Author: News Desk

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना अंतर्गत चंपावा पंचायत के सियांकेल गांव में एक बार 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है. इस बार एक बुजुर्ग दंपत्ति समेत उनकी 24 वर्षीय बेटी की डायन बिसाही के आरोप में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है. बता दें कि बरामद तीनों शव नग्न अवस्था में थे. सभी शव के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से कटे जाने के निशान मिले हैं. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. बरामद शव की पहचान टेबो थाना क्षेत्र के सियांकेल गांव निवासी पति…

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हुए ट्रेन हादसे को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है तथा अनेक दुर्घटनाओं के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया. उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? तमिलनाडु के पोन्नेरी-कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुडूर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई. इस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘मैसूर-दरभंगा ट्रेन…

Read More

Chennai. तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में शुक्रवार को देर शाम को एक ट्रेन एक्सीडेंट हो गया. यहां एक एक्सप्रेस ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई. 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन मुख्य लाइन में जाने के बजाय ‘लूपलाइन’ में चली गई और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए जबकि एक डिब्बे में आग लग गई. दक्षिण रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसमें बताया गया है कि एलएचबी डिब्बों वाली ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु डिब्रूगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस को 11 अक्टूबर को रात आठ बजकर…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बकाया पैसे मांगने पर भाजपा ने हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन केंद्र से एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को विकास के लिए पैसा देगी, फर्जी अकाउंट में डालने के लिए नहीं. अजय शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन राज्य में सरकार चलाने में विफल रहे हैं. उनके पास कोई भी ऐसी योजना नहीं है, जिसे उन्होंने पांच साल में शुरू किया हो. केवल हाल के महीनों में जल्दबाजी में लागू की गयीं योजनाओं…

Read More

New Delhi.तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के जिस विमान की हाइड्रॉलिक प्रणाली में शुक्रवार शाम गड़बड़ी आ गई थी, उसकी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) गहन जांच करेगा. शाम करीब साढ़े पांच बजे तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान की हाइड्रॉलिक प्रणाली (लैंडिंग में इस्तेमाल ब्रेक, लैंडिंग गियर सहित अन्य उपकरणों को नियंत्रित करने वाली प्रणाली) में गड़बड़ी आ गई, जिस कारण विमान लैंडिंग से पहले लगभग ढाई घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा. नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एक बयान में कहा कि छह बजकर पांच मिनट पर पूर्ण…

Read More

Chennai. तमिलनाडु में शुक्रवार रात बड़ा रेल हादसा हुआ है. मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन (12578) शुक्रवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास कवरैप्पेट्टै रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में अब तक 19 लोगों के घायल होने की खबर है. हादसा रात 8.50 बजे हुआ. तमिलनाडु में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को मुख्य लाइन में जाने के बजाय ‘लूपलाइन’ में चली गई और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए और एक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला में बड़ी धूमधाम एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसी क्रम में विसर्जन घाट की तैयारियों का जायजा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार ने लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने दो मुहानी, नया पुल, सती घाट, स्वर्णरेखा घाट मानगो में पहुंच पथ…

Read More

Nashik.फायरिंग अभ्यास के दौरान एक तोपखाने का गोला फटने से भारतीय सेना के दो अग्निवीर शहीद हो गये. अग्निवीर महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद से आए थे. भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि हादसे के सही कारण का पता लगाने के लिए सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं. आर्टिलरी सेंटर में हुआ हादसा एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना नासिक के आर्टिलरी सेंटर में हुई. उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह और सैफत शिट शहाद हो गए हैं. उन्होंने बताया कि अग्निवीरों…

Read More

Ranchi. झारखंड में चुनाव की घोषणा अगले हफ्ते हो सकती है. अगले हफ्ते के अंदर ही आयोग झारखंड और महाराष्ट्र में चुनावी की तारीखों का ऐलान कर देगा. दोनों राज्यों में नवंबर-दिसंबर में मतदान होगा. झारखंड में दो से तीन चरण में चुनाव कराने की योजना है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक राज्य में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करते हुए चुनाव आयोग को रिपोर्ट की जा चुकी है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम भी तैयारियों का जायजा लेकर लौट चुकी है. चुनाव की तिथियों का निर्धारण त्योहारों को देखते हुए किया…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम लगभग-लगभग फाइनल हैं. प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों की सूची आला नेताओं को सौंप दी है. हालांकि, प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगा. विजयादशमी के बाद के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची कभी भी जारी हो सकती है. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. प्रत्याशियों के चयन, उनकी स्क्रूटनी और संबंधित विधानसभा क्षेत्र से आयी सर्वे रिपोर्ट को प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने गंभीरता से लिया है। झारखंड की सभी विधानसभा सीटों के…

Read More