पीएम गति शक्ति पहल ने भारत के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में किया बदलाव नई दिल्ली. पीएम गति शक्ति ने भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदलने और कनेक्टिविटी को बढ़ाने में अहम रोल निभाया है. इस पहल के तहत अबतक सड़क और रेलवे सहित विभिन्न मंत्रालयों की 15.39 लाख करोड़ रुपये की कुल 208 बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी देने की सिफारिश की गई है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि इन परियोजनाओं की अनुशंसा 13 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई पीएम गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग समूह (एनपीजी) द्वारा…
Author: News Desk
कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 50 वरिष्ठ डॉक्टरों के सामूहिक इस्तीफे को राज्य सरकार ने खारिज करते हुए कहा है कि ‘सामूहिक इस्तीफा’ को मान्य नहीं माना जाएगा। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार अलापन बंद्योपाध्याय ने कहा कि इस्तीफे का प्रावधान केवल व्यक्तिगत रूप से है, न कि सामूहिक रूप से। उन्होंने कहा, “प्रत्येक मामले में नियमों के अनुसार व्यक्तिगत इस्तीफा ही मान्य होता है। सरकार इस मुद्दे पर फैली भ्रांतियों को दूर करना चाहती है। अब तक विभिन्न स्थानों से इन इस्तीफों के बिखरे हुए पत्र जमा किए गए हैं, लेकिन उन्हें औपचारिक…
कोलकाता. राज्य संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की महिला डॉक्टर की क्रूर हत्या और दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग करते हुए शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई कार्यालय तक मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों में डॉक्टर, वकील और नागरिक समाज के सदस्य शामिल थे. यह मार्च सॉल्ट लेक के करुणामयी क्षेत्र से शुरू हुआ और कुछ किलोमीटर दूर स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित सीबीआई कार्यालय तक पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने “हमें न्याय चाहिए” के नारे लगाते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया. प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच के प्रति हैरानी जताते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा हाल ही में पेश की…
कटिहार. भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल के भतीजे गौतम अग्रवाल को कटिहार रेल एसपी डॉ. संजय भारती ने दुर्गा पूजा मेले में थप्पड़ जड़ दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें रेल एसपी को गौतम अग्रवाल को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. गौतम अग्रवाल ने कहा कि वे पत्नी और बच्चों के साथ मेला देखने आए थे. वापस जाते समय रेल एसपी मोटरसाइकिल से आने की बात को लेकर बहस करने लगे और उन्हें थप्पड़ मारा. इस घटना का पास में खड़े एक वकील ने वीडियो बना लिया. गौतम ने कहा कि मेला क्षेत्र…
रांची. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केस मैनेज करने के नाम पर ठगी मामले में शनिवार को चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक के पास प्रदीप गुप्ता के घर पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों ने बताया कि प्रदीप गुप्ता पूर्व में एक न्यायाधीश की गाड़ी चला चुका है. ईडी ने उसके छोटे बेटे को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि ईडी की छापेमारी से पहले शुक्रवार की रात प्रदीप गुप्ता और उसका बड़ा बेटा प्रीतम गुप्ता घर छोड़कर फरार हो गए थे. यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने इस मामले में कार्रवाई की है. इससे पहले आठ अक्टूबर…
दुमका. देवघर बासुकीनाथ एनएच पर शनिवार को बहुत ही दुखद घटना घटी. परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बासुकीनाथ देवघर मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन एनएच पर जोगिया मोड़ के पास मिट्टी का एक बड़ा ढेर पड़ा है. इस ढेर में खेल रहे दो बच्चों की मिट्टी में दबकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन सड़क के मिट्टी के ढेर में हथनामा गांव के सिद्दीक मियां एवं मुमताज मियां के दो नाबालिग बच्चे अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे कि एकाएक मिट्टी का ढेर धंस गया और दोनों बच्चे…
हमले में विभागों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी, सभी जरूरी सेवाएं ठप नई दिल्ली. ईरान और इजराइल के मध्य चल रहे तनाव और जंग के बीच साइबर अटैक का बड़ा मामला सामने आया है. ईरान के परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाओं पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है. ईरान इंटरनेशनल ने शनिवार को हुए इस हमले के बाबत ईरान के साइबरस्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव का हवाला देते हुए रिपोर्ट जारी किया है. हालांकि इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ है कि नहीं यह स्पष्ट नहीं है लेकिन एक अक्टूबर के मिसाइल अटैक के बाद इसे…
22 छक्के, 25 चौकों की मदद से भारत ने टी20 में बनाया रिकॉर्ड स्कोर हैदराबाद. भारतीय टीम के बल्लेबाजों की ओर से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला. बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने 22 छक्के और 25 चौके लगा टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का 297 रन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी ने दर्शकों को काफी आनन्दित किया. आखिर में रियान पराग और हार्दिक पंड्या ने तेजतर्रार पारी खेल टीम को रिकॉर्ड स्कोर तक…
तंदूल महाप्रसाद तंडुल, अक्षत या चावल से बना, ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन कर बनाया गया वाराणसी. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु शिवभक्त सनातन पद्धति से निर्मित तंदूल महाप्रसाद चढ़ायेंगे. शास्त्रोक्त पद्धति से निर्मित महाप्रसाद मंदिर के विक्रय काउंटर पर उपलब्ध करा दिया गया है. विजयदशमी पर्व पर शनिवार को मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने तंदूल महाप्रसाद को बाबा के भोग आरती में चढ़ाने के बाद इसका वितरण भी कराया. मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं के आस्था, गुणवत्ता तथा शुचिता के साथ पहली बार मंदिर का अपना प्रसाद तैयार कराया है. न्यास ने अपनी पिछली…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दशहरा का त्यौहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है. हम आज इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं. इस अवसर पर सभी राज्य वासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री शनिवार को हेमन्त सोरेन विजयादशमी के पावन अवसर पर पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि…
