बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 05, 06, 07, 08, 09, व 11 सितम्बर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 07, 08, 09, 10, 11 व 13 सितम्बर 2026 को उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

चण्डीगढ़ स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के मद्देनजर 02 जोड़ी ट्रेनों का साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जायेगा |
उत्तरी रेलवे में अम्बाला मंडल के चण्डीगढ़ स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के मद्देनजर दिनांक 10.09.26 से 15.10.26 तक निम्नलिखित ट्रेनों का साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जायेगा जिनका विवरण इस प्रकार है-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम प्रभावित तिथि
1. 18309 सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 08.09.26 से 13.10.26 तक
2. 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस
3. 18310 जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस 09.09.26 से 13.10.26 तक
4. 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस
धनबाद- शकूर बस्ती- धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा विस्तार
यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद- शकूर बस्ती- धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया जाएगा, जिनका विवरण इस प्रकार है-
क्र.सं. ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन का दिन विस्तारित तिथि
1. 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल सोमवार, शुक्रवार 04.09.26 से 30.11.26 तक
2. 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल मंगलवार, शनिवार 05.09.26 से 01.12.26 तक

