Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»West Bengal Coal Mines Dotenetor Blast: बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, छह लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर
    Crime

    West Bengal Coal Mines Dotenetor Blast: बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, छह लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में एक ट्रक पर रखे विस्फोटकों में धमाका हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ, जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोट करने के लिए ट्रक से डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे.

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया गांव की एक कोयला खदान में हुई. बीरभूम के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राणा मुखर्जी ने बताया, ‘‘ छह लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हुए हैं.’ डब्ल्यूबीपीडीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी बी सलीम ने कहा, ‘‘यह घटना कोयला ब्लॉक के ‘डंप यार्ड’ में हुई. विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. विस्फोट में मारे गए लोग खदान का संचालन कर रही एजेंसी के कर्मचारी थे.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    हम प्रभावित श्रमिकों को सहायता प्रदान कर रहे हैं.’डब्ल्यूबीपीडीसीएल एक अन्य अधिकारी ने बताया कि संबंधित खान संचालक पीड़ित परिवारों को मुआवजा देगा. घटनास्थल का दौरा करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं स्थानीय विधायक अनूप साहा ने कहा, ‘‘घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. विस्फोटक सामग्री को पर्याप्त सावधानी बरते बिना ट्रक से उतारा गया था.’ पश्चिम बंगाल सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी डब्ल्यूबीपीडीसीएल के पास पांच बिजली संयंत्र हैं और इनकी स्थापित क्षमता 4,265 मेगावाट है. चालू वित्त वर्ष में, अतिरिक्त 660 मेगावाट क्षमता बढ़ाए जाने की संभावना है.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal six people killed three people critical West Bengal Coal Mines Dotenetor Blast: Explosion in coal mine in Birbhum
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group