Author: News Desk

Chandigarh. हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों पर मतगणना जारी है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 सीट जीत ली हैं जबकि कांग्रेस 31 सीट अपने नाम कर चुकी है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक राज्य में तीन निर्दलीयों को भी जीत मिली है. निर्वाचन आयोग द्वारा शाम 5:45 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 40 सीटों पर जीत के साथ ही आठ सीट पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 31 सीट जीत कर छह पर बढ़त बनाए हुए हैं. इंडियन नेशनल लोकदल एक सीट जीत चुका है जबकि एक पर बढ़त बनाए हुए…

Read More

Jind. ओलंपिक खिलाड़ी एवं पहलवान विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के रण में सबको पटखनी देते हुए जीत हासिल की है. कांग्रेस उम्मीदवार फोगाट ने मंगलवार को हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव जीत लिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश कुमार को 6,015 मतों के अंतर से हराया. ओलंपिक में पदक से चूकने के बाद भारत लौटने पर विनेश ने खेल से सन्यास लेने का ऐलान कर राजनीति का दामन थाम लिया. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विनेश कांग्रेस में शामिल हुईं और पार्टी ने जुलाना से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया. जुलाना…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर तीन नए आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखी. खूंटपानी (पश्चिमी सिंहभूम), नावाडीह (बोकारो) और मसलिया (दुमका) में लगभग 303 करोड़ रुपये की लागत से ये स्कूल स्थापित किए जाएंगे. रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नए भर्ती किए गए 76 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें 35 विधि अधिकारी, चार कार्यपालक अभियंता, 21 सहायक अभियंता और 10 स्कूल प्रबंधक शामिल हैं. इसके अतिरिक्त सोरेन ने तीन अलग-अलग बोर्ड- (झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल…

Read More

Bhuvaneshvar. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भुवनेश्वर में राजभवन के निकट प्रदर्शन किया और राज्यपाल रघुवर दास को हटाने की मांग की, जिनके बेटे पर रथ यात्रा के दौरान पुरी में एक सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप है. इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के बेटे ललित कुमार की गिरफ्तारी की भी मांग की. एनएसयूआई नेता यासिर नवाज ने पूछा, ‘‘तीन महीने बीत जाने के बाद भी राज्यपाल के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. क्या नई भाजपा सरकार ओडिशा के लोगों के साथ ऐसा ही व्यवहार करती है?’’ नवाज…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड की राजनैतिक गतिविधियां दिन ब दिन रंग बदल रही है। एक ओर जहां सत्ताधारी झामुमो सहयोगियों के साथ नित नई योजनाओं के शिलान्यास और उदघाटन के साथ विपक्ष को चुनौती दी रही है तो दूसरी ओर भाजपा और उसके सहयोगी सीटों के बंटवारे के बीच प्रत्याशियों की घोषणा की तैयारी में है। इधर झामुमो से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को तोडऩे के बाद झारखंड के एक और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और उसके बाद मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह को भाजपा में शामिल कर नए सिरे से…

Read More

Chakardharpur.बंदगांव प्रखंड की लांडुपदा पंचायत में आरइओ सड़क से घाघरा सीमा तक 2.23 करोड़ रुपये की लागत से दो किमी पीसीसी सड़क निर्माण के लिए लेकर अनियमितता का मामला सामने आया है. विधायक सुखराम उरांव ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. इस सड़क का 5 अगस्त 2023 को टेंडर हुआ था, पर संवेदक ने एक साल बाद सड़क निर्माण शुरू किया. काम शुरू होने के साथ ही सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आ रही है. एनआरइपी विभाग के सहायक अभियंता अमर रविदास ने कहा कि सड़क निर्माण में 6 ईंच जेएसबी बिछाना है. जांच से…

Read More

Chakuliya. चाकुलिया पुराना बाजार स्थित मल्लिक बाड़ी दुर्गा मंडप के समीप सोमवार की अहले सुबह इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच पलट गई. इनोवा कार में वन विभाग कार्यालय के दो युवक सवार थे. पूछताछ के क्रम में युवकों ने बताया कि वे जमशेदपुर से रात लगभग दो बजे चाकुलिया के लिए निकले. लगभग चार बजे चाकुलिया पहुंचते ही झपकी लग गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित दुकानों को रौंदते हुए सड़क के बीचो-बीच पलट गई. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन का कांच तोड़कर पिछले हिस्से…

Read More

Jamshedpur.टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में कंपनी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सोमवार को विदाई दी गयी. यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने सभी कर्मचारियों को सदैव सहयोग का आश्वासन दिया. सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए यूनियन के प्रयासों की सराहना की. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से मिलने वाले बेहतर सुझाव हम लोगों के लिए नये कार्य करने का नया रास्ता बनाता है. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि हर एक कमेटी मेंबर बड़ी तत्परता के साथ सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर समस्याओं के निदान के लिए दिन-रात…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में अगस्त और सितंबर माह में जमा हुए सभी 24 आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसके बाद 24 आवेदनों में से 15 को नियमानुसार उचित पाया गया. इन 15 कर्मचारियों के बीच चिकित्सा सहयोग की 6 लाख 12 हजार रुपये की राशि वितरित किये जायेंगे. बैठक में कमेटी के सचिव वर्सिल सहाय, डॉ. एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, एचएस सैनी, अजय भगत, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा उपस्थित थे. इनको मिलेगा लाभ : संजीत कुमार यादव, गगन विशाल सिंह, अमित कुमार, मास्टर राहुल, नंद किशोर तिवारी,…

Read More

Jamahedpur. जुबिली पार्क से छात्र-छात्राओं को जबरन अगवा कर उनसे मोबाइल और रुपये की छिनतई करने और लूटपाट करने वाले गिरोह के आठ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में आदित्यपुर आरआइटी निवासी विशाल कुमार, गोलू कुमार सिंह, आदित्य राज, पंकज कुमार, रवि कुमार और तीन नाबालिग शामिल हैं. तीनों नाबालिग को रिमांड होम और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने उनके पास से तीन दो पहिया वाहन और छह मोबाइल फोन बरामद किया है. यह जानकारी ग्रामीण सह सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में संवाददाता सम्मेलन में दी.…

Read More