Mumbai.देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) सेवा प्रदाता कंपनी टीसीएस का जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.99 प्रतिशत बढ़कर 11,909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि, कंपनी के परिचालन लाभ मार्जिन में हल्की गिरावट रही. टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे की जानकारी शेयर बाजारों को दी. टीसीएस ने एक साल पहले की समान तिमाही में 11,342 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. हालांकि, अप्रैल-जून, 2024 तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ घट गया है.…
Author: News Desk
Chakradharpur. धानापाली स्थित क्षतिग्रस्त पुल को सुरक्षा के मद्देनजर बंद करने को लेकर अधिकारियो ने ग्रामीणों संग बैठक की. इस दौरान बीडीओ शक्तिकुंज पांडे, डीएसपी जयदीप लकड़ा समेत प्रशासनिक पदाधिकारियों ने धानापाली गांव के ग्रामीणों संग बैठक की. बीडीओ शक्तिकुंज पांडे व डीएसपी जयदीप लकड़ा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. सरकार द्वारा इस पुल का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण टीम ने पुल के कभी भी ध्वस्त होने की संभावना व्यक्त की है. प्रशासनिक आदेश के मुताबिक क्षतिग्रस्त पुल को पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा. ग्रामीणों ने कहा कि पुल बंद कर…
Ghatshila घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत स्थित छतरडांगा गांव में झामुमो की एक सभा हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जल संसाधन एवं उच्च शिक्षा तकनीकी मंत्री रामदास सोरेन उपस्थित हुए. विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ सोरेन, कैलाश चंद्र बानरा एवं ग्राम प्रधान परम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला एवं पुरुषों झामुमो का दामन थामा. सभी का मंत्री ने पार्टी का पट्टा तथा माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है. इस पार्टी का इतिहास संघर्ष का रहा है. यहां सभी को उचित सम्मान मिलेगा. राज्य…
Jamshedpur. दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत सुवर्णरेखा व खरकई नदी के विभिन्न घाट में प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही जिम्मेदारों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि विसर्जन के दिन आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं हो. अनुमंडलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दिन ड्यूटी में तैनात संंबंधित सुपर जोनल व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने ड्यूटी स्थल का दौरा कर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त करायें. यदि किसी भी विसर्जन स्थल पर व्यवस्था…
Rajnagar. राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग के कुमारदा मोड़ पर गुरुवार की दोपहर ढ़ाई बजे चावल लदे एलपीटी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को चपेट में ले लिया. दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार राजनगर के नेटो निवासी बबलू महतो (27) घायल हो गये. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार नेटो गांव निवासी बबलू महतो राजनगर की ओर जा रहे थे. वहीं, विपरीत दिशा से आ रहे चावल लदे एलपीटी वाहन ने चपेट में ले लिया. मोटरसाइकिल सवार बबलू महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.
Chakardharpur. चक्रधरपुर स्टेशन में स्वास्थ्य निरीक्षक अभय कुमार व टीटीई जितेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्रीकार में छापेमारी की. पेंट्रीकार के लाइसेंस, स्वच्छता, लंच पॉकेट, यात्रियों को परोसे जा रहे खाना व पानी की जांच की. इस दौरान रेल नीर के साथ पैकेट बंद खाद्य सामग्रियों को मानक पर खरा पाया गया. इसके अलावा पेंट्रीकार का लाइसेंस अपटूडेट पाया गया. इस सबंध में स्वास्थ्य निरीक्षक निर्भय कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा को 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है. इस अभियान के तहत रेल मंडल में स्वच्छता के विविध कार्यक्रम…
Chouka.चौका थाना क्षेत्र के बानसा गांव निवासी सह आजसू पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला के सह सचिव मागाराम महतो के मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. आरोपी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर निवासी बिलाल हाशमी है. गुरुवार को चौका थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने उक्त जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि विगत तीन अक्तूबर को मागाराम महतो के मोबाइल फोन पर 7365042108 नंबर से कॉल कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी. वहीं,…
Jamshedpur.एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी में बुधवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बोटा पंचायत के कुदलुम निवासी राजाराम महतो (55 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि राजाराम महतो की पत्नी छविरानी महतो,पोती ममता महतो ( 10 वर्ष) और पोता दिनेश महतो ( 7 वर्ष) घायल हो गये. हादसा के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना एमजीएम थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने राजाराम महतो को मृत घोषित कर दिया. घटना शाम करीब…
Noamundi. जेटेया-नोवामुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. थाना प्रभारी रंजीत कुमार मुंडा ने महज 12 घंटे के अंदर हत्यारोपी पड़ोस के युवक सोमनाथ जेराई (20) को फिल्मी अंदाज में मोबाइल से ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया. बच्ची कक्षा चार की छात्रा थी. वह गांव में चापाकल की बोरिंग गाड़ी देखकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते से बच्ची को आरोपी उठाकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया और रस्सी से गला दबाकर मार डाला. जेटेया पुलिस ने गांव आकर शव का पंचनामा तैयार करने के…
Jamshedpur. टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के देहांत के उपरांत टेल्को कॉलोनी में कई स्थानों पर शोकसभा आयोजित किये गये. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय, टेल्को आम बागान और नेपाल बिल्डिंग एरिया में शोक सभा में रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह सहित तमाम पदाधिकारी शामिल हुए. यूनियन कार्यालय में आयोजित शोक सभा में महामंत्री आरके सिंह महामंत्री ने कहा कि रतन टाटा साहब का दिल मजदूरों के लिए और भारत वासियों के लिए हमेशा खुला रहता था . उनके द्वारा किये गये कार्य हमेशा…
