Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP’s Announcement: चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची कर दी जायेगी जारी, चुनाव समिति की बैठक के बाद बोले हिमंत विश्व शर्मा
    Breaking News

    BJP’s Announcement: चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची कर दी जायेगी जारी, चुनाव समिति की बैठक के बाद बोले हिमंत विश्व शर्मा

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था ‘लगभग फाइनल’ है और चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी.

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी  श्री शर्मा पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘राजग के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारा लगभग तय हो चुका है. जैसे ही निर्वाचन आयोग आदर्श आचार संहिता घोषित करेगा, हम 24 से 48 घंटे में अपनी पहली सूची जारी कर देंगे.

    हमें निर्वाचन आयोग की घोषणा का इंतजार है.’  श्री शर्मा ने कहा कि सीट बंटवारे पर बनी सहमति के अनुसार सुदेश महतो के नेतृत्व वाली आजसू पार्टी 9-11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा, ‘आजसू पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत लगभग फाइनल है. एक सीट को लेकर कुछ दिक्कत है. हम मंगलवार तक उसका समाधान कर लेंगे.’

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) दो विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के विदेश से लौटने के बाद बुधवार या बृहस्पतिवार को होगी.

    भाजपा नेता ने कहा कि पांच या छह सीट को छोड़कर लगभग सभी सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. उन्होंने कहा कि बचे हुए नामों पर भी फैसला जल्द ले लिया जाएगा.

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    शर्मा ने कहा, ‘चुनाव समिति कल एक बार फिर बैठक करेगी, जिसके बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी.’ झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस साल संपन्न होने हैं. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त होगा.

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ajsu Jamshedpur JDU Jharkhand Jharkhand bidhansabha chunav ke ghosna ke 48 ghante ke ander pratasioo ki jist hogi jari jharkhand bjp
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026
    Recent Post

    Train Route Change :बागडिही स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, नवंबर में 5 ट्रेनें रद्द और उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, 7 जिलों के 154 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : डायल-112 पर 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही पुलिस, अगस्त में 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा

    September 4, 2026

    Indian Railways:शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच, इन तारीखों में यात्रियों को मिलेगा लाभ

    September 4, 2026

    Jamshedpur NEWS : XLRI में डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए Journal of Management Studies प्रकाशन कार्यशाला आयोजित

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group