New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आयेंगे. इससे पहले सोमवार को कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचता हुआ नजर आया. पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह न तो ‘टायर्ड’ हैं और न ही ‘रिटायर्ड’ हैं. हुड्डा ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस आलाकमान के फैसले को पार्टी के सभी नेता मानेंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि हरियाणा में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है, क्योंकि सभी वर्गों ने उसका समर्थन किया है. वहीं, पार्टी महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री…
Author: News Desk
Ranchi.ग्रामीण विकास विभाग ने 108 बीडीओ का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. 24 जुलाई को कुल 61 बीडीओ के स्थानांतरण-पदस्थापना किया गया था. इस अधिसूचना को 25 जुलाई को अगले आदेश के लिए स्थगित कर दिया गया था. वहीं भू-राजस्व विभाग ने 19 अंचलों में अंचल अधिकारी (सीओ) का तबादला किया है. पूर्व में निकाले गये तबादला आदेश को विलोपित करते हुए कई संशोधन भी किये गये हैं. भू-राजस्व विभाग ने 19 सीओ का तबादला किया है. पूर्व में निकाले गये तबादला आदेश को विलोपित करते हुए कई संशोधन भी किये गये हैं. अरुणिमा एक्का को सिल्ली और तृप्ति विजया कुजूर को…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैक, सीबीएसइ व आइसीएसइ वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 व 2024 के टॉपरों को सम्मानित करेंगे. इसे लेकर आठ अक्तूबर को दिन के एक बजे प्रोजेक्ट बिल्डिंग धुर्वा के द्वितीय तल पर अवस्थित सभागार में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 व 2024 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राअों को पुरस्कृत करेंगे. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद दिव्येंदु तिग्गा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. कहा है कि संबंधित…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आबकारी कर्मियों की नियुक्ति के लिए हाल में आयोजित भर्ती अभियान के दौरान शारीरिक परीक्षण के दौरान जान गंवाने वाले 15 अभ्यर्थियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के चेक सौंपे. उन्होंने कहा, ‘परीक्षण पहले भी हुए थे, लेकिन इस तरह की घटना के बारे में बहुत कम सुना गया था. इसलिए, मैंने भारत सरकार को एक पत्र लिखा है और मौतों के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच के लिए मदद मांगी है.’ हाल में अभियान के दौरान शारीरिक परीक्षण के दौरान कम से कम…
Jamshedpur. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ फर्जी एफआइआर वायरल मामले में सोमवार को कदमा थाना में केस दर्ज कराया गया है. मंत्री के समर्थक संतोष कुमार सिंह के बयान पर भाजपा नेता विकास सिंह,आनंद कुमार, आइएमए के पूर्व महासचिव डॉ मृत्युंजय सिंह और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मंत्री की छवि खराब करने, चरित्र का हनन करने का आरोप सभी आरोपियों पर स्वास्थ्य मंत्री की छवि खराब करने, झूठा आरोप लगाने और चरित्र का हनन करने का आरोप लगाया गया है. संतोष कुमार ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग…
New Delhi.भारतीय हज कमेटी के माध्यम से अगले साल हज पर जाने वाले 1,22,518 भारतीय नागरिकों का चयन सोमवार को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया गया. हज कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हज-2025 के लिए के हज कमेटी का कोटा 1,22,518 हजयात्रियों का है, जबकि 1,51,918 आवेदन प्राप्त हुए थे. हज कमेटी के दिल्ली कार्यालय पर कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से उन लोगों का चयन किया गया जो अगले साल हज पर जाएंगे. लॉटरी का उद्घाटन हज कमेटी के अध्यक्ष ए.पी. अब्दुल्ला कुट्टी ने किया. हज कमेटी के सीईओ लियाकत अली आफाकी ने बताया कि 65…
Kalinganagar.टाटा स्टील के कलिंगानगर प्लांट में हुए हादसे में पोलैंड के एक कर्मचारी डेमियन किमक (27) की मौत हो गयी. डेमियन किमक पेसमेल ओवाई नामक वेंडर पार्टनर के लिए काम करते थे. सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे प्लांट के एएसआरएस नंबर 2 एरिया में वे काम कर रहे थे. कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक अपने एक साथी कर्मचारी के साथ वह काम कर रहे थे. क्रेन के इंस्टालेशन का काम चल रहा था. इसी बीच उनके सिर पर चोट लग गयी, जिससे वे अचेत हो गये. उनको तत्काल टाटा स्टील मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने…
Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर हो गयी है, इसलिए उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. इसके बाद वे सीधे संथाल परगना के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गये. भाजपा ने उनको चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया है. वे यहां से सीधे जामताड़ा के लिए रवाना हो गये. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह को पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इस दौरान चंपाई सोरेन ने पीएम को बताया कि चिकित्सकों के प्रयास एवं आम लोगों की दुआओं से अब…
Galudih.गालूडीह के उलदा में एनएच के किनारे स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर दुर्गा पूजा हो रही है. यहां मां दुर्गा की की नौ रूपों की पूजा विधि विधान के साथ की जा रही है. नवरात्रि के दिन से यहां दुर्गा पूजा शुरू हो गयी है. मंदिर के बाहर पंडाल बनाया गया है. जहां मां दुर्गा की अलग से प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. यहां 501 कलश स्थापित कर नवरात्र की पूजा भी हो रही है. यह मंदिर झारखंड का पहला माता वैष्णो देवी धाम मंदिर है वहीं भारत का दूसरा. जम्मू कश्मी के कटरा में एक…
Kharsawan. खरसावां पुलिस बकरी चोरी के आरोप में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पकड़ाये युवक में मो नवाब, मो अयान, मो जुबैर व मो इबरार शामिल हैं. चोरों युवक मानगो के आजाद बस्ती के रहने वाले हैं. सभी सोमवार को दिन के करीब डेढ़ बजे कार पर सवार होकर जमशेदपुर से खरसावां जा रहे थे. इसी दौरान युवकों ने रास्ते में गोंदपुर गांव से एक बकरी को उठाकर खरसावां बाजार की ओर भाग निकले. बकरी को कार में लादते समय गोंदपुर के कुछ लोगों ने देखा लिया. इसके बाद गोंदपुर के लोगों ने कार का…
