Author: News Desk

Jamshedpur. दुर्गापूजा को लेकर उत्साह चरम पर है. जमशेदपुर के हर कोने में पंडाल बनाये गये हैं. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपने परिवार के साथ मां का दर्शन करने के लिए पंडालों में निरंतर पधार रहे हैं. गुरुवार को भी पंडालों में भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ने लगी. इधर भक्तों ने भी घूमने की पूरी तैयारी कर ली है. हर भक्त माता के दरबार में हाजिरी लगा रहा है और सुखमय जीवन की मंगलकामना कर रहा है. इस मौके पर मां के आभामंडल का दर्शन कर हर श्रद्धालु निहाल हो रहा है. शहर के बर्मामाइंस, काशीडीह, बारीडीह,…

Read More

Patna. गया जिले में बेलागंज के पास स्थित नेयामतपुर हॉल्ट के करीब बुधवार की देर रात 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. हॉल्ट के पास पोल संख्या 75/05 के करीब रेल ट्रैक पर कुछ आपराधिक तत्वों ने पटरियों के नीचे बिछाये जानेवाला सीमेंटेड स्लीपर रख दिया था.शुक्र रहा कि समय रहते लोको पायलट ने स्लीपर देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन रोक दी. हालांकि इसके बावजूद ट्रेन का इंजन स्लीपर से टकरा गया. इधर इमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. बाद में रेल पुलिस ने ट्रैक से स्लीपर हटा…

Read More

Ranchi. लोकसभा चुनाव में पिछड़ने के बाद हरियाणा के चुनावी परिणाम से भाजपा को संजीवनी मिल गयी है. भाजपा ने हरियाणा में अप्रत्याशित जीत दर्ज कर तमाम एक्जिट पोल और पूर्वानुमान को खारिज कर दिया.कांग्रेस के सारे समीकरण और रणनीति ध्वस्त हो गये. 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा को अपने दम पर 48 सीटों का स्पष्ट बहुमत मिला है. कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की. हरियाणा के रास्ते अब झारखंड-महाराष्ट्र में चुनाव की बयार पहुंचने वाली है. दो महीने के अंदर इन दोनों राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है. हरियाणा के चुनाव परिणाम से उत्साहित…

Read More

चतरा(झारखंड): चतरा जिले के जोरी में टीएसपीसी और पुलिस के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। जबकि एक नक्सली को जिंदा पकड़ा गया है।मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान हरेंद्र गंझू और ईश्वर के रूप में हुई है।चतरा एसपी विकास पांडेय ने टीएसपीसी नक्सलियों की मौत की पुष्टि की है। चतरा एसपी विकास पांडेय ने बताया कि मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं जबकि एक को जिंदा पकड़ा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक एके 47 भी बरामद की है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। सदर एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व…

Read More

Mumbai.दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर उनके घर से बृहस्पतिवार की सुबह दक्षिण मुंबई स्थित ‘राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र’ (एनसीपीए) ले जाया गया, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे. सफेद फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए ले जाया गया. एनसीपीए से कुछ किलोमीटर दूर स्थित टाटा के घर से वाहन के रवाना होने से पहले मुंबई पुलिस बैंड ने उनके सम्मान में एक धुन बजाई. जैसे ही उद्योगपति टाटा के निधन की खबर फैली, विभिन्न क्षेत्रों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर बृहस्पतिवार की सुबह एकत्रित हुए. क्रिकेट के…

Read More

New Delhi.रेलवे अधिकारियों को पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के विस्फोटकों के साथ यात्रा करने की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को तीन घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ‘एक्स’ उपयोगकर्ता से मिली सूचना गलत निकली, क्योंकि देर रात ढाई बजे से सुबह छह बजे तक की गई गहन जांच के बाद कुछ भी ‘‘संदिग्ध’’ नहीं मिला. प्रयागराज रेल मंडल के एक रेलवे अधिकारी ने बताया, ‘‘देर रात करीब ढाई बजे हर डिब्बे के यात्रियों को जगाया गया और ‘मेटल डिटेक्टर’…

Read More

New Delhi.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं. शाह ने एक संदेश में कहा कि वह ‘‘महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी’’ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन…

Read More

Mumbai.टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया. मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘श्री रतन टाटा…

Read More

Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन को लेकर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है.

Read More

Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना ‘‘मित्र और मार्गदर्शक’’ बताया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, ‘हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं. वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है. उन्होंने कहा कि 1991 से रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया. हर्ष गोयनका ने भी टाटा के निधन पर दुख जताया और ‘एक्स’…

Read More