Ranchi. झारखंड में चुनाव की घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है. अगले हफ्ते के अंदर ही आयोग झारखंड और महाराष्ट्र में चुनावी की तारीखों का ऐलान कर देगा. दोनों राज्यों में नवंबर-दिसंबर में मतदान होगा. झारखंड में दो से तीन चरण में चुनाव कराने की योजना है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक राज्य में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करते हुए चुनाव आयोग को रिपोर्ट की जा चुकी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम भी तैयारियों का जायजा लेकर लौट चुकी है. चुनाव की तिथियों का निर्धारण त्योहारों को देखते हुए किया…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम लगभग-लगभग फाइनल हैं. प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों की सूची आला नेताओं को सौंप दी है. हालांकि, प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगा. विजयादशमी के बाद के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची कभी भी जारी हो सकती है. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. प्रत्याशियों के चयन, उनकी स्क्रूटनी और संबंधित विधानसभा क्षेत्र से आयी सर्वे रिपोर्ट को प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने गंभीरता से लिया है। झारखंड की सभी विधानसभा सीटों के…
Oslo. इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर हुए परमाणु बम हमलों के पीड़ितों के संगठन निहोन हिदान्क्यो को परमाणु शस्त्रों के विरुद्ध उनके कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा. नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिदनेस ने शुक्रवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के निषेध को लेकर बनी सहमति दबाव में है और इसलिए इस संगठन को पुरस्कार दिया जा रहा है.
Mumbai. दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के नए चेयरमैन होंगे.सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. नोएल (67) को शुक्रवार को हुई बैठक में ‘टाटा ट्रस्ट्स’ की अगुवाई करने के लिए चुना गया. ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के पास सामूहिक रूप से टाटा संस का स्वामित्व है. रतन टाटा (86) का बुधवार रात निधन हो गया था, जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई. नोएल टाटा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, ‘मैं रतन एन. टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर…
New Delhi. आर्किटेक्ट की पढ़ाई करने के बावजूद विमान उड़ाने का जुनून रखने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने घाटे में चल रही एयर इंडिया को कई दशक बाद टाटा समूह के नियंत्रण में लाकर एक बहुत पुराने सपने को अंजाम तक पहुंचाया था. टाटा ने यात्री विमान और लड़ाकू विमान उड़ाए लेकिन एयर इंडिया को फिर से परवाज देने की उनकी मंशा जनवरी, 2022 में ही जाकर पूरी हो पाई थी. टाटा समूह ने एयर इंडिया का नियंत्रण उसी समय सरकार से अपने हाथों में लिया था. इसके साथ ही कभी टाटा समूह की ही एयरलाइन रही एयर इंडिया…
New Delhi. गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतन टाटा को एक शब्द का एसएमएस ‘वेल्कम’ (स्वागत है) भेजा था, जिसके बाद 2008 में टाटा नैनो परियोजना पश्चिम बंगाल से गुजरात स्थानांतरित हो गई थी. इससे दुनिया की सबसे सस्ती कार बतायी जा रही नैनो के इतिहास में एक अध्याय समाप्त हो गया था और दूसरा अध्याय शुरू हो गया था. पश्चिम बंगाल में 2006 में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार द्वारा टाटा समूह के वास्ते सिंगूर में नैनो कार उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए किये गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ…
Jamshedpur. उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद ‘टाटानगर’ के नाम से मशहूर जमशेदपुर गम में है. वहीं झारखंड में भी उनके सम्मान में बृहस्पतिवार को एक दिन का शोक घोषित किया गया है. टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा के नाम पर बने इस शहर के विकास में रतन टाटा की कालातीत दृष्टि के कारण तेजी आई और इसे वैश्विक मानचित्र पर जगह मिली. पिछड़े क्षेत्र झारखंड के विकास में उनके योगदान को अहम माना जाता है जो वर्ष 2000 में राज्य बना. उन्होंने पहली बार 1963 में जमशेदपुर का दौरा किया था, ताकि यह देख सकें कि…
Mumbai. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें केंद्र सरकार से दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने का अनुरोध किया गया है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी गई. रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया. मंत्रिमंडल ने केंद्र से दिवंगत उद्योगपति को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने…
New Delhi. दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा अपनी शालीनता और सादगी के लिए मशहूर थे लेकिन वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए. वह 30 से ज्यादा कंपनियों के कर्ताधर्ता थे जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं लेकिन उन्होंने अपना जीवन एक संत की तरह जीया.रतन नवल टाटा ने बुधवार की रात 86 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. सरल व्यक्तितत्व के धनी टाटा एक कॉरपोरेट दिग्गज थे, जिन्होंने अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते एक अलग तरह की छवि बनाई थी.…
Mumbai. प्रसिद्ध उद्योगपति एवं परोपकारी रतन टाटा का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार शाम मध्य मुंबई स्थित एक शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. मुंबई पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि और गार्ड ऑफ ऑनर दिया. वर्ली स्थित शवदाह गृह में टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा समेत उनके परिवार के सदस्य और टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन समेत शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे सहित अन्य लोग भी शवदाह गृह में उपस्थित थे. शवदाह गृह…
