट खबरों के अनुसार पुलिस ने फायरिंग भी की है. ग्रामीणों ने भी पुलिस पर जमकर पथराव किया. इस घटना में गढ़वा के डीएसपी राहुल बड़ाईक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. डीएसपी को सिर में चोट लगी है. बावल की खबर के बाद गढ़वा से…
Galudih. गालूडीह थाना क्षेत्र के चंद्ररेखा गांव के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. रविवार सुबह अप लाइन पोल संख्या 224/21- 224/23 के बीच से पुलिस ने दो हिस्सों में बंटी लाश बरामद की. घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह गालूडीह पुलिस और आरपीएफ पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची. पुलिस द्वारा मृतक के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. उसके पास से पहचान संबंधित कोई भी दस्तावेज बरामद नही हुआ है. पुलिस छानबीन कर रही है. वहीं पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर शव…
Galudih. गालूडीह-नरसिंहपुर रोड पर शनिवार शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. दो युवक स्कूटी से नरसिंहपुर से गालूडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गालूडीह की ओर से नरसिंहपुर की ओर जा रही बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी. घायलों में दो युवक घाटशिला और दो गालूडीह थाना क्षेत्र के हैं. इधर सूचना पाकर गालूडीह पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची. इसके बाद दो युवकों को बंगाल और दो युवकों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिया सिंगल होने के कारण और पुलिया…
Jamshedpur/Kharsawan. सरायकेला प्रखंड के मुरुप और गोविंदपुर व गम्हारिया प्रखंड डोंडा व दुगनी के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने संजय नदी पर बनने वाले दोनों पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इन दो पुलों के बन जाने से बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जनता से किया गया एक वायदा भी पूरा होने जा रहा है. इन पुलों के बनने से दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सहुलियत होगी. मौके पर…
Jamshedpur/Adityapur . सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 7 स्थित ताला इंटरप्राइजेज के बॉयलर में विस्फोट हो जाने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों पिता और पुत्र बताये जा रहे हैं. भाटिया बस्ती निवासी पिता मदन प्रसाद की जलने से मौत हो गई है. पुत्र शुभम प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे अधजली अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे कंपनी परिसर में आग लग गई, जिसके बाद यह घटना…
Chaibasa. टाटा कॉलेज चाईबासा में 22 व 23 अक्तूबर को दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. युवा महोत्सव करने के उद्देश्य गांव-ग्रामीण क्षेत्र से आकर अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को एक मंच देना और उनके हुनर को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में टाटा कॉलेज चाईबासा, महिला कॉलेज चाईबासा, कॉमर्स कॉलेज चाईबासा, पीजी डिपार्मेंट कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र-छात्राएं शामिल रहेंगे. टाटा कॉलेज परिसर स्थित आदिवासी छात्रावास में इसको लेकर 10 अक्टूबर को बैठक की गयी. जिला छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सनातन पिंगुवा ने कहा कि युवा महोत्सव कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जाता था, लेकिन किसी कारणवश 2017 के बाद…
Bhubaneswar. ओडिशा सरकार पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में ‘महाप्रसाद’ श्रद्धालुओं को मुफ्त में वितरित करने की योजना बना रही है.राज्य के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को यह जानकारी दी. हरिचंदन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि मुफ्त में महाप्रसाद वितरित करने के फैसले को लागू करने पर सरकार को सालाना 14 से 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. हरिचंदन ने कहा, ‘हम आर्थिक रूप से संपन्न कुछ श्रद्धालुओं को इस योजना से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ पहले ही इस पहल में सहयोग…
New Delhi. हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है.दीपावली के आसपास कई घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराये में पिछले साल की तुलना में 20-25 प्रतिशत की कमी आई है. एक विश्लेषण में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक बढ़ी हुई क्षमता और तेल की कीमतों में हाल में आई गिरावट के चलते कीमतों में कमी आई है. यात्रा मंच इक्सिगो के विश्लेषण से पता चला कि घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराए में 20-25 प्रतिशत की गिरावट आई है. ये कीमतें 30 दिनों की अग्रिम खरीद तिथि (एपीडी) के आधार पर एक तरफ के औसत…
Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हेमंत सरकार ने 14 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी है. यह बैठक दिन के 12 बजे से शुरू होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी अध्यक्षता करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम बैठक होने वाला है. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग जल्द कर सकता है. इसलिए ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार की इस कैबिनेट में कई लोकलुभावन फैसले लिये जा सकते हैं. यह 6 दिनों…
