Author: News Desk

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. कर्मचारियों के बोनस समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर हुआ. जी टाउन क्लब मैनेजमेंट और कैंटीन, होटल व रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. बोनस समझौता पर क्लब मैनेमजेंट की ओर से अध्यक्ष विनित कुमार शाह, मानद महासचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रणय सिन्हा, राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कमेटी मेंबर संजीव झा, कुमुद लता सिंह, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर कीर्तन महतो और मोहम्मद हामिद ने हस्ताक्षर किया. बोनस समझौते…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘विकास व सुशासन की राजनीति’ की जीत करार दिया और राज्य के लोगों को भरोसा दिया कि वे उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे. भाजपा ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की. इससे पहले, भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट जीतकर पहली बार अपने बूते हरियाणा में सरकार बनाई थी. साल 2019 के चुनाव में उसे 40 सीट मिली थी. मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट…

Read More

Ranchi. झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं. गिरिडीह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. वहीं, इससे राज्य की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडालों के लिए बनाए गए कई तोरण द्वार (बांस की संरचनाएं) भी गिर गए. पुलिस ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से सोनू कुमार (10) और बिराज कुमार (8) नामक दो बच्चों की मौत हो गयी. पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे गंवा थाना क्षेत्र के तहत नावाडीह गांव में अपने घर के पास खेल रहे थे, तभी यह…

Read More

Kolkata. स्थानीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम से कम 50 चिकित्सकों ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया. इन चिकित्सकों ने बलात्कार एवं हत्याकांड की शिकार प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के लिए न्याय की मांग को लेकर पांच अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए यह कदम उठाया है. अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस घटनाक्रम के तुरंत बाद, पश्चिम बंगाल के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों के वरिष्ठ चिकित्सकों के एक वर्ग ने कहा कि वे भी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए इस्तीफा दे सकते हैं. यह घटनाक्रम शहर में…

Read More

New Delhi. लोकसभा चुनाव के बाद परवान चढ़ीं कांग्रेस की उम्मीदों पर हरियाणा की हार और जम्मू-कश्मीर में निराशाजनक प्रदर्शन ने मंगलवार को ‘ब्रेक’ लगा दिया तथा निकट भविष्य में अपने सहयोगियों के साथ मोलभाव के उसके आधार को भी कमजोर कर दिया. यह बात दीगर है कि कांग्रेस ने ‘षड़यंत्र’ का आरोप लगाते हुए कि हरियाणा के जनादेश को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. हरियाणा में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार उसके रणनीतिकारों के लिए हैरान करने वाली है क्योंकि वे जीत तय मानकर चल रहे थे और आशा कर रहे थे कि हरियाणा में जीत के बाद…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो से भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड भी हरियाणा की राह पर चलेगा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में विकास और सुशासन प्रभावी साबित हुआ है और विश्वास जताया कि झारखंड के लोग आगामी विधानसभा चुनावों में इन आदर्शों का समर्थन करेंगे. मेघवाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत’ विषय पर छात्रों को संबोधित करने के लिए रांची आये हुए थे. उन्होंने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, भाजपा का विकास और सुशासन मंत्र हरियाणा…

Read More

Stockhome. जॉन हॉपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. मंगलवार को उनके नाम की घोषणा की गई. नोबेल समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भौतिकी के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों ने आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग की बुनियाद समझे जाने वाले तरीके विकसित करने के लिए भौतिकी के उपकरणों का इस्तेमाल किया. होपफील्ड ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में अपना अनुसंधान किया और हिंटन ने यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में शोध कार्य किया. पिछले साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार उन तीन वैज्ञानिकों…

Read More

Srinagar. जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनाने की संभावना है. मंगलवार को रुझानों में गठबंधन ने 90 में से 51 सीट पर बढ़त बना ली है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 28 सीट पर आगे है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा की झोली में अब तक दो – दो सीट आई है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) केंद्र शासित प्रदेश में दो सीट पर, सज्जाद गनी लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस दो सीट पर जबकि निर्दलीय उम्मीदवार छह सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. रुझानों से पता चलता है कि नेशनल…

Read More

Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इन पर यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. फरियादियों ने वृद्धा पेंशन भुगतान में विलंब, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आंगनबाड़ी सेविका चयन के संबंध में, नशामुक्ति अभियान चलाने, भुगतान नहीं होने के संबंध में, सोसाइटी द्वारा अनैतिक कार्य, शराब दुकान बंद करने के संबंध में, घरेलू विवाद, नाली निर्माण में गड़बड़ी के संबंध में, निजी विद्यालय संबंधी शिकायत समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. इस पर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त दिया गया.…

Read More

नयी दिल्ली. टाटा मोटर्स की चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में थोक बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 3,04,189 इकाई रही है. इसमें जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के आंकड़े भी शामिल हैं. कंपनी ने बयान में कहा, वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 1,30,753 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत कम है. इसी तरह, जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक थोक बिक्री 87,303 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 10 प्रतिशत कम है. कंपनी के अनुसार, समीक्षाधीन…

Read More