Author: News Desk

Mumbai. देश के बड़े उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे. मुंबई के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. बुधवार को उम्र संबंधी परेशानी के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी खराब हालत को देखकर उन्हें ICU भर्ती कर लिया गया था. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है. इससे पहले सोमवार को भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं. हालांकि बाद में उन्होंने खुद ही इस खबर को खारिज कर दिया था. रतन टाटा ने खुद…

Read More

Ranchi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रस्तावित ‘गोगो दीदी योजना’ के जवाब में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर राज्य में ‘झामुमो सम्मान योजना’ लागू करने की अनुमति देने का अनुरोध किया. झारखंड विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत तक होने हैं. इस योजना के तहत झामुमो ने महिला लाभार्थियों को प्रति माह 2500 रुपये (सालाना 30 हजार रुपये) की आर्थिक मदद मुहैया कराने का वादा किया है. झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडे ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘हमने अपनी प्रस्तावित ‘झामुमो सम्मान योजना’…

Read More

New Delhi. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि गरीबों मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य कानून और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत 17,082 करोड़ रुपये के खर्च से साल 2028 तक पौष्टिक तत्वों से भरपूर चावल की मुफ्त आपूर्ति जारी रखने का बुधवार को फैसला किया है. फोर्टिफाइड चावल लोगों में खून की कमी के समाधान और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए काफी अहम माना जाता है. सरकार ने…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती निवासी पंकज मांझी नामक युवक की बीते दिनों चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस की दबिश पड़ते ही दो आरोपी किशन गोप उर्फ कृष्णा गोप और चंदन यादव उर्फ चंदू ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए 48 घंटों के रिमांड पर लिया. पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा गोली एवं घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया है. रिमांड अवधि पूरी होने के बाद…

Read More

New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्वच्छ शौचालय और शिशु देखभाल कक्ष जैसी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मंगलवार को ‘हमसफर नीति’ की शुरुआत की.‘हमसफर नीति’ में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित पेट्रोल पंप स्टेशनों पर स्वच्छ शौचालय, शिशु देखभाल कक्ष, व्हीलचेयर के लिए प्रावधान, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग स्थल और ठहरने की सुविधाएं शुरू की जाएंगी. मंत्रालय ने कहा कि यह नीति राजमार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और आनंददायक अनुभव प्रदान करेगी. इसके अलावा यह नीति उद्यमियों को सशक्त बनाएगी, रोजगार पैदा करेगी और सेवा प्रदाताओं…

Read More

Jahanabad. बिहार के जहानाबाद जिले के करौना इलाके में बुधवार को एक पर्यटक बस के सड़क किनारे एक तालाब में गिर जाने से आठ बौद्ध भिक्षु घायल हो गए. जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, “यह घटना पर्यटक बस चालक के अपने वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई. इस हादसे में घायल हुए आठ बौद्ध भिक्षुओं में से तीन को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है, जबकि अन्य छह को नजदीक के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उन्होंने कहा कि पड़ोसी…

Read More

New Delhi.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने चुनावी नतीजों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि कई विधानसभा क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं, और इन सभी शिकायतों को चुनाव आयोग के समक्ष पेश किया जाएगा. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखते हुए राहुल गांधी कहते हैं, जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया – प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है. हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं. अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत…

Read More

New Delhi. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने छात्रों और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली दोनों के हितों की रक्षा के लिए नीट-पीजी 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में मंगलवार को सरकार से अंतरिम उपायों पर विचार करने का आग्रह किया. आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को पत्र लिखकर उनका ध्यान राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया में देरी को लेकर बढ़ती चिंताओं और अनिश्चितता की ओर आकर्षित किया है, जो वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में लंबित एक मामले के कारण रुकी हुई है. डॉक्टरों के संगठन ने कहा, ‘‘काउंसलिंग प्रक्रिया में…

Read More

Stockholm. रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार इस साल डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को प्रोटीन की संरचना का पूर्वानुमान लगाने और डिजाइन करने संबंधी कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस के महासचिव हैंस एलेग्रेन ने बुधवार को उनके नाम की घोषणा की. रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष हीनर लिन्के ने कहा कि इस पुरस्कार से उस अनुसंधान को सम्मानित किया जाएगा जिसने अमीनो एसिड की शृंखला और प्रोटीन संरचना के बीच कड़ी जोड़ी है. उन्होंने कहा, ‘‘रसायन विज्ञान में इसे दरअसल एक बड़ी चुनौती कहा जा रहा था और खासतौर…

Read More

Jamdhedpur. जमशेदपुर पुलिस केंद्र में बुधवार को नव प्रोन्नत एसएसई के लिए पीपींग सेरेमनी का आयोजन किया गया. जिसमें वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल और सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने नव प्रोन्नत एएसआई को स्टार और बैज लगाकर उन्हें नए कर्तव्य के लिए बधाई दी. मौके पर एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि यह प्रोन्नति न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि जिम्मेदारियों का प्रतीक है. उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा दी. मौके पर नव पदस्थापित सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी, सार्जेंट मेजर समेत पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे.

Read More