Vientiane. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे समय में जब विश्व के कई हिस्से संघर्ष और तनाव का सामना कर रहे हैं, भारत-आसियान मित्रता बहुत महत्वपूर्ण है. यहां 21वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने 10 साल पहले ‘एक्ट ईस्ट नीति’ की घोषणा की थी और पिछले दशक में इसने भारत और आसियान देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊर्जा, दिशा और गति दी है. उन्होंने कहा, पिछले दशक में भारत-आसियान व्यापार दोगुना होकर अब 130 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मानना…
Author: News Desk
Stockholm. इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग (53) को चुना गया है. नोबेल समिति ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की. स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने यहां इस पुरस्कार की घोषणा की. नोबेल समिति के अनुसार हान कांग के ‘गहन काव्यात्मक गद्य के लिए” यह सम्मान दिया जाएगा जिसमें ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को रेखांकित किया गया है. कांग को 2016 में उनकी कृति “द वेजिटेरियन” के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. द वेजिटेरियन एक उपन्यास है जिसमें एक महिला के…
Rajnagar . राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा सिजुलता गांव स्थित स्वर्गीय डॉ बी मंडल के क्लीनिक में बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया गया. चोरों ने क्लीनिक में घुसकर सामान के तितर-बितर कर दिया. चोरों ने दवा को इधर-उधर बिखेर दिया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले डॉ बी मंडल के क्लिनिक के सीसीटीवी कैमरे को खोल दिया. इसके बाद ग्रिल का ताला तोड़कर अंदर घुसे. सीसीटीवी के डीवीआर केभ रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया. हालांकि क्लिनिक में दवा के अलावा कोई सामान नहीं था. घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना प्रभारी अमिश कुमार ने क्लिनिक में…
Jamshedpur. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया. टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 86 वर्ष के थे. एससीसीआई के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा, ‘‘ उद्योग जगत के इस दिग्गज के साथ हमारी अनेक यादें जुड़ी हैं और देश के विकास में उनका योगदान सराहनीय है. उन्होंने कहा, उन्होंने स्टील सिटी जमशेदपुर के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई, जहां एक सदी पहले टाटा स्टील की स्थापना की…
Jamshedpur : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर द्वारा टाटा स्टील के चेयरमैन एमरीटस स्वर्गीय रतन टाटा के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें सर्वप्रथम स्वर्गीय रतन टाटा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर टाटा स्टील की वाइस प्रेसिडेन्ट एचआरएम अतरई सान्याल, वाइस प्रेसिडेन्ट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीष कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यगण, एवं…
Noamundi.नोवामुंडी में शुक्रवार को पद्म विभूषण रतन टाटा को पुष्पांजलि अर्पित की गई. भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (86) का बुधवार रात मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. नोवामुंडी के शोक सभा में टाटा स्टील के महाप्रबंधक (ओएमक्यू) अतुल कुमार भटनागर, सभी विभागों के प्रमुख और प्रमुख, कर्मचारी और यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी उपस्थित लोगों ने उद्योग के प्रतीक को याद किया और समाज के प्रति उनके योगदान और प्रतिबद्धता के बारे में बात की. इसी तरह की शोक सभा विजय द्वितीय खदान में भी…
Katihar. बिहार के कटिहार जिले में कथित शराब माफिया को पकड़ने की गई पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया जिससे दो जवान घायल हो गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कटिहार जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “मंगलवार (आठ अक्टूबर) रात सूचना मिली कि राजेश कुमार चौहान भेरिया, रहिका गोशाला इलाके में शराब की तस्करी कर रहा है. जब कांस्टेबल गुलशन कुमार और रितेश कुमार उसे पकड़ने पहुंचे तो आरोपी के समर्थन में आई भीड़ ने सिपाहियों पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिस की एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बयान में कहा गया…
Ramgarh. एनएच-33 पटेल चौक के समीप गुरुवार दोपहर पूजा करने जा रही चार बच्चियों पर चावल से लदा ट्रक पलट गया. इसके नीचे दबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. मृतकों में मनीषा कुमारी (14, पिता-सुखलाल महतो), ममता कुमारी (15, पिता-बलदेव महतो), गुंजन कुमारी उर्फ प्रतिमा कुमारी (12, पिता-स्व रमेश महतो) शामिल हैं. वहीं, नैना कुमारी (12, पिता-बिनोद महतो) गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृत गुंजन कुमारी सिकिदरी हेसातू की रहनेवाली थी और दो दिन पहले ही अपने ननिहाल मुरार्मकला आयी हुई थी. वहीं, मृत दो बच्चियां मुरार्मकला की ही रहनेवाली थीं. हादसे में ट्रक का खलासी यूपी…
Chaibasa.चाईबासा के कुंदुबेड़ा गांव में गुरुवार शाम पांच बजे वज्रपात की चपेट में आने से रामाये पूर्ति (18) व घनश्याम पूर्ति (20) की मौत हो गयी. वहीं, राउकन पूर्ति (17) घायल हो गया. घटना के बाद तीनों युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. एक का इलाज चल रहा है. लोगों ने बताया कि गांव के युवक रोजाना मैदान में फुटबॉल खेलते हैं. इस दौरान हुए वज्रपात में तीनों चपेट में आ गये. इधर, राजनगर थाना क्षेत्र के राजाबासा गांव में ठनका गिरने से मोटाई पाड़ेया (35) की मौत हो…
Mumbai.रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी एक बार फिर भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गये. फोर्ब्स ने 2024 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की है. मुकेश अंबानी की संपत्ति में 27.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 119.5 अरब डॉलर हो गयी. वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में 13वें स्थान पर है. अंबानी के बाद अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी का स्थान रहा. सूची के अनुसार गौतम अदाणी सबसे ज्यादा डॉलर अर्जित करने वाले व्यक्ति के रूप में उभरे हैं.…
