जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक मिस्टी इन होटल में अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्यों का अभिवादन किया गया । तत्पश्चात आगे की कार्रवाई के लिए महासचिव को निर्देशित किया गया महासचिव आशुतोष सिंह ने अपनी ओर से पुनः स्वागत करते हुए आय व्यय का व्योरा हेतु अंकेक्षक प्रदीप दास को निर्देशित किया.प्रदीप दास के द्वारा विगत वर्ष के आय व्यय का व्योरा रखा गया जिसे सदस्यों के बीच चर्चा होने के पश्चात सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया. इस बैठक में मुख्य रूप…
Author: News Desk
Jamshedpur.जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को पटना में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने सरयू राय को पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस संबंध में अपने एक्स हैंडल पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने जानकारी साझा की है. उन्होंने सरयू राय का जदयू परिवार में स्वागत किया है. लिखा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है. संजय झा ने…
जमशेदपुर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के झारखंड प्रदेश एवम जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय संजय सेठ के साथ मिल कर सैन्य एवम राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों को ले कर चिंतन बैठक किया. माननीय केंद्रीय मंत्री के जमशेदपुर प्रवास के दौरान परिसदन में संपन्न हुई इस बैठक में प्रतिनिधि मंडल द्वारा अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ दे कर उनका अभिनंदन किया गया. राष्ट्रहित समाजहित, एवम सैन्यहित के मुद्दों सहित पूर्व सैनिकों के पुनर्वास, शहीदों के सम्मान एवम समाज में राष्ट्रीयता की भावना के संचरण में राष्ट्रीय स्तर पर परिषद द्वारा किए जा रहे…
जमशेदपुर. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार द्वारा रविवार को इस्ट प्लांट बस्ती के अटल सामुदायिक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं पेंशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 256 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। वहीं इस शिविर में राशन कार्ड के 56, वृद्धा पेंशन के 87 एवं विधवा पेंशन के 34 सहित अन्य योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन फार्म भरा गया. मौके पर उपस्थित पूर्व डॉ अजय कुमार ने 50 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक…
बारीडीह : गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस के अंतर्गत विद्यापति नगर, हरि मंदिर सामुदायिक भवन में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. शिविर में मुख्य रूप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षारंगी उपस्थित हुए. पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मेडिकल कैंप एवं सहायता शिविर आयोजन का प्रशंसा किया. जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 112 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही. स्वास्थ्य शिविर में…
Badajamda. झारखंंड पुलिस की विशेष टीम ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस टीम का गठन चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर किया गया था. किरीबुरु एसडीपीओ अजय केरकेट्टा इसका मार्गदर्शन कर रहे थे. इस कार्रवाई में ओडिशा पुलिस ने भी मदद की. गिरफ्तार लुटेरों के पास से मोटरसाइकिल, स्कूटी मोबाइल व अन्य समान बरामद किये गये हैं. बड़ाजामदा ओपी में रविवार को किरीबुरु के एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. इन लुटेरों ने जुलाई के अंतिम दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया…
Paris. भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम की जीत के हीरो पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने शूटआउट में दो बेहतरीन बचाव किए. पेरिस ओलंपिक 2024 को शुरू हुए 8 दिन बीत गए हैं. आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 9वां दिन है. भारत के आज का दिन भी बाकी दिनों की तरह ही काफी अहम है. आपको याद दिला दें, भारत ने इन 8 दिनों में तीन पदक अपने नाम कर लिए हैं. भारत को तीनों पदक शूटिंग में मिले हैं.…
Chandil.पिछले कुछ दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश से सुवर्णरेखा परियोजना के चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर बढ़ने के बाद डैम का चार रेडियल गेट रविवार की सुबह आठ बजे खोल दिया गया. रेडियल गेट संख्या 6, 7, 8 और 9 को 10-10 सेमी खोला गया है. रविवार की सुबह डैम का जलस्तर 181.25 मीटर दर्ज किया गया. वहीं दो दिन पूर्व गुरुवार को डैम का जलस्तर 178.93 मीटर दर्ज किया गया था. रेडियल गेट खोले जाने के बाद लगातार बढ़ रहे डैम के जलस्तर में स्थिरता आई है. इसके पूर्व गुरुवार को चांडिल बांध का पांच…
New Delhi. जेएसडब्ल्यू स्टील ने ‘आर्थिक रूप से अव्यावहारिक परिचालन’ का हवाला देते हुए ओडिशा में एक लौह अयस्क ब्लॉक के खनन पट्टे को वापस करने का नोटिस सौंपा है. जेएसडब्ल्यू स्टील ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि क्योंझर में जाजंग लौह अयस्क ब्लॉक सहित चार लौह अयस्क खनन पट्टों को उसने 2020 में नीलामी के जरिये हासिल किया था. कंपनी ने कहा, ‘जेएसडब्ल्यू स्टील ने बिना मुनाफे के परिचालन के कारण, जाजंग लौह अयस्क ब्लॉक के खनन पट्टे को तीन अगस्त को वापस करने का नोटिस सौंपा है.’ जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि उक्त खनन पट्टे की…
Adityapur: आदित्यपुर में रविवार को प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान का मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ उपस्थित थे. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गौ दान और कन्यादान के समकक्ष रक्तदान है. मुझे खुशी हो रही है कि देश में जमशेदपुर रक्तदान में नंबर 1 है. मैंने भी 32 बार रक्तदान किया है. उन्होंने कहा कि सनातनी धर्म की रक्षा करने में शिवाजी महाराज के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया जाएगा. आज उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और देश की सेना भी हर क्षेत्र में…
