Author: News Desk

Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार तड़के पांच कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार कांवड़ियों का वाहन तेज वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आया जिससे यह हादसा हुआ. उसने बताया कि यह हादसा बालूमथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ. तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया. बालूमथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया, तेज वोल्टेज वाला तार उनके…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा में बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में मार्शल की मदद से विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के विधायकों को सदन से जबरन बाहर निकालकर लॉबी में ले जाया गया. इन विधायकों ने यह कहते हुए आसन के सामने से हटने से इनकार कर दिया कि वे रोजगार सहित प्रमुख मुद्दों से जुड़े उनके सवालों का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से नहीं दिए जाने के विरोध में वहीं रात बिताएंगे. विपक्षी सदस्यों ने कहा कि अपराह्न तीन बजे सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी वे आसन के…

Read More

Chaibasa. चाईबासा-टाटा मार्ग पर ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल जा रहे तीन लोगों को पीछे से धक्के मार दिया. इस हादसे में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जख्मी होने वालों में फागु टुडू, मोहन टुडू और रामराई टुडू शामिल हैं. इसमें फागु और मोहन की स्थिति गंभीर है. घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की है. तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायल रामराई टुडू ने बताया कि वे तीनों राजनगर के चालियामा स्थित रूंगटा फैक्ट्री में लेबर का काम करते हैं. वे तीनों शाम को ड्यूटी से घर आये और शाम…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय राजधानी में एक अदालत ने कथित आबकरी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बुधवार को 13 अगस्त तक बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की हिरासत भी 13 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी. न्यायाधीश ने इससे संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में सिसोदिया और कविता की न्यायिक हिरासत नौ अगस्त तक बढ़ा दी. इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है. आरोपियों की न्यायिक हिरासत की…

Read More

जेएनएसी ने बताया, 46 के बेसमेंट या पार्किंग में अवैध निर्माण किया गया था, 42 भवनों के बेसमेंट को खाली करा लिया गया है Jamshedpur. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत नक्शा विचलन कर बनी अवैध इमारतों से कब्जा हटाने के मामले की बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जमशेदपुर अक्षेस की ओर से दाखिल शपथ पत्र का शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने मनगढ़ंत बताते हुए इसका विरोध किया. साथ ही अदालत में दायर पूर्व के दस्तावेजों का हवाला देकर इसे गलत साबित किया. यह सुनने के बाद न्यायाधीश ने जेएनएसी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए…

Read More

Chaibasa. मंझारी थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति शंभू गोप ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझरी ले जाया गया. वहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. उसे शाम को सदर अस्पताल लाया गया. यहां से भी चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था. इसी…

Read More

Jamshedpur. कोवाली के बुकामडीह में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर की स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में तीन छात्र जख्मी हो गए. जख्मी छात्रों में पवित्र मुखी (8), भारती मुखी (6) शामिल हैं. घटना बुधवार सुबह 6.30 बजे की है. जानकारी अनुसार स्कूल बस बुनूडीह, हरिणा सहित अन्य गांव से छात्र छात्राओं को लेकर हल्दीपोखर स्कूल जा रही थी. घटनास्थल पर बस में तकनीकी खराबी आ जाने से बायीं ओर करवट लेकर पलट गयु. सूचना पर कोवाली थाना प्रभारी एवं अभिभावक घटना स्थल पर पहुंचे एवं तत्काल घायल छात्रों को इलाज हेतु टीएमएच भेजवाया. बच्चों की स्थिति खतरे से…

Read More

New Delhi. BJD की ममता मोहंता ने राज्य सभा की सदस्या से जैसे ही इस्तीफा दिया, सभापति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया. इसकी जानकारी राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान धनखड़ ने दी. मोहंता के इस्तीफे के बाद ओडिशा में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है. उनके इस्तीफे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. लेकिन ममता के इस्तीफा देने से बीजेपी को बड़ा फायदा होने वाला है. ममता मोहंता अप्रैल 2020 को राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं. वह महिलाओं को शक्तियां प्रदान करने संबंधी समिति और…

Read More

Chakardharpur. चक्रधरपुर के पवन चौक पर कांग्रेस ने केंद्रीय रेल मंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान मौजूद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम से लौह अयस्क ढुलाई कर करोड़ों रुपए का मुनाफा कमा रही है, इसके बावजूद यहां रेलवे की मूलभूत सुविधाएं नहीं है. रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है. कांग्रेस मांग करती है कि हादसे में मृतक और घायलों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिया जाए. इस मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर चंदन कुमार राय, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश सचिव सुरेश संवैया,…

Read More

Jamshedpur. लगातार हो रही बारिश से यूसिल डैम का जलस्तर बढ़ गया. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार देर शाम डैम का एक फाटक खोल दिया गया. डैम का फाटक खुलते ही मछुआरे भी सक्रिय हो गए हैं. मछुआरे फाटक बंद होने व पानी घटने का इंतजार कर रहे हैंं. कई टन मछली फाटक खुलने के बाद चट्टान में इधर-उधर फंंस जाती हैंं, जिन्हें पकड़ कर मछुआरे अच्छी खासी कमाई कर पाते हैं.

Read More