Ranchi.झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी को अगर हेमंत सोरेन का नेतृत्व मंजूर नहीं है, तो हमारी पार्टी भी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं, जिसमें हम 55 सीट जीतने में सक्षम हैं. हमारे उपर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाव है. हम चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़े, मगर कोई भी झामुमो को कमजोर समझने की भूल न करे. कांग्रेस को 2009, 2014 और 2019 नहीं भूलना चाहिए. यह सरकार गठबंधन के तहत अच्छा काम कर…
Author: News Desk
New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लोकायुक्त की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) प्रकरण के संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया है. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि संघीय एजेंसी ने मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की है. मैसूरु स्थित लोकायुक्त पुलिस प्रतिष्ठान ने 27 सितंबर को दर्ज प्राथमिकी में सिद्धरमैया, उनकी पत्नी बीएम पार्वती, साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू को नामज़द किया है. स्वामी ने देवराजू से ज़मीन खरीदकर उसे पार्वती…
Kolkata.एनआईए के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल में माओवादियों से कथित तौर पर संबद्ध लोगों के कोलकाता समेत 12 परिसरों पर मंगलवार को एक साथ छापे मारे. दो महिलाओं और उनके सहयोगियों के माओवादियों के साथ कथित संबंधों के सिलसिले में नेताजी नगर, पानीहाटी, बैरकपुर, सोदेपुर, आसनसोल और पश्चिम बंगाल के कई अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने पूर्वी भारत में माओवादी नेटवर्क फैलाने के लिए उन्हें भेजे गए धन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया.सूत्र ने कहा, माओवादी संगठन में इन लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए ये छापे मारे जा रहे…
New Delhi. उद्योग मंडल सीआईआई ने सोमवार को कहा कि भारत का सतत उपभोक्ता सामान बाजार वित्त वर्ष 2029-30 तक पांच लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा और 2027 तक यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा. उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सतत वस्तुओं पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन बी. त्यागराजन ने कहा कि हालांकि देश के उत्पाद वैश्विक विश्वसनीयता की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन एक मजबूत परिवेश का निर्माण करना और क्षेत्र में मानकीकरण को अपनाना तथा वैश्विक स्तर पर भारतीय मानकों को पहुंचाना भी जरूरी है. ‘सीआईआई कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ड्यूरेबल्स समिट’…
New Delhi: नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत का औद्योगिक क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और देश अब नौ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य रख सकता है. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण (एएसआई) जारी होने के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत का विनिर्माण क्षेत्र पर्याप्त संख्या में रोजगार पैदा कर रहा है. सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण उद्योगों में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या वर्ष 2022-23 में 7.5 प्रतिशत बढ़कर…
Yeruselum. ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी, जिसके कारण इजराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा. मंगलवार देर रात तक इस हमले के कारण जान माल की क्षति के बारे में फौरन कोई जानकारी नहीं मिली है. इजराइल ने कहा कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उसका प्रहार करने वाला तंत्र इजराइली रक्षा प्रणाली की सहायता करेगा. ईरान ने कहा कि उसकी अधिकतर मिसाइलों ने अपने निशानों को सटीक प्रहार किया हैं.…
रांची. राजकुमार सिंह की ओर से दाखिल ईजरायवाद की सुनवाई करते हुए अवर न्यायाधीश वन की अदालत ने मंगलवार को कचहरी रोड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय से चार लाख रुपए की राशि की चल संपत्ति को जब्त कर लिया गया है. अदालत के आदेश का पालन करते हुए सिविल कोर्ट के नाजिर जीशान अली और सहयोगी सत्यदेव कुमार नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में जाकर कार्रवाई को पूरा किये. उक्त राशि की वसूली करने के लिए राजकुमार सिंह ने वर्ष 2022 में कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था. कोर्ट से अनुरोध किया था कि वर्ष 2005 में मोटर…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट से पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने से जुड़े मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत मिली है. हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ देवघर सिविल कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है. हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई. उनकी ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव, पार्थ जालान और शिवानी जालूका ने बहस की. निशिकांत दुबे के खिलाफ वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान देवघर जिला में कुंडा थाना में कांड संख्या 89/2019 दर्ज है, जिसका ट्रायल देवघर सिविल कोर्ट…
Kolkata. पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे जूनियर चिकित्सकों ने सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को फिर से अनिश्चितकाल के लिए काम पूरी तरह बंद कर दिया.जूनियर चिकित्सक 42 दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद 21 सितंबर को सरकारी अस्पतालों में आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटे थे. प्रदर्शनकारी चिकित्सकों में शामिल अनिकेत महतो ने कहा, हमें सुरक्षा की हमारी मांगों को पूरा करने को लेकर राज्य सरकार का कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिख रहा.आज विरोध प्रदर्शन का 52वां दिन है और हम पर अब भी हमले हो रहे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठकों…
Hazaribag. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग आने वाले हैं. पीएम के आगमन से पहले हजारीबाग में उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर 5 हाइवा को आग के हवाले कर दिया है. मामला देर रात दो बजे की है. सूचना मिलने के बाद बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजित कुमार, एनटीपीसी के अधिकारी रोहित पाल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के स्टाफ होटल से थोड़ा आगे केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग पर देर रात अचनक कुछ उग्रवादी आ धमके और वहां पर मौजूद चालकों के…
