Author: News Desk

Jamshedpur. कन्वाइ चालक मंगलवार को डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे. बोनस नहीं मिलने के खिलाफ कन्वाइ चालकों ने मंगलवार को 12 बजे प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. सोमवार को कन्वाई बुकिंग यार्ड के समीप चल रहे धरना स्थल पर चालकों की बैठक ज्ञान सागर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. अपने संबोधन में ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि एक मार्च से चालक बीमा, न्यूनतम मजदूरी, बोनस आदि की मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. अब तक चालकों को बोनस या एक्सग्रेशिया की राशि नहीं मिली है. जबकि शहर की सभी कंपनियों के कर्मचारियों को बोनस भुगतान कर दिया…

Read More

Jamshedpur.. टाटा स्टील के प्रोडक्शन और डिलीवरी में सुधार हुआ है. कंपनी की ओर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसइ) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) को रिपोर्ट साझा की गयी है. इसके तहत पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम छमाही (अप्रैल से लेकर सितंबर 2023) के वनिस्पत चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम छमाही (अप्रैल से लेकर सितंबर 2024 तक) में प्रोडक्शन और डिलीवरी में बढ़ोत्तरी हुई है. टाटा स्टील का भारत में प्रोडक्शन और डिलीवरी पहले से बेहतर हुई है. इसके तहत टाटा स्टील इंडिया ने जहां पिछले छमाही में 10.04 मिलियन टन का प्रोडक्शन किया था और डिलीवरी 9.61 मिलियन टन…

Read More

Jamshedpur: उलीडीह थानांतर्गत आदर्श नगर के रवि कुंकल ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार देर शाम की है. रवि कुंकल पत्नी और तीन बच्चों के साथ उलीडीह में किराये में रह रहा था. किसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हो गया था. विवाद के कुछ देर के बाद पत्नी पास के मेडिकल दुकान से दवा लाने के लिए गयी. जब वह वापस अपने घर पर आयी तो देखा कि रवि फंदे से लटका हुआ है. उसके बाद उन्होंने आस पास के लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा. उसके बाद उसे…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को सभी जिला उपायुक्तों को निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने का निर्देश दिया. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए ‘गोगो दीदी’ योजना की घोषणा के कुछ दिन बाद यह निर्देश दिया गया. राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आरोप लगाया है कि भाजपा अपनी प्रस्तावित योजना के लिए महिलाओं से आवेदन जमा करवा रही है, जिसमें 2,100 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है. झामुमो ने दावा किया कि…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को शहर के ‘स्मार्ट सिटी’ क्षेत्र में 310 बिस्तरों वाले ‘मल्टी-स्पेशलिटी’ अस्पताल की आधारशिला रखी. अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड यह अस्पताल रांची नगर निगम (आरएमसी) द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई 2.75 एकड़ भूमि पर स्थापित कराएगा. सोरेन ने कहा, ‘यह अस्पताल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा जिससे झारखंड के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.’ एक अधिकारी ने बताया कि अपोलो अस्पताल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल) 10 प्रतिशत रोगियों को मुफ्त या सरकारी योजनाओं के तहत रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध…

Read More

Stockhom. माइक्रो आरएनए की खोज के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा सोमवार को की गई. नोबेल असेंबली ने कहा कि इन वैज्ञानिकों की खोज “जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है”. चिकित्सा क्षेत्र में अब तक कुल 227 विजेताओं को नोबेल पुरस्कार दिया गया है जिनमें से केवल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार जीतने वाले को एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) दिए जाते हैं. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में एक ट्रक पर रखे विस्फोटकों में धमाका हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ, जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोट करने के लिए ट्रक से डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया गांव की एक कोयला खदान…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की जुलाई-सितंबर तिमाही में खुदरा बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 1,03,108 इकाई रह गई. इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जेएलआर की खुदरा बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले तीन प्रतिशत बढ़कर 2,14,288 इकाई हो गई. टाटा मोटर्स ने सोमवार को बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में जेएलआर ने 86,000 इकाइयों का उत्पादन किया जो एक साल पहले की समान तिमाही के 93,000 वाहनों की तुलना में सात प्रतिशत कम है. कंपनी ने कहा कि बीती…

Read More

Ranchi. मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त आठ अक्तूबर को दी जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नवरात्रि की पावन बेला में मंगलवार को वीरभूमि लोहरदगा से मंईयां सम्मान राशि की तीसरी किस्त बहनों के खाते में भेजी जायेगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने में सम्मान राशि की यह तीसरी किस्त हम रिकार्ड समय में आप तक भेज चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अगर केंद्र सरकार हमारा 1.36 लाख करोड़ रुपये लौटा दे. तो तत्काल हम यह सम्मान राशि दोगुनी से अधिक कर देंगे.

Read More

Ranchi. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि एक बार फिर मेरे चरित्र के हनन का प्रयास किया गया है. एक बार फिर फर्जी एफआइआर से मेरे राजनीतिक विरोधियों ने नीचता और कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है. बन्ना गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी मेरे फर्जी वीडियो को सरयू राय जी ने पोस्ट किया था. फिर उनके कट्टर समर्थक, एक कथित पत्रकार और स्वास्थ्य विभाग के एक चिकित्सक ने व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया में इसका प्रचार कर मेरी राजनीतिक छवि को बिगाड़ने और चरित्र हनन…

Read More