Dhaka.बांग्लादेश से एक बड़ी खबर आ रही है. पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा के बाद हसीना ढाका से ‘सुरक्षित स्थान’ के लिए रवाना हुईं हैं. जानकारी के अनुसार, वह भारत आ रहीं हैं. शेख हसीना के बेटे ने देश के सुरक्षाबलों से आग्रह किया है कि वे संभावित तख्तापलट की कोशिश को सफल ना होने दें. देशभर में सेना तैनात इधर, राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है. कर्फ्यू लागू है. सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने कहा कि शांति के लिए सहयोग करें. हम सरकार का गठन करेंगे. राष्ट्रपति के पास जाएंगे.…
Author: News Desk
जमशेदपुर। विधानसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.जमशेदपुर में लगातार भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा चल रहा है. शुक्रवार (2 अगस्त) को प्रदेश के सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा और शनिवार(3 अगस्त) को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जमशेदपुर भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के महामंत्र दिए और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की. वहीं भाजपा के बड़े नेता जमशेदपुर प्रवास के दौरान मीडिया द्वारा भाजपा का मुख्यमंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम पुछने पर जवाब देने…
कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकला था 11 हजार वोल्ट के तार से डीजे ट्रॉली के सटने से हुआ हादसा, Hajipur. हाजीपुर (वैशाली, बिहार) में बड़ा हादसा सामने आया है. पहलेजा स्थित गंगा नदी से जल लेकर आ रहे 8 कांवरियों की दर्दनाक मौत गई. कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकला था. इसी बीच सुल्तानपुर गांव में रविवार रात 11.40 बजे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 8 कांवरियों की मौके पर मौत हो गयी. वहीं,…
Dhaka. बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच रविवार को भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित 97 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इसके चलते अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी और अनिश्चितकाल के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया. सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे पर हुए बवाल को लेकर सरकार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी रविवार को ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के बैनर तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे.…
Ahmadabad. रेलवे दावा अधिकरण ने कहा है कि जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों को ट्रेन यात्रा के लिए वैध अनुमति प्राप्त करनी होगी या टिकट खरीदना होगा और केवल पहचान पत्र ले जाना पर्याप्त नहीं है. अधिकरण ने एक कांस्टेबल द्वारा दायर मुआवजे की याचिका को खारिज करते हुए यह बात कही, जिसने दावा किया था कि ट्रेन से गिरने के समय वह आधिकारिक ड्यूटी पर था. अधिकरण की अहमदाबाद पीठ ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मियों को ड्यूटी कार्ड पास जारी करने के परिपत्र के संबंध में ‘रेलवे के लापरवाह रवैये’’ को भी रेखांकित किया, जिन्हें अक्सर यात्रा करनी पड़ती…
Chandigarh. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा में चौबीस घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करने वाली परियोजना का रविवार को उद्धाटन किया. पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे. कुल 75 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना से मनीमाजरा के एक लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा, जिनमें मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक एन्क्लेव, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में रहने वाले लोग भी शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. कहा कि जो नेता कहते हैं कि पांच साल सरकार नहीं चलने…
New Delhi. एक बड़े कदम के तहत केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्ति को ‘वक्फ परिसंपत्ति’ घोषित करने और उस पर नियंत्रण करने की अनियंत्रित शक्तियों पर अंकुश लगाना चाहती है. शुक्रवार शाम को कैबिनेट ने वक्फ अधिनियम (जिसे 2013 से पहले वक्फ अधिनियम के नाम से जाना जाता था) में 40 से अधिक संशोधनों पर चर्चा की है. इनमें वक्फ बोर्ड के अधिकार क्षेत्र की जांच करने के लिए संशोधन शामिल है, जिन्हें कई तरह से मनमाना माना जाता है, जो अब देश भर में लाखों करोड़ रुपये की संपत्तियों को नियंत्रित करता है. प्रस्तावित संशोधनों के तहत, वक्फ…
Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही ‘लव जिहाद’ के मामलों में आजीवन कारावास की सजा के लिए नया कानून लाएगी. यहां राज्य भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा, ‘हमने चुनाव के दौरान ‘लव जिहाद’ के बारे में बात की थी. हम जल्द ही एक कानून लाएंगे, जिसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा होगी. शर्मा ने यह भी कहा कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी जिसके तहत केवल असम में जन्में लोग ही राज्य सरकार की नौकरियों के लिए पात्र होंगे. उन्होंने कहा कि…
Kolkata. रामनगर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अखिल गिरि का वन विभाग की एक महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार करने व धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गयीं. तृणमूल नेतृत्व के निर्देश पर गिरि को रविवार को कारा मंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करने पर बाध्य होना पड़ा. गिरि के इस आचरण पर मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी काफी नाराज थीं. रविवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी ने गिरि को फोन पर आदेश दिया है कि उन्हें तत्काल बिना किसी शर्त के महिला वन…
Jamshedpur. झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के 65 सदस्यीय मुस्लिम धर्मावलंबियों (अटेंडर सहित) के जत्थे को अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा तीर्थ यात्रा के लिए रविवार को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी-सह-पर्यटन नोडल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी एवं पर्यटन सूचना केंद्र की प्रबंधक प्रियंका तिरू ने तीर्थ यात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए बस को रवाना किया. रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा प्रस्थान करेगा. सात दिवसीय तीर्थ यात्रा…
