Author: News Desk

Ranchi. राज्य की हेमंत सरकार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपये से बढ़कर हर माह 2500 रुपये करने की तैयारी में है. सोमवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया जाये. उम्मीद है कि राज्य सरकार इस पर जल्द फैसला लेगी. कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही मंईयां सम्मान योजना के तहत निबंधित 53 लाख महिलाओं को हर…

Read More

Jamshedpur. साकची के काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल के पास में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है. स्थानीय युवक धर्मेंद्र यादव को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया जा रहा है. घटना के बाद गंभीर हालत में उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. एक पक्ष ने जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरी ओर, अभय सिंह का कहना है कि लूटपाट के दौरान ही भीड़ उग्र हो गई और उन युवकों की पिटाई कर दी. मारपीट की…

Read More

चतरा. जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सिकंदर भुइयां की हत्या रविवार को हत्या हो गई है. बताया जा रहा है कि गांव में एक धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर विवाद चल रहा था. मृतक सिकंदर के दोनों आंख फोड़ दिया गया. साथ हीं उसके शरीर पर जले का निशान है. वह रविवार की सुबह घर से बाहर निकाला था. जब घर नहीं लौटा तो उसके घर के परिजन उसे खोजबीन करने लगे. इस दौरान गांव के ही कब्रिस्तान के किनारे में उसका शव मिला. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे बीडीओ…

Read More

नवादा. पुलिस ने रविवार को एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग बाबा के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था. अकबरपुर थाना पुलिस ने पचरुखी बाजार से एक युवक को साइबर ठगी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने साइबर ठग के पास से जब्त दो एंड्रॉयड मोबाइल से कई लोगों से ठगी करने का अलग-अलग नामों का ट्रांजैक्शन बारकोड भी मिला है. पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग नारदीगंज थाना क्षेत्र के भदौर गांव के निवासी भागीरथ चौधरी…

Read More

अररिया.  जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव में रविवार को दो बच्चों की नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई. मृतक दोनों बच्चे विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव के मो. कलीमुद्दीन के बारह साल के बेटे अलकमा और नौ साल का हनजला हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों बच्चे दो दिन पहले ही स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर आये थे. रविवार को दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए फरियानी नदी के नसीर घाट किनारे गए थे. नहाने के दौरान दोनों…

Read More

चतरा. सांसद कालीचरण सिंह की रविवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, कालीचरण सिंह कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरी पंचायत में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहने के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई. तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें अत्यधिक थकान और पर्याप्त आराम न मिलने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट का सामना करना पड़ा है. चिकित्सकों का कहना है कि सांसद…

Read More

लातेहार. जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाही मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर रविवार को यात्री बस, ऑटो और कार की टक्कर में कार चला रहे सफदर अंसारी (40) की मौत हो गई जबकि परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में अनिक अंसारी, ज्यान गजनफर, आहिया अंसारी, इबाद अंसारी हैं. सभी रांची नामकुम के रहने वाले हैं. टेंपो पर सवार लातेहार निवासी अमित कुमार भी घायल हुआ है. जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक छोटू अंसारी परिवार के साथ बेतला पार्क घूमने गए थे. रविवार को सभी लोग वापस लौट रहे…

Read More

रांची. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में है. धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टा और एक्स हैंडल पर धोनी की तीन फोटोज शनिवार को शेयर की है. फोटो में एमएसडी छोटे बाल में नजर आ रहे हैं. एक साइड उनके बाल छोटे-छोटे हैं जबकि दूसरे साइड के बाल हल्के बड़े हैं. हेयर स्टाइलिस्ट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी. हमारे एकमात्र थाला. आईपीएल से पहले माही…

Read More

रांची. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची आ सकते हैं. वे यहां एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने यह जानकारी दी. दिल्ली से रांची लौटते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहयोगियों के साथ संविधान सम्मान सम्मेलन के लिए संभावित कार्यक्रम स्थल कार्निवल सभागार का निरीक्षण किया. उनके साथ शशिभूषण राय, विनय कुमार दीपू, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश किरण महतो, प्रवक्ता जगदीश साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे. वैसे तो रांची…

Read More

रांची. दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार देर रात मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त रोहित तिर्की के रूप में हुई है. वह मूल रूप से लालपुर थाना क्षेत्र के लोहराकोचा का रहने वाला था. रोहित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को लालपुर चौक पर जाम लगा दिया. लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा. लालपुर चौक पर जाम लगने…

Read More