कोलकाता. शनिवार को दशमी के साथ ही पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा घूमने का उत्साह लगभग समाप्त हो जाता है. दशमी के दिन से ही प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कोलकाता में आयोजित लगभग चार हजार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को शुरू हो जाएगा, लेकिन इसी दिन राज्य में सिंदूर खेल का एक अनोखा रिवाज है, जो राज्य की दुर्गा पूजा को देशभर से अलग पहचान देता है. सैकड़ों वर्षों से राज्य के जमींदार घरानों और राजवाड़ों में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से होती रही है, और वर्षों पहले इस सिंदूर खेल की परंपरा…
Author: News Desk
– किशोरदा की 37वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में अलंकरण समारोह व संगीत संध्या खंडवा. महान गायक और हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की आज (रविवार) 37वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से “राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान” अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है. खंडवा के पुलिस ग्राउण्ड में शाम 7 बजे से होने वाले इस समारोह में प्रसिद्ध पटकथा लेखक और निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकृत किया जाएगा. संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के…
Jamshedpur. दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा मानगो स्थित स्वर्णरखा घाट, डोबो घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, विद्युत सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट में प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया तथा तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की. सभी घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, बेरीकेडिंग, साफ सफाई, गोताखोर की प्रतिनियुक्ति, लाइफ जैकेट की उपलब्धता, एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की तैनाती, विसर्जन रुट, घाट में डेंजर जोन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि की समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारियों को…
मुंबई. एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दोषियों को नहीं बख्शने की बात कही है. दूसरी ओर बाबा सिद्दीकी मौत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर शोक जताया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीसरा आरोपी फरार है. आरोपित यूपी और हरियाणा के हैं. हमने मुंबई…
गुवाहाटी. रविवार सुबह 7:47 बजे असम और पड़ोसी देश भूटान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी 4.6 तीव्रता मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के उदालगुरी के पास जमीन के 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. भूकंप के निर्देशांक 26.73° उत्तरी अक्षांश और 92.31° पूर्वी देशांतर थे. भूकंप के झटके ढेकियाजुली, तवांग, बरपेटा, ग्वालपाड़ा, उत्तर लखीमपुर, इटानगर, जोरहाट, तेजपुर, गोलाघाट, गुवाहाटी, नगांव और डिमापुर सहित कई क्षेत्रों में महसूस किए गए. इसमें किसी के हताहत होने या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है.
Jamshedpur. घाघीडीह सेंट्रल जेल में आयोजित दुर्गा पूजा के दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया गया. विसर्जन से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को ढाकी की धुन के साथ जेल के अंदर ले जाया गया. इस दौरान सेंट्रल जेल पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे. आपको बता दें कि सेंट्रल जेल प्रबंधन और जेल कर्मियों के सहयोग से जेल परिसर में मां दुर्गा की पूजा की जाती है. पूजा के दौरान भोग का भी वितरण किया जाता है. जेल में बंद कैदियों के बीच भोग का भी वितरण किया जाता है. पूजा का खर्च जेल प्रबंधन और जेल…
Patna. बिहार और देश के दूसरे हिस्सों में डेंगू से बीमार पड़ रहे लोगों को इस बीमारी के खौफ से हमेशा के लिए मुक्ति दिलानेवाला टीका बनाने का काम तेजी से चल रहा है. पटना में डेंगू वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल का तीसरा चरण शुरू हो गया है. अब तक छह लोगों को डेंगू वैक्सीन का टीका लग चुका है. बिहार में लगभग 500 लोगों को यह परीक्षण टीका लगेगा. वैज्ञानिकों की टीम टीका लेनेवालों की दो साल निगरानी करेगी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का पटना स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान क्लिनिकल ट्रायल संचालित कर रहा है. आरएमआरआईएमएस…
Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) की घोषणा के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला लिया जाएगा. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव इसी साल होने हैं क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त हो जाएगा. महतो ने पत्रकारों से कहा, “आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद, चर्चा के आधार पर गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी गठबंधन सहयोगी…
Dumka. दुमका जिले में शनिवार को 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृत महिला की पहचान बागझोपा निवासी सेंदो देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि महिला, पति द्वारा दशहरा के अवसर पर साड़ी नहीं दिलाए जाने से नाराज थी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने दशहरा के लिए नयी साड़ी मांगी थी, लेकिन उसका पति ट्रैक्टर चालक है और वह साड़ी खरीदने में असमर्थ था. इस कारण उसने (महिला ने) यह कदम उठाया. उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चे…
Ranchi. वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई) की 127 देशों की सूची में भारत को 105वें स्थान के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा गया है. इस मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पिछले 11 सालों में किए गए बाकी सब वादें भले जुमले/सफेद झूठ साबित हुए हो.पर इस मुद्दे पर उन्हें जरूर साफ़गोई के साथ कार्य करना चाहिए था – क्योंकि यह देश के भविष्य का मुद्दा है. पर अफ़सोस है की इस गंभीर मुद्दे पर भी वे हमेशा की तरह सिर्फ़ राजनीति और जुमलेबाज़ी में ही व्यस्त…
