New Delhi.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं. शाह ने एक संदेश में कहा कि वह ‘‘महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी’’ के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन…
Author: News Desk
Mumbai.टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया. मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘श्री रतन टाटा…
Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन को लेकर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है.
Mumbai. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना ‘‘मित्र और मार्गदर्शक’’ बताया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, ‘हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं. वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है. उन्होंने कहा कि 1991 से रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया. हर्ष गोयनका ने भी टाटा के निधन पर दुख जताया और ‘एक्स’…
New Delhi.भारत के शीर्ष उद्योगपतियों ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया. रिलायंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रतन टाटा को भारत के सबसे प्रतिष्ठित और परोपकारी बेटों में से एक बताया. अंबानी के अलावा अरबपति गौतम अदाणी और ऑटो क्षेत्र के दिग्गज आनंद महिंद्रा ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया. टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रतन टाटा 86 वर्ष के…
New Delhi.प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए बनाए गए पोर्टल पर अब तक 130 से अधिक कंपनियों ने करीब 50,000 इंटर्नशिप अवसरों को सूचीबद्ध किया है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस पोर्टल पर 12 अक्टूबर से आवेदक अपना पंजीकरण करा सकेंगे. कंपनियों के अवसरों को सूचीबद्ध करने के लिए पोर्टल तीन अक्टूबर को खोला गया था. जुबिलेंट फूडवर्क्स, आयशर मोटर, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस सहित 130 से अधिक कंपनियों ने इस पोर्टल पर इंटर्नशिप के अवसर पेश किए हैं. कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से जुड़े सूत्रों…
Galudih.गालूडीह क्षेत्र के जोड़सा सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा के नौ रूप का दर्शन भक्तों को कराया जाएगा. मां के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां दुर्गा की पूजा होगी. सभी देवियों की मूर्तियां को स्थापित कर दिया गया है. इस क्षेत्र में जोड़सा गांव में ही मां के सभी रूपों के दर्शन देखने को मिलता है.पूर्व मुखिया मनी मोहन दे द्वारा वर्ष 1982 में पूजा शुरू की गई थी. इस वर्ष पूजा का 42वां वर्ष मनाया जा रहा हैं. विसर्जन के बाद सोमवार को…
Jamshedpur. कदमा कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने 534 लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के तहत स्वीकृत पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किया. उन्होंने सभी लाभुकों को एक-एक स्वच्छता बाल्टी भी प्रदान कर स्वचछता अपनाने की अपील की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में घूम-घूम कर जरुरतमंद लोगों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें. कार्यक्रम में मनोज झा, भोलेनाथ गोस्वामी, बबुआ झा, विजेंद्र तिवारी, संजय तिवारी, अमित कुमार, सोंटी रजक, धनू महतो, इरशाद हैदर, विशु, सुकुमारी, माजिद अख्तर, मुकेश रजक, बाबू प्रमाणिक,…
Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर जमशेदपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने साकची स्थित सी.सी.आर (कम्पोजिट कंट्रोल रूम) से भी शहर में विधि व्यवस्था संधारण का अवलोकन किया गया.सभी प्रमुख चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी से श्रद्धालुओं की भीड़ की निगरानी को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की गई. जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा पंडाल निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या…
Jamshedpur. सोनारी स्थित विजय गोल्डन टाउन सोसाइटी के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोसाइटी के चेयरमैन एवं राज्य कांग्रेस के नेता राकेश तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सोसायटी वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा शक्ति की देवी दुर्गा की आराधना नारी सम्मान के रूप में की जाती है. दुर्गा माता सभी सोसाइटी वासियों को स्वस्थ रखें. यहां के नौजवानों बच्चों में देवी इतना विद्या बुद्धि का विकास करें कि यह सोसाइटी का नाम देश दुनिया में रोशन कर सके. तिवारी ने सोसाइटी एवं पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य जिनका इस वर्ष निधन हो…
