Jamshedpur.वैस्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने रविवार को टाटा स्टील के सहयोग से जमशेदपुर नेशनल वैस्कुलर डे के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया. अंप्यूटेशन फ्री वर्ल्ड थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैस्कुलर रोगों की रोकथाम और उपचार के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना था. जो कि अंगों को काटने से संबंधित मुख्य कारणों में से एक है. पहली बार जमशेदपुर में इसको लेकर आयोजित होने वाले वॉकथॉन की शुरुआत रविवार की सुबह 6 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मेन गेट से हुई, जिसमें 2.5 किलोमीटर की दूरी तय की गयी. इस वॉकथॉन को टाटा स्टील…
Author: News Desk
Anandpur. पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड के बांडी गांव में डायरिया ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. डायरिया से एक महिला विश्वासी कंडुलना (45) की मौत हो गयी है. वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग बीमार है. घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल टीम गांव पहुंच गयी है. पीड़ित लोगों की जांच कर दवा दी जा रही है. 35 ग्रामीण दस्त से पीड़ित हैं. ग्रामीणों के अनुसार, मृतका को पिछले कुछ दिनों से दस्त की शिकायत थी. रविवार की सुबह विश्वासी की मौत होने के बाद गांव में दहशत फैल गयी. इसके बाद दस्त से पीड़ित…
Jamshedpur. झारखंड में पिछले तीन दिनों तक साइक्लोनिक सरकुलेशन के असर के कारण मूसलधार बारिश हुई. बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ा. कई स्थानों पर पुल-पुलिया बह गये. कई लोगों की मौत हो गयी. अब साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर कम हो गया है. इस कारण राज्य में कई स्थानों पर रविवार को हल्की बारिश हुई. राजधानी में भी छिटपुट बारिश हुई. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि छह-सात अगस्त को संताल परगना के जिलों में तेज बारिश हो सकती है. जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. झारखंड में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश मसानजोर में…
Kolkata. तेनुघाट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बंगाल के कुछ इलाकों में बाढ़ आ गयी है. बंगाल के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से के कई गांवों में पानी भर गया है. मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की. श्रीमती बनर्जी ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर बंगाल में आयी बाढ़ की परिस्थिति पर चर्चा की. उनसे कहा कि तेनुघाट डैम से पानी छोड़े जाने के कारण बंगाल के कई…
Jamshedpur. ग्राम विकास समिति के आह्वान पर रविवार को बागबेड़ा लाल बिल्डिंग दुर्गा मंडप के समक्ष जन-महाजुटान का आयोजन किया गया. इसमें लोगों ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर अपने-अपने विचार रखे. चर्चा के बाद सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अगर पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो इस बार वोट का बहिष्कार किया जाएगा. लोगों ने कहा कि जलापूर्ति योजना का शिलान्यास के नौ वर्ष बाद भी लोगों को पानी नहीं मिला. इसके कारण अब लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है. पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा जलापूर्ति…
Chandil. कोल्हान में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईचागढ़ व नीमडीह में उत्पात मचाने के बाद अब झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी चांडिल पहुंच गया है. रात 8 बजे हाथी चांडिल के रावताड़ा में एक घर को खिड़की को तोड़ा. इसके बाद हाथी चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पीछे, उसके बाद लेंगडीह गांव में काफी देर तक रहा. चांडिल बाजार एनएच 32 किनारे तांतीबांध के पास पहुंच गया. इसके बाद बाना, रावताड़ा, सुकसारी, लेंगडीह आदि गांव के ग्रामीण निकले हाथी को भगाने लगे हुए थे. इससे पहले कभी जंगली हाथी चांडिल बाजार…
Jamshedpur. स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल के 230 बच्चों के बीच साइकिल वितरित की. इसके लिए कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था. मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि साइकिल मिलने से अब छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी. बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है. इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा. ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे.
Jamshedpur. :दलमा इको सेंसेटिव जोन के लिए मास्टर प्लान बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज हो गयी है. जोन के अंतर्गत आने वाले मकानों एवं प्रतिष्ठानों को झारखंड सरकार के वन, पार्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने नोटिस भेजा है. करीब 250 से अधिक मकानों व प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा गया है. साथ ही उन्हें 7 अगस्त से 17 अगस्त के बीच वन विभाग के कार्यालय आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. जमशेदपुर वन प्रमंडल सह उप वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक सबा आलम अंसारी ने बताया कि दलमा इको सेसेंटिव जोन में 250 से अधिक मकानों व…
Jamshedpur. एमजीएम मेडिकल कॉलेज समेत राज्य के लगभग सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने जेडीए के बैनर तले रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके कदमा आवास पर मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. इसमें उन लोगों ने बिहार की तर्ज पर स्टाइपेंड देने व झारखंड में तीन साल का बांड को कम करने की मांग की गयी है. इस दौरान जेडीए के राज्य सचिव डॉक्टर राघवेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड के डॉक्टरों को भी स्टाइपेंड मिलना चाहिए. बिहार में जूनियर रेजीडेंट-1 को 82 हजार रुपये मिलता है, जबकि यहां 64500 रुपये मिलता…
Jamshedpur. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ने के लिए महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. अधिकांश को दूसरे दिन भी इंतजार में ही बीता. शहरी क्षेत्र के नगर निकायों में लगे शिविरों में दूसरे दिन रविवार को भी सर्वर डाउन रहा, जिससे आवेदन की इंट्री नहीं हो सकी. सुबह से ही महिलाएं शिविरों में पहुंचने लगी थीं, लेकिन सर्वर डाउन होने से उन्हें निराशा हाथ लगी. शहर में जगह-जगह फॉर्म लेने और जमा करने के लिए अफरा- तफरी का माहौल रहा. महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए फॉर्म दिये गये और जमा कर लिये जा रहे हैं. बाद…
