New Delhi.हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि वह फरवरी में प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ेगी जबकि कांग्रेस ने भी पार्टी (आप) के साथ किसी तरह के समझौते से इनकार किया है. ‘आप’ ने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि उसने अपने ‘‘अति आत्मविश्वास’’ के कारण हरियाणा में गठबंधन के लिए किए जा रहे आह्वान पर ध्यान नहीं दिया. ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दिल्ली में ‘आप’ अकेले लड़ेगी. हम अति आत्मविश्वासी कांग्रेस और…
Author: News Desk
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने धनशोधन जांच के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक किरण देवी, उनके पति एवं पूर्व विधायक अरुण यादव और कुछ संबंधित संस्थाओं की 21 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आदेश जारी होने के बाद बिहार के भोजपुर जिले के ग्राम अगियांव और पटना के पॉश इलाकों में स्थित 46 अचल संपत्तियों के साथ-साथ दो करोड़ रुपये की बैंक राशि को कुर्क किया गया है. एजेंसी ने कहा कि कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 21.38 करोड़ रुपये…
New Delhi.भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बांग्लादेश को 86 रन से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया. बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाये. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और नीतिश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये. युवा नीतीश रेड्डी के ऑलराउंड प्रदर्शन और रिंकू सिंह के अर्धशतक के दम पर भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी20…
Chaibasa आदि दुर्गोत्सव अमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन समिति के संरक्षक उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने किया. उन्होंने विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. साथ ही, माता रानी से सबके कल्याण की कामना की. इसके साथ ही बेलबरण का पूजन कार्य के साथ मां का बोधन, आमंत्रण एव अधिवास पूजन शुरू हुआ. वहीं बच्चों के बीच एसआर रुंगटा मेमोरियल चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. मौके पर उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुंद रुंगटा ने कहा कि दुर्गा पूजा कोई धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है. कला और संस्कृति…
Jamshedpur.आस्था ट्विन सिटी सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने किया. इस दौरान महामंत्री आरके सिंह, जमशेदपुर सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी, ट्रैफिक डीएसपी संजय सिंह एवं समाजसेवी कमल किशोर भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष बबन सिंह, सचिव संजय मित्रा, अर्नब अधिकारी , आशीष सचदेवा, अमरीक सिंह, मोहन राव, अशोक सिंह, भरत प्रिदर्शी, पुरषोत्तम सिंह, एवं एटीसी दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे.
Jamshedpur. काम अधिक और पैसा सुविधा कम का नारे को लेकर जमशेदपुर समेत पूरे राज्य भर के आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं हड़ताल पर हैं. राज्य के 38432 आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच अक्टूबर से ताले लटक गए हैं. इन्हें आशा थी कि आठ अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार उनकी मांगों पर विचार करेगी और कोई निर्णय लेगी. मगर सरकार ने कोई विचार नहीं किया गया. इससे नाराज आंगनबाड़ी केंद्रों के सहायिका और सहायिकाएं आर-पार के मूड में नजर आ रही हैं.आंगनबाड़ी सेविका केंद्र और राज्य की सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम…
Chandil. कुकडू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजश्री ललिता बाखला ने बुधवार को स्वतः पदभार ग्रहण किया. इस दौरान नव पदस्थापित बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने कहा कि अबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना, मंईयां सम्मान योजना, मनरेगा योजना आदि राज्य और केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव, हर घर तक सुचारु रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. वहीं इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को भी अपनी प्राथमिकता बताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आमलोग आसानी से कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते हैं. अपनी समस्याओं को बता सकते…
New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु्न खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की जिसमें चुनावी रणनीति एवं तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. सूत्रों का कहना है कि खरगे के आवास ‘10 राजा जी’ मार्ग पर हुई इस मुलाकात में चुनावी रणनीति से जुड़ी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के गठबंधन की सरकार है. कांग्रेस के शीर्ष…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 180 किलोमीटर दूर महुआडांर थाना क्षेत्र के ओरसापाठ गांव में दोपहर में हुई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 13 लोग गांव में एक बगीचे की बाड़ लगा रहे थे और जब बारिश शुरू हुई तो वे एक पुलिया के नीचे शरण ले रहे थे, तभी पास में ही आकाशीय बिजली…
Jamshedpur. चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर गांव में डायरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. इसके तहत कुल 18 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. जिसमें 10 को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त ने सिविल सर्जन को गांव में कैंप लगाकर सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने का निर्देश दिया था. सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल की टीम ने बर्डीकानपुर में कैंप लगाकर सभी ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप किया. चिकित्सकों ने बताया कि बर्डीकानपुर से…
