Author: News Desk

NEW DELHI. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2019-2020 से 2023-2024 तक भारतीय रेलवे नेटवर्क में 100 वंदे भारत सहित 772 ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं. रेल मंत्री ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि विभिन्न वर्गों के यात्रियों की यात्रा संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए, भारतीय रेलवे विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे एक्सप्रेस ट्रेनें, सुपरफास्ट ट्रेनें, पैसेंजर/मेमू/डेमू ट्रेनें और उपनगरीय सेवाएं शुरू करती है और उनका संचालन करती है. भाजपा सांसद नीरज शेखर ने उनसे 2024-25 के दौरान प्रस्तावित नयी ट्रेनों की संख्या और पिछले पांच वर्षों में शुरू की…

Read More

Jamshedpur. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर कई मांगें रखीं. उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जमशेदपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में लगभग एक लाख लोग निवास करते हैं. उन्होंने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन एक व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है, जहां ट्रेनों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है. रोजाना इन पंचायतों के लोगों को अपने कार्यों के सिलसिले में स्कूल, कॉलेज, बाजार, स्टेशन तथा मजदूरों को फाटक पार कर जमशेदपुर शहर को आना पड़ता है, जिससे रेलवे फाटक पर हमेशा अप्रिय घटना…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने प्रश्नपत्र लीक की चिंताओं के कारण विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 परीक्षा को रद्द नहीं किया, क्योंकि इसकी शुचिता में कोई प्रणालीगत चूक नहीं पायी गई है. प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने 23 जुलाई को सुनाए गए आदेश के विस्तृत कारणों में कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को अपना ढुलमुल रवैया बंद करना चाहिए, क्योंकि यह छात्रों के हित में नहीं है. पीठ ने कई निर्देश जारी किए तथा एनटीए के कामकाज की समीक्षा करने और परीक्षा…

Read More

Kiriburu. किरीबुरू में मुख्य सड़क पर एक पेड़ कैम्फर वाहन पर गिर गया. इस हादसे में वाहन का चालक बाल-बाल बच गया. वाहन एवं विद्युत लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. घटना शुक्रवार की सुबह 11.15 बजे की है. दुर्घटना में दिवाकर गुप्ता के सिर, पैर व सीने में हल्की चोटें आयी हैं. दिवाकर गुप्ता ने बताया कि वह हेम्स कम्पनी का कर्मचारी है. सेल की मेघाहातुबुरु खदान से निकल कर जा रहा था, तभी अचानक पेड़ वाहन पर गिर गया. इस झटके की वजह से स्टेयरिंग से उसका…

Read More

Adityapur.आसंगी चेक डैम में 28 जुलाई को दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत के बाद अब वियोग में तीसरे दोस्त ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. उसने आत्महत्या तब की, जब सुमित मोदी का शव गुरुवार की देर रात डोबो घाट से बरामद हुआ. बता दें कि इस घटना में डूबे आदित्य महतो का शव दूसरे दिन ही एनडीआरएफ की टीम ने नदी से बरामद कर लिया था. वहीं, सुमित का शव 5 दिन बाद मिला है. ईच्छापुर बस्ती में दो युवक आदित्य महतो और सुमित मोदी की मौत का मातम अभी थमा भी नहीं था कि अनिकेत महतो की मौत से हर कोई…

Read More

Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना शुक्रवार सुबह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े थे.इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला कर दिया. हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है. रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता काफी…

Read More

Berhampur. ओडिशा के गजपति जिले की एक अदालत ने करीब 15 वर्ष पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 14 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) प्रदीप कुमार सामल ने बृहस्पतिवार को कुल 16 आरोपियों को 12 मार्च 2009 को होली के दिन पुरानी रंजिश के कारण सिबा नागाबांसा की परलाखेमुंडी के घासी साही स्थित उसके आवास पर बुरी तरह पिटाई करने के मामले में दोषी ठहराया। पिटाई से उसकी मौत हो गई थी. लोक अभियोजक ब्रुंदाबन नायक ने बताया कि दो आरोपियों की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि 14 अन्य…

Read More

रघुवर सरकार में घुसपैठियों के खिलाफ क्यों नहीं की गई कार्रवाई जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा को झारखंड में बंगलादेशी घुसपैठियों की याद सताने लगी है जबकि 2014 से 2019 तक राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार थी. उस दौरान एक बार भी भाजपाईयों को बंगलादेशी घुसपैठियों की याद नहीं आई और न ही तत्कालीन सरकार द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेंमत विस्वा सरमा को शायद पता…

Read More

New Delhi. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि सदन में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी की तैयारी हो रही है. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जाहिर है ‘2 इन 1’ को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा. इडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है. मैं इडी का दिल खोलकर इंतजार कर रहा हूं. मेरी तरफ से चाय और बिस्कुट… राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र…

Read More

Mumbai.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को कहा कि 2,000 रुपये के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गये हैं. चलन से हटाये गये केवल 7,409 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब लोगों के पास हैं. आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी. उन्नीस मई, 2023 की स्थिति के अनुसार, उस समय चलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था. यह 31 जुलाई, 2024 को घटकर 7,409 करोड़ रुपये रह गया. केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि इस…

Read More