जमशेदपुर. कोल्हान के लोगों का ओपीडी में मुफ्त इलाज हो सकेगा एवम किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर अन्य अस्पतालों से करीब आधी फीस पर इलाज हो सकेगा. यह घोषणा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन एमएम सिंह ने की. सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर अस्पताल के इमरजेंसी सेवा का उद्घाटन किया गया. चेयरमैन एमएम सिंह ने कोल्हान की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में डॉक्टरों के साथ ही मेडिकल सुविधा की घोर कमी है. इसे पूरी दुनिया ने कोविड काल में करीब से महसूस…
Author: News Desk
New Delhi. बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना भारत के रास्ते लंदन जा रही हैं. कई राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. ऐसा बताया जा रहा है कि हसीना बांग्लादेश वायुसेना के एक परिवहन विमान से यात्रा कर रही हैं और इस विमान के कुछ देर के लिए भारत में रूकने की संभावना है. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह सैन्य परिवहन विमान से ही भारत से आगे जाएंगी या किसी अन्य विमान से लंदन जाएंगी. राजनयिक सूत्रों ने को बताया कि भारत ने ढाका के…
Ranchi. रघुवर सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की आय से अधिक सम्पति मामले की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और एसीबी को चार सप्ताह में एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. एसीबी को इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बिंदु पर जवाब दाखिल करना है. हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंच में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. वर्ष 2020 में याचिकाकर्ता पंकज यादव ने याचिका दायर कर पूर्व मंत्री अमर…
Kisangunj: किशनगंज में एक चलती बस में आग लग गयी. ओवरब्रिज पर बस अचानक धू-धू कर जलने लगी. घटना के दौरान किशनगंज से पूर्णिया जा रही समीर ट्रेवल्स की बस में करीब 40 यात्री सवार थे. राहत की खबर यह है कि हादसे के वक्त बस से सभी यात्री व चालक सुरक्षित बाहर निकल चुके थे. बस में आग लगते ही इसकी लपटें तेजी से बढ़ने लगी. बस में आग लगने की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया. प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि जिस…
New Delhi. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को बांग्लादेश में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी सभी यूनिट के लिए सोमवार को ‘हाई अलर्ट’ जारी किया. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ कमांडर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘बीएसएफ ने अपने सभी ‘फील्ड कमांडर’ को निर्देश दिया है कि वह सभी कर्मियों को सीमा पर ड्यूटी पर तुरंत तैनात करें. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में व्यापक स्तर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पिछले…
Kolkata. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य को विभाजित करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ एक प्रस्ताव सोमवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस प्रस्ताव पर एकमत दिखीं, जो कि दुर्लभ है. भाजपा पर पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग को हवा देने के आरोप लगते रहे हैं. हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य के विभाजन के विचार के खिलाफ है. उसने कहा है कि दरअसल वह पश्चिम बंगाल का, खासकर उत्तरी जिलों का विकास चाहती है. प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान…
Ranchi: जेएसएससी द्वारा वर्ष 2016 में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्त्ति का राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी करेगा. सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में यह जानकारी की ओर से दी है. झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी की ओर से यह बताया गया कि राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट अपनी वेबसाइट पर 10 दिन में अपलोड कर देगा. इसके साथ ही कमीशन कट ऑफ मार्क्स भी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा. कोर्ट ने जेएसएससी को निर्देश दिया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी करे. अब हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर को…
Ranchi. झारखंड पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में वांछित 94 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन 94 लोगों में से रांची में 35, गुमला में 20, जमशेदपुर में 19, सरायकेला-खरसावां में 12, चाईबासा में छह और खूंटी से दो लोग गिरफ्तार किए गए. एक आधिकारिक बयान में सोमवार को बताया गया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत्ति से संबंधित और अन्य अपराधों में कथित तौर पर शामिल थे। इसके अलावा वे शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में भी वांछित थे. बयान के अनुसार, रांची जोन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया.
New Delhi. निर्वाचन आयोग ने एक नागरिक मंच द्वारा लोकसभा चुनाव में शुरू में घोषित मतदान प्रतिशत और अंतिम आंकड़ों के बीच असामान्य रूप से बड़े अंतर के किये गये विश्लेषण को रविवार को खारिज कर दिया और कहा कि चुनाव की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए एक ‘झूठा अभियान’ चलाया जा रहा है. कांग्रेस ने शनिवार को ‘वोट फॉर डेमोक्रेसी’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से लोकसभा मतदान प्रतिशत में वृद्धि के बारे में उठाये गए सवालों को लेकर चिंताओं को दूर करने का आग्रह किया था, जिससे यह घटनाक्रम सामने आया. रिपोर्ट के…
Patna. दानापुर दुल्हिन बाजार के सुल्तानपुर कोरैया गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की बड़ी घटना सामने आयी है. बाइक सवार पांच अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया. सभी लुटेरे नकाब में थे. बताया जा रहा है की लूटेरे 21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. घटना सुबह 10.30 बजे की है. सभी अपराधी कस्टमर बन के आए थे और बैंक खुलते ही अंदर घुस गए. इसके बाद अचानक से हथियार निकालकर बैंक अधिकारी और ग्राहकों को बंधक बना लिया. बंधक बनाकर बैंक में स्थित एक छोटे से किचन में सबको बंद कर दिया. इसके बाद बैंक के…
