Author: News Desk

New Delhi. दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को 2024-2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया. तय कार्यक्रम के अनुसार, स्नातक के नए बैच की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी. नया सत्र एक अगस्त से शुरू किया जाना था, लेकिन अनियमितताओं के आरोपों के बीच संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों की घोषणा में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र अगले साल सात जून को समाप्त होगा.

Read More

Washington. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे जुड़ी खबरों और तस्वीरों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों को लेकर गूगल पर शुक्रवार को निशाना साधा. ‘फॉक्स न्यूज’ के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि गूगल का रवैया बहुत खराब रहा है. वे बहुत गैर-जिम्मेदार रहे हैं और मुझे लगता है कि गूगल बंद होने की कगार पर पहुंचने वाला है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) इसे स्वीकार करेगी. मुझे सचमुच ऐसा नहीं लगता। गूगल को सावधान रहना होगा. सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने आरोप लगाया था…

Read More

रेलवे सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के आरोपी गुलजार शेख ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए हैं 250 से अधिक वीडियो New Delhi.रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल पटरियों पर ट्रेन परिचालन को खतरा पहुंचाने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएं रखने के आरोप में प्रयागराज जिले, उत्तर प्रदेश के एक गांव से एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया. रेल मंत्रालय के एक प्रेस बयान में कहा गया कि अपराधी गुलज़ार शेख ने अपने यूट्यूब चैनल पर 250 से अधिक वीडियो अपलोड किए हैं और उसके दो लाख से अधिक अनुसरणकर्ता हैं. उसकी ‘ऑन-कैमरा’ गतिविधियों ने रेलवे सुरक्षा और संचालन दोनों के…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल के बड़ाबांबो स्टेशन के पास हावड़ा- मुंबई एक्सप्रेस के हादसे के कारण अब तक रेलवे की यातायात व्यवस्था ठीक नहीं हो पायी है. 4 अगस्त को एक बार फिर से पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके तहत चक्रधरपुर-टाटानगर-चक्रधरपुर स्पेशल ट्रेन, राउरकेला-टाटानगर स्पेशल ट्रेन, एनएससीबी गोमो-चक्रधरपुर-एनएससीबी गोमोह एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर स्पेशल, टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. वहीं हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, 4 अगस्त को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेशन होगी. तीन अगस्त को गाड़ी संख्या 18115/18116 नेसुबो गोमो- चक्रधरपुर- नेसुबो गोमो एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

Read More

Ranchi. राजधानी रांची में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच डीजीपी अनुराग गुप्ता शनिवार को रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचे. यहांहां उन्होंने रांची पुलिस के अधिकारी और पदाधिकारी के साथ बैठक की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि राजधानी रांची में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लायें. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें हटाया जायेगा. बता दें कि डीजीपी बनने के बाद पहली बार अनुराग गुप्ता एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे. सबसे पहले डीजीपी रिम्स पहुंचे. यहां स्पेशल ब्रांच के दरोगा की हुई हत्या मामले के जानकारी ली, बता दें कि बीती रात…

Read More

Ranchi. रांची में शुक्रवार देर रात स्पेशल ब्रांच के दारोगा की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि विशेष शाखा में तैनात उपनिरीक्षक अनुपम कच्छप देर रात करीब दो बजे कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में खून से लथपथ मिले.अधिकारियों के मुताबिक, कच्छप को राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रांची के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनूप बिरथरे ने को बताया, ‘कच्छप के शरीर पर गोलियों के दो घाव मिले हैं. गोलियां उनकी पीठ के आर-पार हो गई थीं. उन्होंने बताया कि कच्छप…

Read More

Ranchi.सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय आपस में भिड़ गये. दोनों ने ही एक-दूसरे पर आरोप लगाये. निजी विश्वविद्यालय विधेयक पर संशोधन का प्रस्ताव रखते हुए श्री राय ने कहा कि नियमावली सही बनायी जाये. अगर ऐसा नहीं होगा, तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जो किया, वही होगा. मंत्री ने स्टेट फॉर्मेसी काउंसिल का निबंधक सह सचिव बनाने के लिए अयोग्य व्यक्ति का नाम दिया है. 17 आवेदन को नजरअंदाज किया गया. प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया. ऐसा लगता है कि मंत्री चुनाव का फंड इकट्ठा कर रहे हैं.…

Read More

Ranchi.भाजपा विधायकों ने स्पीकर रबींद्र नाथ महतो को पद से हटाने की मांग रखी है. विधायकों ने विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर को पत्र लिख कर कहा है कि स्पीकर निष्पक्ष नहीं हैं. वे सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने पद का दुरुपयोग किया है. शुक्रवार को भाजपा के निलंबित विधायक विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कक्ष के सामने धरने पर भी बैठे. विधायकों की मांग थी कि सीएम सदन में रोजगार और बेरोजगारी भत्ता पर अपनी बातें रखें. शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे के बाद निलंबन से मुक्त होते ही दूसरी पाली में…

Read More

Kokata. हावड़ा-बर्दवान मुख्य लाइन के चुंचुड़ा और चंदननगर के बीच देवीपुर क्षेत्र में तीसरी लाइन के पास जमीन धंसने की घटना सामने आई है.यह घटना लगातार बारिश के कारण हुई है. अप लाइन के पास मिटी धंस गई, जिससे रेल लाइन के पास पड़े स्लीपर नीचे खिसक गए. स्थानीय निवासियों ने बताया कि लाइन के पास एक तालाब है और अत्यधिक भारी बारिश से रेल लाइन को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जब यह घटना सामने आई, तो रेलवे कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. चुंचुड़ा स्टेशन में प्रवेश करने से पहले होम सिग्नल के पास दूर एक्सप्रेस को रोका गया.…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन के स्थगन से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को पद से हटाने का नोटिस दिया. विधानसभा के सचिव को लिखे पत्र में भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान अध्यक्ष अपने पद के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रहे हैं. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी के दिन सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…

Read More