Jamshedpur. नयी दिल्ली में शुक्रवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा राष्ट्रीय कमेटी की एक बैठक हुई. इसमें हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर विमर्श किया गया. प्रतिनिधियों ने 14 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. धरना- प्रदर्शन की अनुमति के लिए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस,नयी दिल्ली को पत्र सौंपा गया. बैठक में दिल्ली प्रदेश के राष्ट्रीय प्रतिनिधि डॉ बलभद्र बिरूवा, राष्ट्रीय प्रतिनिधि नंदलाल गागराई, गंगाराम गागराई, राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेंब्रम, नीलमोहन चातर समेत अन्य…
Author: News Desk
Jamshedpur. भारत सहित दुनिया की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स दो भाग में बंटने जा रही है. जी हां! आपने सही सुना. बीते गुरुवार को कंपनी के बोर्ड मेंबर ने टाटा मोटर्स के डीमर्जर पर मंजूरी दे दी है. इसके तहत टाटा मोटर्स कंपनी अब दो अलग कंपनियां हो जायेगी. ये दोनों कंपनियां भारत के शेयर बाजार में अलग–अलग लिस्टेड भी की जाएगी. टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान जानकारी दी गयी कि कंपनी के बोर्ड मेंबर ने टाटा मोटर्स लिमिटेड को दो अलग लिस्टेड कंपनी में डीमर्जर के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. उम्मीद है…
Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर सुयोग्य लाभुकों से आवेदन के लिए शनिवार से कैंप लगाये जायेंगे. यह कैंप 10 अगस्त तक जारी रहेगा. ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों के अलावा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में तीन, मानगो नगर निगम में 10, चाकुलिया नगर पंचायत में पांच तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में छह (कुल 24) स्थानों पर कैंप लगाये जायेंगे. इस योजना के तहत झारखंड सरकार ऐसी महिलाओं को जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रही है और उनकी आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच…
Jamshedpur : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई. जय किशोर सिंह की अध्यक्षता में यूनियन के सभी सदस्य मौजूद थे. इसमें यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह 5 अगस्त को पार्किंग गेट के पास भूख हड़ताल पर अनिश्चितकाल के लिए बैठने का फैसला लिया. इन लोगों का आरोप है कि लोकल ट्रेलर जितने भी वेंडर और यूनियन का है, उसे टाटा स्टील का प्रोडक्शन बाधित कर पूरे यूनियन के सदस्य बर्मामाइन्स पार्किंग ट्यूब पार्किंग लिट्टी चौक हावड़ा ब्रिज टाटा स्टील गेट से तमाम ट्रेलर का लिफ्टिंग रोक दिया जाएगा. जब तक यूनियन की मांग पूरी…
Ghatsila. घाटशिला पुलिस ने शुक्रवार को फुलडुंगरी में लॉटरी का टिकट बेचने के दौरान पावड़ा ऊपर और नीचे टोला के तीन लोगों को 1375 लॉटरी टिकट के साथ धर दबोचा. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तीनों फुलडुंगरी के विभिन्न लोगों को लॉटरी का टिकट देने के लिए निकले थे. इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गयी. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों में अशोक नमाता, कृष्णेंदु नमाता और रिंटू नमाता शामिल हैं. शनिवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी के पास हाइवे पर ब्रेक डाउन होकर पहले से खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गयी. जिससे बाइक सवार पश्चिम बंगाल निवासी दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दोनों की पहचान शाम तक नहीं हो पायी थी. बाइक के टूटे नेमप्लेट (डब्ल्यूबी) से कयास लगाया जा रहा है कि दोनों पश्चिम बंगाल निवासी हैं. घटना एनएच-33 पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है. सूचना पाकर सुबह में एमजीएम पुलिस पहुंची. दोनों शवों और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. बाद में दोनों शवों…
Chandil. जंगली हाथी के उत्पात से ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड के ग्रामीण दहशत में हैं. यह हाथी दिनभर चांडिल डैम के किनारे घूमता रहा, फिर शाम ढलते ही भोजन की तलाश में गांवों में घुस गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथी हर दिन उत्पात मचा रहा है. किसी का घर, राशन दुकान का दरवाजा व खिड़की तोड़कर चावल व अनाज खा रहा है. बुधवार की रात करीब 9 बजे हाथी कुकड़ू मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित निमाई पोद्दार की राशन दुकान की खिड़की तोड़कर अनाज खा गया. हाथी मुख्य सड़क पर काफी देर तक घूमता रहा.…
Jamshedpur. टाटा स्टील में अनुषंगी कंपनी अंगुल एनर्जी लिमिटेड कंपनी के समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. एनसीएलटी और एनसीएलएटी के स्तर पर लगातार हुई सुनवाई के बाद इसकी मंजूरी दी गयी थी. इसके बाद एक अगस्त से इसके सारे शेयरों को ट्रांस्फर करने का आदेश दिया गया था. इसके बाद अंगुल एनर्जी लिमिटेड को टाटा स्टील में समायोजित कर दिया गया. इसके तहत कंपनी के इक्वीटी शेयर कैपिटल 210 करोड़ रुपये का समायोजन कर दिया गया है. इसके बाद कंपनी का शेयर 32583.50 करोड़ रुपये का कैपिटल अब कंपनी का हो चुका है. इसकी अधिकारिक जानकारी एनएसई…
Ranchi. मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में 3 अगस्त को भी लगातार तेज हवा चलने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए 3 अगस्त को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने मौसम के रुख को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 3 अगस्त को राज्य भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है. इधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने भी तीन अगस्त को भी तेज हवा और भारी बारिश के मद्देनजर…
Jamshedpur. असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक विधानसभा से छह-आठ लोग खुद को उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं. यह काम प्रदेश नेतृत्व का है, वह जिसे चाहेगा, उसे टिकट देगा. प्रत्याशी के समर्थक बनने से खुद को विवादों से फंसने से कार्यकर्ताओं को बचना चाहिए. जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी की सीटें परंपरागत व काफी अहम है. यहां से यदि हम चुनाव जीतते हैं, तो झारखंड की सत्ता में रहेंगे. ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों के…
