New Delhi. टाटा ग्रुप ने असम में अपने सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम शुरू कर दिया है. यह प्लांट मोरीगांव जिले के जागीरोड में बनने वाला है. इस प्लांट पर टाटा ग्रुप 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने वाला है. इससे 30 हजार रोजगार पैदा होने की उम्मीद है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को मोरीगांव जिले के जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट फैसिलिटी का भूमि पूजन किया. मुख्यमंत्री ऑफिस ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्लांट चालू होने के बाद यह असम के इंडस्ट्रियल परिदृश्य…
Author: News Desk
Jamshedpur. वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने मांग की कि झारखंड सरकार को संविधान के प्रावधानों के तहत राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की भूमि की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि संथाल परगना में आदिवासी भूमि पर श्वेत पत्र लाया जाए. पाकुड़ जिले के गोपीनाथपुर में कथित तौर पर भूमि हड़पने को लेकर आदिवासियों और ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ के बीच हाल में हुई झड़पों का जिक्र करते हुए केंद्रीय आदिवासी मामलों के पूर्व मंत्री ने कहा कि समुदाय दोहरे हमले का सामना कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि एक ओर जहां आदिवासी परिवार अपनी बेटियों…
Patna. बिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक ई-मेल के सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. सचिवालय थाने के निरीक्षक संजीव कुमार के बयान के आधार पर दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, 16 जुलाई को ई-मेल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया था. उन्होंने बताया कि ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया था कि वह अल-कायदा से जुड़ा है और उसने मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने को बताया,…
Patratu.झारखंड के पतरातु लेक रिजॉर्ट में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ताज जमशेदपुर की शताक्षी किरण को पहनाया गया. रनर अप रांची की रिया तिर्की बनीं. आयोजकों ने बताया कि, सितंबर माह में दिल्ली में होने वाले मिस यूनिवर्स इंडिया में शताक्षी किरण झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगीं. विनर शताक्षी किरण ने अपने जीत का श्रेय अपनी मां को दिया. उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य मिस यूनिवर्स बनकर झारखंड के कला संस्कृति को देश विदेश तक पहुंचाना है. लंबे समय के संघर्ष के बाद आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है. बता दें कि, कार्यक्रम का आयोजन बेडएक्स द्वारा किया…
Ranchi.रेल मंत्रालय आने वाले दिनों में कई ट्रेनों में जनरल बोगी (सामान्य डिब्बे) की संख्या बढ़ायेगा. इसके तहत रांची रेल डिविजन से चलनेवाली 24 ट्रेनों के सामान्य डिब्बे बढ़ाये जायेंगे. ट्रेन संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस में दो की जगह चार सामान्य डिब्बे 26 अक्तूबर से व ट्रेन संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन में दो की जगह चार डिब्बे 28 अक्तूबर से बढ़ाये जायेंगे. वहीं, ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में दो की जगह चार बोगी 14 नवंबर से, ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में दो की जगह चार बोगी 17 नवंबर से, ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस में तीन की…
Jamshedpur. नागपुर रेल मंडल के कालुमना स्टेशन में 6 से 20 अगस्त तक इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग का काम होगा. इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग से गुजरने वाली 22 एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी. टाटानगर से इतवारी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 13 दिनों तक रद्द रहेगी. वहीं 6 ट्रेनें बदले रूट से चलेगी. दपू रेलवे के उपमुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) श्रीनिवास सामंत ने जोन व रेल मंडल ने विभागीय पत्र जारी की है. ये ट्रेनें रद्द रहेंगी : 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 6 से 18 अगस्त तक 18110 इतवारी-टाटा एक्सप्रेस 8 से 20 अगस्त तक…
Jamshedpur. मानगो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाईगुटू फारेस्ट ऑफिस के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान युवक के पास से 97 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस संबंध एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया. शनिवार को मामले का उद्भेदन करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर वन भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है. पुलिस टीम गठित कर छापामारी की गयी. सूरज बहादुर थापा को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार थापा के खिलाफ पूर्व में…
Jamshedpur. जुगसलाई मेन रोड पर पावर हाउस गेट के सामने से दिन में ही स्पीड ब्रेकर को हटाया गया. जुगसलाई के टाटा स्टील पावर हाउस गेट के पास टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा बनाये गये स्पीड ब्रेकर को लेकर आम लोगों को परेशानी हो रही थी. जिला प्रशासन ने इसको हटाने का आदेश एक सप्ताह पहले ही दिया गया था. वहां शनिवार की दोपहर करीब दो बजे से काम शुरू किया गया. इस दौरान वहां जाम लगने लगा. जैसे जैसे काम बढ़ता गया, वैसे वैसे वहां जाम बढ़ता चला गया. शाम 5 बजे के बाद दोनों छोर में जाम लग गया.…
Bokaro. दो दिन की लगातार तेज बारिश के कारण बोकारो नदी उफना गयी और गोमिया प्रखंड में ढेंढे (होसिर पश्चिमी) और दवार (सियारी) के बीच नदी में बने पुल के बीच का एक पीलर और स्पैन ध्वस्त होकर बह गया. सामने का एक पीलर और स्पैन टेढ़ा हो गया है. उस वक्त पुल के उस पार जा रहा ढेंढ़े निवासी भौंरीलाल प्रजापति (53 वर्ष) भी नदी में गिरा और बह गया है. अन्य तीन से चार लोग बाल-बाल बच गये. यह घटना शनिवार सुबह पांच से छह बजे के बीच की है. घटना के बाद भौंरीलाल प्रजापति के परिजनों व…
Kiriburu. बीते 30 जुलाई की रात बाइक सवार तीन लुटेरों ने टाटीबा गांव निवासी कांडे हेम्ब्रम (30 वर्ष) को लगभग ढाई घंटे तक जंगल में बंधक बनाकर लूटपाट की. इसके बाद मारपीट कर अधमरा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने ओडिशा के बड़बिल से दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है. आरोपियों के पास से लूटी बाइक भी बरामद होने की बात कही जा रही है. पुलिस इस मामले में कुछ बताने से इनकार कर रही है. संभावना है कि इस मामले…
