आईबीसी की धारा 53 के अनुसार वित्तीय ऋणधारकों के बराबर मजदूर हैसियत मानते हुए लेनदारों की समिति बनाने का तर्क अधिवक्ता ने बताया – वेदांता ने इंकैब कंपनी लेने के लिए कोई रिजोल्यूशन प्लान नहीं दिया है, कॉपी मजदूरों को नहीं दी गयी जमशेदपुर . कोलकाता की एनसीएलटी के अरविंद देवनाथन और बिदीसा बनर्जी की बेंच में बंद बंद इंकैब इंडस्ट्रीज (केबुल कंपनी) के मामले की सुनवाई हुई. अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने बेंच को बताया कि कंपनी में साझेदार समूह में अगर प्रोमोटर ऋण नहीं चुकाता है. ऐसे में प्रोमोटर समूह के निदेशकों को आईबीसी कानून के तहत निलंबित कर…
Author: News Desk
Jamshedpur. कोल्हान समेत पूरे झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले तीन-चार दिनों तक कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. जमशेदपुर में सुबह से ही रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है. मौसम केंद्र ने गुमला और सिमडेगा जिले में कुछ स्थानों पर गुरुवार को मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, कोल्हान के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. संताल परगना में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान…
Patna. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ मिलकर जदयू लड़ेगा. इस मामले में एनडीए के शीर्ष नेता मिल-बैठकर यह निर्णय लेंगे कि कौन कितनी सीटों पर विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेंगे. रणनीति तय होने और फाइनल बातचीत के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. चुनाव लड़कर झारखंड में भी एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे. मंत्री श्रवण कुमार ने यह बातें बुधवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से कहीं. इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज मौजूद रहे.
Patna. बिहार के दो जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर जहानाबाद जिले में तीन और रोहतास में दो व्यक्तियों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. नीतीश ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री…
Ranchi. झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है. सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक वेल में बैठे गये और नारेबाजी करने लगे. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 18 विधायकों को अशोभनीय आचरण करने के लिए दो अगस्त दोपहर दो बजे तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया. इन विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाला गया क्योंकि निलंबन के बाद इन विधायकों ने सदन से बाहर जाने से इंकार कर दिया था. ये विधायक एक दिन पहले विपक्षी विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाले…
नई दरें एक अगस्त 2024 से प्रभावी New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने सभी अवधि के लिए सीमांत निधि लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत या पांच आधार अंकों की बृहस्पतिवार को वृद्धि की, जिससे अधिकतर उपभोक्ता ऋण महंगे हो गए. पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक साल की अवधि के लिए मानक एमसीएलआर अब 8.90 प्रतिशत होगी, जो पहले 8.85 प्रतिशत थी. इसका इस्तेमाल मोटर वाहन तथा व्यक्तिगत जैसे अधिकतर उपभोक्ता ऋणों के मूल्यांकन में किया जाता है. तीन वर्ष की एमसीएलआर पांच आधार अंक बढ़कर 9.20 प्रतिशत हो…
Ranchi : झारखंड समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के निकट होने का संकेत देते हुए चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि आयोग की नीति है कि चुनाव वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाता है, जहां वह एक लंबे समय से तैनात है. इसलिए चुनावों से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को वर्तमान जिले में बने रहने की अनुमति…
Paris. पेरिस ओलंपिक 2024 का छठा दिन भारतीयों के लिए काफी अहम है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, निशानेबाजी में आज स्वप्निल कुसाले मेडल मैच खेलते हुए नजर आएंगे. सभी को स्वप्निल से मेडल की आस है. पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारत ने दो मेडल अपने नाम किए हैं. यह मेडल शूटिंग में स्टार मनु भाकर ने दिलाए. ये दोनों ही मेडल ब्रॉन्ज है. अब भारत को गोल्ड की आस स्वप्निल कुसाले से है. 1 अगस्त यानी गुरुवार को भारत को एक नहीं, बल्कि तीन मेडल मिलने की उम्मीद है. दोपहर 1 बजे निशानेबाजी में मेंस 3 पोजिशन राइफल…
पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने के लिए प्रशासन ने मुख्यमंत्री को नहीं दी अनुमति. असम सीएम की भी प्रतिक्रिया सामने आई, कहा-हालात छिपा रही राज्य सरकार Devghar. असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड प्रदेश सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा दो दिवसीय (एक और दो अगस्त) झारखंड दौरे पर हैं. हिमंता विश्व सरमा गुरुवार सुबह 9.30 बजे देवघर पहुंचे. यहां से वह पाकुड़ के गोपीनाथपुर जा रहे थे. लेकिन जिला प्रशासन ने हिमंता विश्व सरमा को देवघर में रोक दिया है. जानकारी के अनुसार, पाकुड़ में कार्यकर्ताओं से संगठनिक मुद्दों पर बात करते. इसके बाद दोपहर 2.30 बजे मीडिया से मुलाकात…
इन जानवरों के आतंक से प्रभावित हैं बिहार के करीब 30 जिले इन पुशओं को मारने से लेकर दफनाने तक की पूरी प्रक्रिया देखेंगे गांव के मुखिया Patna. नीलगाय और जंगलू सुअर के कारण फसलों को होने वाले नुकसान के मद्देनजर बिहार सरकार ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के 13 पेशेवर शूटर की मदद से इन पशुओं को मारने की अनुमति देने का फैसला किया है. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इन पुशओं को मारने से लेकर दफनाने तक की पूरी प्रक्रिया में गांव के मुखिया…
