Ranchi.झारखंड सरकार ने मंगलवार को ‘मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति’ योजना के लिए पात्र छात्रों का कोटा 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के 20 छात्र, अनुसूचित जाति के 10 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14 छात्र तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छह छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे. मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 81 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में ‘मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर’…
Author: News Desk
New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हरियाणा में कांग्रेस की उम्मीदों को तोड़ते हुए और 10 साल की कथित सत्ता विरोधी लहर को बेअसर करते हुए शानदार जीत हासिल की और सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई. वहीं, जम्मू-कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने बाद पहली बार कराए गए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया. इस जीत से आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का उत्साह बढ़ा है जहां…
Jamshedpur. नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर 9 अक्तूबर को हावड़ा से चक्रधरपुर के बीच 08027 हावड़ा-चक्रधरपुर विशेष ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन हावड़ा से रात 12.05 बजे खुलेगी और सुबह 11 बजे चक्रधरपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन आद्रा होकर चक्रधरपुर आयेगी. जबकि दूसरी ट्रेन हावड़ा से बोकारो के बीच 08029 हावड़ा-बोकारो स्टील सीटी स्पेशल चलेगी. यह ट्रेन भी 9 अक्तूबर की रात 12.05 बजे हावड़ा से खुलेगी और सुबह 9 बजे बोकारो पहुंचेगी. 16 अक्तूबर को 04224 लखनऊ-टाटानगर पूजा स्पेशल ट्रेन लखनऊ स्टेशन से चलेगी. जबकि 17 अक्तूबर को 04223 टाटानगर-लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेन टाटानगर से खुलेगी.
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत आद्रा रेल मंडल में 50 फीसदी विभागीय कोटा के तहत सहायक लोको पायलट के 101 रिक्त पदों को भरा जायेगा. इसके लिए आद्रा रेल मंडल के सहायक कार्मिक अधिकारी सौम्या कांति मल ने अधिसूचना जारी कर एएलपी के 101 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है. इसमें सामान्य कोटि के 78, एससी के 16 व एसटी के 7 पद शामिल हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर तय की गयी है. परीक्षा में शत प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा की तिथि जल्द निर्धारित की जायेगी.
Sonuva. सोनुआ पुलिस ने सोमवार शाम को थाना से महज एक किमी दूर पर लोजों मुख्य सड़क किनारे कैवर्त टोला में चल रही तीन अवैध देशी शराब भट्ठियों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध जावा महुआ जब्त कर उसे मौके पर नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी संजय नायक ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी. कई जगहों पर अवैध देशी शराब भट्ठियां संचालित की जा रही थी. पुलिस के पहुंचने से पूर्व अवैध देशी शराब भट्ठियों से सामान हटा लिये जा रहे थे. सोमवार देर शाम को छापेमारी अभियान चलाया गया. अवैध जावा महुआ को जब्त…
Chaibasa. चाईबासा खनन विभाग की ओर से सोमवार रात में सोनुआ मुख्य मार्ग पर अभियान चलाया. इस दौरान विभाग ने बालू लदे 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर सोनुआ थाना पुलिस को सौंप दिया. खनन विभाग को सूचना मिली कि एनजीटी रोक के बावजूद बालू माफिया अवैध रूप से ट्रैक्टर और हाइवा से बालू की तस्करी कर रहे हैं. गुदड़ी और गोइलकेरा प्रखंड की कारो और कोयल नदी से बालू की तस्करी की जा रही है. खनन विभाग और पुलिस के जवानों को देखते ही चारों ट्रैक्टरों के चालक भागने में सफल रहे. चारों ट्रैक्टरों को सोनुआ थाना को सुपुर्द कर…
Chakradharpur.शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन में महिला यात्री शाहनाज खातून (48) की मौत हो गयी. वह एसी बी-वन कोच, बर्थ संख्या 49 में टाटा से मुंबई तक सफर कर रही थी. वह खूंटी की रहने वाली थी. घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है. ट्रेन के चक्रधरपुर आने पर चिकित्सक डॉ नंदिनी ने ट्रेन को अटैंड किया. जांच के बाद यात्री की मौत होने की पुष्टि की. राजकीय रेल पुलिस चक्रधरपुर ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान ट्रेन 20 मिनट तक चक्रधरपुर में खड़ी रही. मृतक के पुत्र महफूज खान ने बताया कि उसकी मां…
Gumla.पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित तिलेईडीह गांव निवासी गेदला बड़ा (60) की बेरहमी से सोमवार की रात को हत्या कर दी गयी. तेज धारधार हथियार से काटा गया है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि डायन बिसाही के शक में उसकी हत्या हुई है. हालांकि,पुलिस हत्या के संबंध में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है. पुलिस अभी हत्या की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार गेदला बड़ा प्रखंड मुख्यालय सोमवार को साप्ताहिक बाजार सब्जी बिक्री करने आया था. सब्जी बेचकर अपने साइकिल से गांव लौट रहा था. तभी बड़काडांड़ के समीप गेदला बड़ा पहुंचा,…
Chaibasa.चाईबासा के नये अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पारस राणा को बनाये गये हैं. राणा 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनका पदस्थापन पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में किया गया है. इस संबंध में झारखंड सरकार, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. पूर्व में श्री राणा चक्रधरपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. श्री राणा काफी निडर व कड़क अधिकारी के रुप में जाने जाते हैं. चक्रधरपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के रुप में इनका कार्यकाल काफी उपलब्धि भरा रहा है. इनके कार्यकाल में कई बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी व…
Jamshedpur. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला खनन पधाधिकारी के नेतृत्व में जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते दो 407 हाइवा को पकड़ा गया, जिसे जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जांच में दोनों वाहनों से लगभग 100-100 सीएफटी बालू पाया गया, वाहनों को बिरसानगर थाना को सुपुर्द कर वाहन मालिकों के विरूद्ध अग्रेत्तर कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उक्त जांच अभियान…
