Author: News Desk

सरायकेला-खरसावां के प्रभारी पशु शल्य चिकित्सक डॉ राजेश चौहान को कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया Ranchi. राज्य के उत्पाद विभाग के एक दर्जन पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. स्थानांतरण सहायक उत्पाद आयुक्त व उत्पाद अधीक्षक का किया गया है. इसके अलावा जामताड़ा के प्रभारी उत्पाद अधीक्षक का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है. वहीं, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में 49 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. दक्षिणी छोटानागपुर के प्रभारी क्षेत्रीय पशुपालन निदेशक डॉ विपिन खलखो का तबादला प्रभारी संयुक्त…

Read More

Ranchi. स्थानांतरण समिति की बैठक के बाद 69 स्वास्थ्य पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सूची में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक के साथ ही जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के स्वास्थ्य पदाधिकारी शामिल हैं. इनमें सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ अरबिंद कुमार को जिला मलेरिया पदाधिकारी, पाकुड़ व पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला बनाया गया है. वहीं पाकुड़िया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव को देवघर भेजा गया है. इसके पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानांतरण के लिए आवेदन मंगाये गये थे.

Read More

Dumka. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को भाई बसंत सोरेन व पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दुमका पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां पूर्व डिप्टी सीएम व महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी की पत्नी डॉ सुहासिनी बेसरा के निधन को लेकर शोक संतप्त परिवार से मिले और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये. इससे पहले दुमका एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के नेताओं की बैटरी डिस्चार्ज हो चुकी है, इसलिए वे इंपोर्टेड बैटरी लाकर खुद को चार्ज करने की कोशिश कर रहे हैं.

Read More

Kolkata. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), साउथ बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने उत्तर 24 परगना स्थित सीमा चौकी रनघाट इलाके में बांग्लादेश से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. बांग्लादेशियों की मदद करने के आरोप में एक भारतीय दलाल को भी पकड़ा गया है. आरोपी को बागदा थाने को सौंप दिया गया है. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गत बुधवार की रात को बीएसएफ की 68वीं बटालियन के जवानों ने करीब 25 लोगों को बांग्लादेश से भारत के नदी क्षेत्र में घुसते देखा. उन्हें चुनौती देने के बावजूद वे भारतीय सीमा में आगे बढ़ते रहे, इसके बाद बीएसएफ…

Read More

Jamshedpur. असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को जमशेदपुर आयेंगे. यहां वे भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को 11 बजे सड़क मार्ग से जमशेदपुर आयेंगे. यहां परिसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कार्यक्रम स्थल बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह  है.

Read More

Ranchi. तीन अपराधियों ने चंदवे निवासी जमीन कारोबारी राजेश मुंडा (35) को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना गुरुवार शाम की है. राजेश जमीन कारोबार से जुड़ा है. वह शाम को गांव के जतरा स्थल के समीप एक होटल में लोगों से बातचीत कर रहा था. इसी बीच बाइक से आये तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली राजेश पर चला दी. एक गोली राजेश के घुटने पर लगी, जिससे वह घायल हो गया. वारदात के बाद तीनों अपराधी में दो बाइक से फरार होने में सफल रहे. वहीं एक अपराधी चंदवे बस्ती की ओर पैदल चला गया. घायल को रिम्स…

Read More

Kharagpur. पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन थाना के वामनपुकुर इलाके में बंगाल-ओडिशा सीमा पर पुलिस ने आलू से लदे ट्रकों के खिलाफ नाका चेकिंग अभियान चलाते हुए उन्हें वापस खदेड़ दिया. मालूम हो कि राज्य में आलू की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं. मुख्यमंत्री ने आलू सहित सब्जी की कीमतों पर लगाम लगाने का निर्देश पहले ही जारी कर दिया था. सीएम के निर्देश के बाद पुलिस की बंगाल से ओड़िशा जानेवाले आलू लदे ट्रकों पर कड़ी नजर है. समय-समय पर पुलिस नाका चेकिंग अभियान चलाकर राज्य से बाहर जाने वाले आलू लदे ट्रकों को रोक रही…

Read More

Patna.नीट-यूजी पेपर लीक में सीबीआइ ने गुरुवार को पहली चार्जशीट विशेष अदालत में दाखिल कर दी. चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है, इनमें नितीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार (इसी नाम के दो लोग), रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज शामिल हैं. सीबीआइ ने यह चार्जशीट जांच सौंपे जाने के 40वें दिन दाखिल की है. इस मामले में पहली प्राथमिकी पटना के शास्त्रीनगर थाने में नीट-यूजी परीक्षा के दिन ही पांच मई 2024 को दर्ज की गयी थी. सीबीआइ के अनुसार उसने इस केस…

Read More

Jamshedpur. चांडिल डैम से 2000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इस पानी से मोहरदा जलापूर्ति योजना के इंटकवेल में जमा कचरे को साफ किया जा सकेगा. चांडिल डैम के कार्यकारी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि सरयू राय के विशेष आग्रह पर पांच गेटों से पानी खोला गया है. उम्मीद की जाती है कि 2000 क्यूसेक पानी के प्रेशर से कचरा साफ हो जायेगा और लोगों को फिर से मोहरदा से पेयजल मिलने लगेगा. उन्होंने बताया कि चार रेडियल गेट और एक स्लूइस गेट खोला गया है. विधायक ने जलापूर्ति परियोजना के गंदे पानी का रखा था मुद्दा विधायक सरयू राय…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा से 18 भाजपा विधायकों को निलंबित करने के निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला. साथ ही हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव समेत अन्य काफी कार्यकर्ता शामिल थे.

Read More