Author: News Desk

Ranchi.प्रवर्तन निदेशालय(इडी) के अफसरों को मैनेज करने के नाम पर हुई छह करोड़ रुपये की ठगी के मामले में मंगलवार को इडी ने छह लोगों के आठ ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दायरे में कांके के वर्तमान सीओ जय कुमार राम, पूर्व सीओ प्रभात भूषण व दिवाकर द्विवेदी के अलावा अधिवक्ता सुजीत कुमार और जमीन कारोबारी संजीव पांडेय का नाम शामिल है. दिवाकर द्विवेदी फिलहाल धनबाद में डीटीओ के पद पर पदस्थापित हैं. ठगी का यह पूरा प्रकरण जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह के खिलाफ इडी द्वारा दायर मामले से संबंधित है. छापेमारी के दौरान जमीन में गड़बड़ी से…

Read More

Mander.गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि झारखंड विधानसभा से सरना कोड पारित होता है. नियोजन नीति बनती है, लेकिन केंद्र में जाकर रुक जाते हैं. केंद्र सरकार को यहां के आदिवासियों और मूलवासियों से कोई मतलब नहीं है. मणिपुर जल रहा है, लेकिन पूछनेवाला कोई नहीं है. यह सिर्फ चुनाव के समय आते हैं और पीआइएल लगाकर सरकार की गति रोकने का काम करते है. दिल्ली में किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं था, लेकिन आपकी अबुआ सरकार ने किसानों का दो लाख रुपये ऋण माफ किया. साथ ही जिस तरह उन्होंने आपका बिजली बिल जीरो किया…

Read More

Koderma. गर्भवती पत्नी समेत अपने परिवार के छह लोगों की निर्मम हत्या के अभियुक्त मसमोहना नवलशाही निवासी गांगो दास(30, पिता-स्व छोटन दास) को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने मंगलवार को फांसी की सजा सुनायी है. अदालत ने अभियुक्त को आइपीसी की धारा-302 के तहत दोषी पाते हुए यह सजा सुनायी है. साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. घटना 26 नवंबर 2019 की है. नवलशाही थाना में मदन दास (पिता- मनु दास) के आवेदन पर केस दर्ज किया गया था़ आवेदन के अनुसार, घटना की रात करीब 9:45 बजे…

Read More

Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना क्षेत्र तीन लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में दहशत है. मामला अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कामरोडा पंचायत जतरमा गांव का है. यहां तीन फेरीवालों की निर्मम हत्या कर दी गयी है. तीनों की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर और पत्थर से कुचकर की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने तीनों के शव नदी किनारे से बरामद किया और देर शाम तक चक्रधरपुर पहुंची. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बिहार निवासी तीनों फेरीवाले बंदगांव में रहकर आस पास…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की फेरो अलॉयज और मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) को सस्टेनेबल तकनीकों में नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एनुअल सस्टेनेबिलिटी सिंपोजियम एंड एक्सीलेंस अवार्ड के दूसरे संस्करण में विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया गया. रॉ मैटेरियल चीफ सेफ्टी सरोज कुमार बनर्जी और सुकिंदा हेड माइनिंग देवराज तिवारी ने कंपनी की ओर से यह सम्मान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक भव्य समारोह में संयुक्त रूप से प्राप्त किया. इस सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इआइसी एफएएमडी पंकज…

Read More

Jamshedpur. मंगलवार को डीबीएमएस कदमा हाइस्कूल के सभागार में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ. इसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसमें देश के सभी प्रांतों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किया गया. बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य, संगीत, नृत्य नाटिकाएं, दक्षिण की प्रसिद्ध गोलू पूजा भी किया. नर्सरी के बच्चों ने मनमोहन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर प्रिंसिपल गुरप्रीत भामरा, वाइस प्रिंसिपल सुपर्णा राय, डी.बी.एम.एस. संस्था की अध्यक्ष (प्रशासन) एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा ललिता चंद्रशेखर, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा (वित्त) बी. चंद्रशेखर, सचिव…

Read More

Jamshedpur. मंगलवार रात को कदमा बाजार के पीछे बने कदमा न्यू फॉर्म एरिया सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल और दुर्गोत्सव का उद्घाटन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता ने फीता काटकर किया.यहां स से बने टोकरी, बांस के छिलके से इक्को फ्रेंडली व स्वच्छता के प्रतिक काल्पनिक मंदिर का मॉडल का निर्माण किया गया है. और पंडाल के ठीक सामने 20 फीट ऊंचा फव्वारा आकर्षण का केंद्र रहा. बॉलीबुड म्युजिकल ग्रुप लगातार 9 वीं बार दुर्गापूजा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.

Read More

,Jamshedpur. कदमा में राम मंदिर के आधार पर बना कदमा ओल्ड फॉर्म एरिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी का काल्पनिक मंदिर का मॉडल का उद्घाटन टाटा स्टील वीपी एचआरएम अतरई संन्याल, टाटा स्टील के अधिकारी अमिताभ बख्शी, पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुदिप्तो मुखर्जी, योगा आचार्य अंशु सरकार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित करके मंगलवार देर शाम किया. इस मौके पर कमेटी के वरीय सदस्य बच्चू दा,संजू समेत पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति संजीवा इवेंट ग्रुप के कलाकारों ने बखुबी किया.

Read More

Jamshedpur. मंगलवार रात को सोनारी कागलनगर सेंट्रल सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी का पंडाल उद्घाटन ईंचागढ़ की विधायक सबिता महतो, जमशेदपुर की पूर्व सांसद आभा महतो, तीरंदाज पूर्णिमा महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित करके किया. इस मौके पर समाजसेवी फणि महतो, अशोक सिंह, अजय रजक समेत सेंट्रल सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि फर्जी एफआइआर मामले में कदमा थाना प्रभारी बन्ना गुप्ता के प्रभाव में आकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. कदमा थाना प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव पर बिना सोचे समझे बिना जांच पड़ताल के फर्जी मुकदमा दर्ज करने का कार्य किया है, जो सीधे कानून और संविधान की अवहेलना है. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी की इस कार्रवाई के विरोध में वह 15 अक्तूबर को कदमा थाना के सामने आत्मदाह करेंगे. इस मामले में रांची में अलग और जमशेदपुर में अलग तरीके से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक मामले…

Read More