Author: News Desk

Chouka. चौका क्षेत्र के रेयारदा गांव के डुगुरडीह में बीते दो दिनों की लगातार बारिश से मिट्टी घर भर भराकर गिर गया, जिससे घर में सो रह रहे दंपती की मौत हो गयी. हालांकि इस हादसे में बेटा और बहू बाल-बाल बच गये. हादसे में तीन बकरियां व पांच मुर्गियां की दबकर मर गयीं. घटना बीते शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है. मृतकों में डुम्बा मुंडा (55) व उसकी पत्नी लोबदा मुंडा (50) शामिल हैं. सूचना पर शनिवार को चौका पुलिस पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.

Read More

जुगसलाई थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, तीन किन्नरों को भी लगी चोट Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास गुरुवार के देर रात किन्नरों को अश्लील हरकत करते देख थाना की गश्ती गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया. इस दौरान किन्नरों का ग्रुप पुलिसकर्मियों से उलझ गया. इस घटना के बाद शुक्रवार की रात 15 से 20 की संख्या में किन्नर बागबेड़ा थाना पहुंच गये और तोड़फोड़ करने लगे. किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. थाना में घुसकर पुलिस के साथ हाथापाई भी की. बीच बचाव पर जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद समेत आरक्षी…

Read More

Jadugoda. पोटका माझी परगना व आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था का प्रतिनिधिमंडल माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू व वीरेन टुडू की अगुवाई में शनिवार को पाकुड़ के लिये रवाना हो गया. प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ में आदिवासियों के साथ मारपीट व उन्हें जमीन से बेदखल की घटना को लेकर जा रहा है. प्रतिनिधिमंडल में पारगना बाबा लखन मार्डी, देश जायरेत बिरेन टुडू, जोगो पारानिक दीपक मुर्मू , बिन्दु सोरेन , हिरनपूर पारगना माशीह मरांडी, शिबू टुडू शामिल हैं. यह प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेगा और इसके बाद झारखंड के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा. पाकुड़ थाना क्षेत्र…

Read More

Adityapur. आदित्यपुर पुलिस ने शनिवार को झपटमार गिरोह के 3 लोगों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार लुटेरों में सपड़ा निवासी शिवा मंडल, सालडीह निवासी विक्की मोहंती और पवन कुमार प्रसाद शामिल हैं. शनिवार को प्रेसवार्ता में एसडीपीओ संतोष मिश्रा ने बताया कि शिवा मंडल फरार आरोपी है जिसपर सपड़ा के जंगल में अवैध शराब भट्टी संचालित करने का आरोप है, जबकि विक्की मोहंती और पवन कुमार प्रसाद पर शुक्रवार को एक महिला का रुपयों से भरा पर्स, मोबाइल झपटकर भागने का आरोप है. इन दोनों के पास से लूटा हुई पर्स और मोबाइल…

Read More

Jamshedpur. सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया. साथ ही सेफ्टी बाइक रैली निकाली गयी. कार्यक्रम का आयोजन करीम सिटी कॉलेज परिसर में किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसएसपी किशोर कौशल ने दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं संदेश के साथ सेफ्टी बोर्ड जारी किया, जिसे जमशेदपुर के सभी पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा. इस दौरान छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने के लिए सुरक्षा प्रश्नोत्तरी का आयोजन…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि वे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच सीबीआइ या किसी भी अन्य एजेंसी से करायें. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मेरे खिलाफ उन्हीं आरोपों को दोहरा रहे हैं, जो आरोप पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के करीबी पिछले चार वर्षों से मेरे ऊपर लगा रहे हैं. इसमें मार्केटिंग अफसर की बहाली, एक पत्रिका निकालने, आउटबाउंडिंग कॉल का मामला शामिल है. पत्र में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नजदीकियों ने यह मामला जांच के लिए…

Read More

Ranchi. झारखंड के कई हिस्सों में तीन दिनों से बारिश हो रही है. नदियां उफान पर है. रजरप्पा में भैरवी नदी का पानी मंदिर के बली स्थल तक पहुंच गया. घाटो में टाटा की माइंस में पानी घुस गया, जिससे उत्पादन ठप हो गया है. साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 26.08 मीटर तक पहुंच गया है. बरहरवा में गुमानी नदी उफान पर है. उधर, कोयल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है. गढ़वा जिले के बकोईया से लेकर सुड़ीपुर के एक दर्जन गांवों के खेतों में पानी घुस गया है. जिले की कनहर, तहले, पंडा, बांकी…

Read More

Ranchi. रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों से जगहों पर जानमाल के नुकसान की भी खबरें आ रही हैं. राजधानी रांची के एनएच-75 स्थित मुरगू नदी का डायवर्सन बह गया, जिससे रांची-़डालटनगंज मार्ग अवरुद्ध हो गया है. बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के तेलो डायवर्सन में पानी ओवरफ्लो होने के कारण आवागमन तीन घटे बाधित रहा है. वहीं, राज्य के कई हिस्सों से पुलिया बहने की सूचना है. संताल परगना के कई जिलों में घरों में बारिश का पानी घुस गया है.

Read More

Chandil. चांडिल डैम के ऊपरी भाग में लगातार बारिश होने के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 180.60 मीटर तक पहुंच गया है. जलस्तर बढ़ने के बावजूद शनिवार को रेडियल गेट नहीं खोले गये. इससे ईचागढ़ के विस्थापितों को इस बार भी डूबने के डर सता रहा है. लोग घरों में पानी भरने को लेकर चिंतित हैं. रविवार को चांडिल डैम से स्वर्णरेखा नदी में 3500 क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला लिया गया है. सुबह आठ बजे स्वर्णरेखा नदी में 3500 क्यूसेक पानी छोड़ा जायेगा. जिला प्रशासन ने स्वर्णरेखा नदी में पानी छोड़े जाने के दौरान जनसाधारण से नदी के तटीय…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जब एक अदालत पाती है कि अग्रिम जमानत दी जा सकती है, खासकर वैवाहिक विवाद से जुड़े मामलों में, तो उसे जमानत की शर्तें लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. शीर्ष अदालत ने कहा कि उसे यह देखकर दुख हुआ कि अग्रिम जमानत के लिए कठिन शर्तें लगाने की प्रथा की निंदा करने वाले कई फैसलों के बावजूद ऐसे आदेश पारित किए जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणियां एक फैसले में आईं, जिसमें दहेज निषेध अधिनियम-1961 के तहत अपराधों समेत अन्य अपराधों के लिए दर्ज एक मामले में एक व्यक्ति…

Read More