जमशेदपुर। झारखंड में विधानसभा की सरगर्मी तेज हो गई है. सूत्रों की माने तो नवंबर माह के अंत तक चुनाव होने की संभावना है. अटकलें तो यह भी लगाई जा रही है की चुनाव आयोग सिंतबर-अक्टूबर में हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव करा सकता है. पिछले दिनों चुनाव आयोग की टीम राज्य के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुकी है.वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरकार का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है, ऐसे में समय से पहले चुनाव तभी संभव है, जब राज्य सरकार समय से पहले…
Author: News Desk
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां-बडाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच हुए हावड़ा-मुंबई मेल हादसे के तीसरे दिन गुरुवार को अप व डाउन लाइन के साथ तीनों ट्रैक पर रेल सेवा शुरू हो गयी है. दरअसल, बुधवार की रात थर्ड लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ था. हादसे के बाद थर्ड लाइन से पहली यात्री ट्रेन गीतांजलि एक्सप्रेस को पार कराया गया था. इसके बाद रेलकर्मी अप व डाउन लाइन के ट्रैक को दुरुस्त करने में भी जुटे रहे. गुरुवार शाम तक अप और डाउन लाइन पर भी रेल सेवा बहाल कर दी गयी. गुरुवार को तड़के अप लाइन को दुरुस्त…
Jamshedpur. हावड़ा-मुंबई मेल हादसा को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर के डीआरएम सभागार में रेलकर्मियों से लंबी पूछताछ चली. दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) बृजेश कुमार मिश्रा ने लोको पायलट से लेकर कीमैन तक के बयान दर्ज किये. हादसे की तह तक जाने के लिए 34 रेलकर्मियों के बयान लिये गये. सीआरएस ने मालगाड़ी व हावड़ा-मुंबई मेल के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, की-मैन, गैंग मैन, स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेलकर्मियों के बयान दर्ज किये. रेल मंडल के विद्युत (परिचालन), इंजीनियरिंग, यांत्रिक, वाणिज्य, विद्युत (टीआरडी) संकेत, परिचालन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे. रेलकर्मियों के बयान…
New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत से दिये एक फैसले में गुरुवार को अनुसूचित जाति (एससी) को मिलनेवाले आरक्षण में भी कोटे को मंजूरी दे दी. सीजेआइ डीवाइ चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय पीठ ने 6:1 के बहुमत से फैसला देते हुए कहा कि राज्यों को अनुसूचित जाति में उप-वर्गीकरण करने की अनुमति दी जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन समूहों के भीतर और अधिक पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया जाये. इसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति को उसमें शामिल जातियों के आधार पर बांटना संविधान के अनुच्छेद-341 के खिलाफ नहीं है. राज्यों द्वारा…
Chaibasa. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत किरीबुरु पर्यटन स्थल को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने को लेकर बैठक की गयी. इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से इको टूरिज्म के तदर्थ एमएसएस- एन-वाआइड डिजाइन कंसलटेंट, नयी दिल्ली द्वारा तैयार डीपीआर की समीक्षा की गयी. इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी द्वारा डीपीआर में निहित प्रावधानों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद संलग्न पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया. वहीं, नकटी डैम के विकास को तैयार डीपीआर का भी अवलोकन किया गया. मौके पर व डीडीसी संदीप…
Jamshedpur. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय से गुरुवार को चार जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर एडीसी, डीपीआरओ, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा उपस्थित रहे. जागरूकता रथ के माध्यम से उक्त योजना का लाभ लेने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने का जिला प्रशासन का प्रयास है. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि 21 से 50 आयु वर्ग की बालिका-महिला जो अन्य किसी पेंशन योजना से वंचित हैं, उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए प्रति माह…
Chaibasa. अगस्त माह के पहले ही दिन चाईबासा में झमाझम बारिश हुई. सुबह से ही बारिश होती रही. 12 घंटे में 52.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. बुधवार की दोपहर 2 बजे बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश के बीच कुमारडुंगी थाना अंतर्गत अंधारी गांव में वज्रपात से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज कुमारडुंंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतकों में अंधारी गांव निवासी उचबू तिरिया (17) व दूधजुड़ी गांवा निवासी मधुसूदन गागराई…
Jamshedpur. सुंदरनगर चौक के पास मां काली ज्वेलर्स में बुधवार को आग लग गयी. आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान के मालिक अशोक वर्मा मौके पर पहुंचे और दुकान खोलकर आनन-फानन में आग बुझायी. आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अगजनी में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह के साथ मिलकर कर रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने के लिए एक कार्ययोजना को मंजूरी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत विस्तारवाद का नहीं बल्कि विकास का समर्थन करता है. इस वार्ता के दौरान मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री चिन्ह ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए छह एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं. भारत वियतनाम को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान करेगा, जिससे इस आसियान देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत किया जा सके. इसके साथ ही डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी…
Ranchi. कांग्रेस ने देश के चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. स्क्रीनिंग कमेटी राज्य में भावी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेगी. झारखंड में गोवा के पूर्व विधायक गिरीश चोड़ांकर, बिहार की विधायक पूनम पासवान और प्रकाश जोशी को सदस्य बनाया है. प्रकाश जोशी पहले भी झारखंड में सदस्यता अभियान को देख चुके हैं. कांग्रेस ने हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी बनायी है.
